wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

VAKYA PARIVARTHAN

Total questions: 50

Worksheet time: 17mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित में से सरल वाक्य नहीं है

a)

मुसीबत से डरना नहीं चाहिए

b)

समय निकल जाने पर पछाताने से कुछ हासिल नहीं होता

c)

बिजली चली गई थी इसलिए चारों ओर अँधेरा छा गया था

d)

इसा समय हाथ-पैर धोकर ही अंदर आना चाहिए

2.

बड़े भाई साहब ने भी उस उम्र में पढ़ना शुरू किया था, जब मैंने शुरू किया था। - रचना की दृष्टि से वाक्य है

a)

सरल

b)

संयुक्त

c)

मिश्रित

d)

सभी

3.

"अच्छे कार्यक्रमों को सभी पसंद करते हैं।" का मिश्रित वाक्य बनेगा

a)

कार्यक्रम अच्छा है, सबको पसंद आएगा

b)

सभी पसंद करते हैं, अच्छे कार्यक्रमों को

c)

जो कार्यक्रम अच्छे होते हैंं, उन्हें सभी पसंद करते हैंं

d)

जो कार्यक्रम अच्छे नहीं होते, उन्हें कोई भी पसंद नहीं करता

4.

सालाना इम्तिहान हुआ और भाई साहब फेल हो गए। - रचना की दृष्टि से वाक्य है

a)

सरल

b)

संयुक्त

c)

मिश्रित

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

5.

निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्रित वाक्य है

a)

सूर्योदय भी सुंदर लगता है और सूर्यास्त भी सुंदर लगता है

b)

सूर्योदय सूर्यास्त की तुलना में अधिक सुंदर लगता है

c)

सूर्योदय हो या चंद्रोदय दोनों की सुंदरता देखते ही बनती है

d)

उपर्युक्त वाक्यों में से कोई भी वाक्य मिश्रित नहीं है क्योंकि उनमें कोई भी आश्रित उपवाक्य नहीं है

6.

"बच्चे आए हैं और खेल रहे हैं" - वाक्य-रचना की दृष्टि से है

a)

मिश्र वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

सामान्य वाक्य

7.

"राम घर गया। उसने माँ को देखा।" का संयुक्त वाक्य बनेगा

a)

राम ने घर जाकर माँ को देखा

b)

राम घर गया और उसने माँ को देखा

c)

राम घर गया अत: उसने माँ को देखा

d)

जब राम घर गया तब उसने माँ को देखा

8.

निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है

a)

चोर को देखकर सिपाही उसे पकड़ने दौड़ा

b)

नेताजी भाषण देकर चले गए

c)

सेठ जानता है कि नौकर ईमानदार है

d)

उसने खाना खाया और सो गया

9.

निम्नलिखित में संयुक्त वाक्य है

a)

वह बाज़ार पुस्तक खरीदने गया

b)

वह बाज़ार से पुस्तक खरीद लाया

c)

जब वह बाज़ार गया तब पुस्तक खरीद लाया

d)

वह बाज़ार गया और पुस्तक खरीद लाया

10.

मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में अथवा संयुक्त को सरल वाक्य में बदलने को कहते हैं

a)

वाक्य निर्माण

b)

वाक्य रूपांतरण

c)

वाक्य प्रक्रिया

d)

वाक्य संश्लेषण

11.

"छात्र स्कूल से घर आया। वह खेलने चला गया।" - का मिश्र रूप होगा

a)

छात्र स्कूल से घर आकर खेलने चला गया

b)

छात्र स्कूल से घर आया और खेलने चला गया

c)

छात्र जब स्कूल से घर आया, तब खेलने चला गया

d)

इनमें से कोई नहीं

12.

सरल वाक्य का चयन कीजिए

a)

देश के लिए मर-मिटने वाला वीर सच्चा देशभक्त होता है

b)

बच्चा जब घर पहुँचा तब माँ को बड़ी खुशी हुई

c)

पिता ने उसे बुलाया था इसलिए वह आ गया

d)

रहीम बोला कि मैं कर्नाटक जा रहा हूँ

13.

"लड़का बाज़ार गया और वहाँ से सेब लाया।" - वाक्य का रूप होगा

a)

संयुक्त वाक्य

b)

मिश्रित वाक्य

c)

सरल वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

14.

वहाँ जाना किंतु जल्दी आ जाना - वाक्य का रूप होगा

a)

सरल

b)

मिश्र

c)

संयुक्त

d)

इनमें से कोई नहींं

15.

मिश्र वाक्य का चयन कीजिए

a)

वह अपराधी था इसलिए उसे सज़ा मिली

b)

सफेद कमीज़ वाले छात्र को यह किताब दे दो

c)

कम रोशनी में पढ़ने के कारण वह अपनी आँखें गँवा बैठा

d)

हालांकि वह मंत्री बन गया है फिर भी उसका व्यवहार पूर्ववत् है

16.

"रात्रि के दस बजे। विद्यार्थी ने पढ़ना बंद कर दिया।" इन वाक्यों से बना मिश्रित वाक्य है

a)

रात्रि के दस बज़े विद्यार्थी ने पढ़ना बंद कर दिया

b)

जैसे ही रात्रि के दस बजे, वैसे ही विद्यार्थी ने पढ़ना बंद कर दिया

c)

रात्रि के दस बजे और विद्यार्थी ने पढ़ना बंद कर दिया

d)

रात्रि के दस बजते ही विद्यार्थी ने पढ़ना बंद कर दिया

17.

"भिखारी भूखा है। उसे भोजन दो।" - इन वाक्यों से बना संयुक्त वाक्य है

a)

भूखे भिखारी को भोजन दो

b)

वह भिखारी भूखा है इसलिए उसे भोजन दो

c)

जो भिखारी भूखा है, उसे भोजन दो

d)

क्योंकि भिखारी भूखा है इसलिए उसे भोजन दो

18.

"तेज़ वर्षा हुई। नदी में बाढ़ आ गई।" इन वाक्यों से बना मिश्रित वाक्य है

a)

नदी में बाढ़ आ गई क्योंकि तेज़ वर्षा हुई

b)

तेज़ वर्षा के कारण नदी में बाढ़ आ गई

c)

तेज़ वर्षा हुई और नदी में बाढ़ आ गई

d)

जब तेज़ वर्षा हुई तब नदी में बाढ़ आ गई

19.

"उसके पास सब कुछ था और सब खो गया।" इससे बना मिश्रित वाक्य है

a)

उसके पास जो कुछ था खो गया

b)

उसके पास जो कुछ था, वह खो गया

c)

उसके पास जो कुछ था और वह खो गया

d)

चूँकि उसके पास जो कुछ था वह खो चुका है

20.

"माता जी बीमार थीं। वह डॉक्टर के पास गई।" इन वाक्यों से बना संयुक्त वाक्य है

a)

क्योंकि माता जी बीमार थी, इसलिए वह डॉक्टर के पास गई

b)

माता जी बीमार थी, इसलिए वह डॉक्टर के पास गई

c)

माता जी बीमार होने के कारण डॉक्टर के पास गई

d)

जब माता जी बीमार थींं, तब वह डॉक्टर के पास गई

21.

लोग टोलियाँ बनाकर मैदान में घूमने लगे - वाक्य रचना की दृष्टि से है -

a)

संकेतवाचक

b)

सरल वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

d)

संयुक्त वाक्य

22.

निम्नलिखित में मिश्रित वाक्य है

a)

तुम्हारे कहने पर सब मान गए

b)

जो किताब तुमने खरीदी है वो मेरे पास पहले से ही है

c)

रात हुई और सब पक्षी अपने घोंसले में चले गए

d)

मैंने ताज़महल और लालकिला देखा है

23.

वह आलसी था इसलिए विफल हुआ। - रचना के आधार पर वाक्य भेद है

a)

संयुक्त वाक्य

b)

मिश्रित वाक्य

c)

सरल वाक्य

d)

निषेधात्मक वाक्य

24.

निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य है

a)

धन खर्च करके मौज़ करो

b)

मैं पुस्तकालय गया और पुस्तकें लेकर आ गया

c)

अध्यापक के आते ही सब शांत हो गए

d)

जैसे ही बम फटा वैसे ही अफ़रा-तफ़री मच गई

25.

जिस वाक्य में एक प्रधान वाक्य हो तथा अन्य गौण हो, वह है -

a)

संयुक्त वाक्य

b)

मिश्रित वाक्य

c)

सरल वाक्य

d)

निषेधात्मक वाक्य

26.

चाय पीने की यह एक विधि है। जापानी में इसे "चा-नो-यू" कहते हैं। - सही संयुक्त वाक्य कौन-सा होगा

a)

जापानी में चाय पीने की विधि को चा-नो-यू कहते हैं

b)

चाय पीने की यह एक विधि है और इसे जापानी में चा-नो-यू कहते हैं

c)

चाय पीने की यह एक विधि है जिसे जापानी में चा-नो-यू कहते हैं

d)

चाय पीने की यह एक विधि है और इसे जापानी में चा-नो-यू कहते हैं

27.

विद्वान का सब आदर करते हैं। - इसका मिश्र वाक्य होगा

a)

जो विद्वान होते हैं उनका सब आदर करते हैं

b)

विद्वानोंं का सब आदर करते हैं

c)

विद्वानों का सभी जगह आदर होता है

d)

वह विद्यालय है और सब उनका आदर करते हैं

28.

जो गुणी होता है, उसे सभी चाहते हैं। - वाक्य का प्रकार बताइए

a)

सरल

b)

संयुक्त

c)

मिश्र

d)

इनमें से कोई नहीं

29.

वर्षा होते ही चारों ओर पानी भर गया। - वाक्य का प्रकार बताइए

a)

सरल

b)

संयुक्त

c)

मिश्र

d)

विधान वाचक

30.

निम्न वाक्यों में मिश्र वाक्य को चिह्नित कीजिए

a)

रीना बहुत परेशान थी लेकिन उसने साहस नहीं छोड़ा

b)

क्योंकि रीना बहुत परेशान थी तो भी उसने साहस नहीं छोड़ा

c)

रीना परेशान होने पर भी साहस नहीं छोड़ा

d)

रीना परेशान थी तो भी उसने साहस नहीं छोड़ा

31.

जैसे ही मैं बाज़ार गया वैसे ही बारिश शुरू हो गई। - कौन-से वाक्य का उदहारण है

a)

संयुक्त वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

साधारण वाक्य

32.

राधा स्कूल गई और पुस्तकेंं लाई। - वाक्य का प्रकार है

a)

सरल वाक्य

b)

मिश्र वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

33.

मैंने एक व्यक्ति को देखा, जो बहुत विद्वान एवं बलशाली था। - वाक्य का प्रकार है

a)

मिश्र वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

साधारण वाक्य

d)

संयुक्त वाक्य

34.

जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो, उसे क्या कहते हैं

a)

सरल वाक्य

b)

मिश्र वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

35.

सालान इम्तिहान हुआ और भाई साहब फेल हो गए। - रचना की दृष्टि से वाक्य है

a)

संयुक्त

b)

सरल

c)

मिश्र

d)

इनमें से कोई नहीं

36.

निम्नलिखित वाक्य का रचना के आधार पर भेद बताइए:

मिल-बाँटकर खाने से प्रेम बढ़ता है।

a)

सरल

b)

मिश्रित

c)

संयुक्त

d)

इनमें से कोई नहीं

37.

जब हम मिलकर काम करेंगे तो काम पूरा हो जाएगा। - इस वाक्य का सरल वाक्य होगा

a)

मिलकर काम करने के कारण काम पूरा हो जाएगा

b)

मिलकर काम करने पर काम पूरा हो जाएगा

c)

सब मिलकर काम करेंंगे तभी तो काम पूरा होगा

d)

हम मिलकर काम करेंंगे और काम पूरा हो जाएगा

38.

खाना खाओ और सो जाओ। - इस वाक्य का मिश्र वाक्य होगा

a)

खाना खाने के बाद सो जाओ

b)

खाना खा लिया हो तो फिर सो जाओ

c)

पहले खाना खाओ फिर सो जाओ

d)

खाना खाकर सो जाओ

39.

दिए गए वाक्यों में से संयुक्त वाक्य पहचानिए।

a)

तुमने अथक मेहनत की है

b)

तुम मेहनती हो इसलिए प्रथम आए हो

c)

तुम तो मेहनत से कभी नहीं डरते

d)

तुम और मेहनत हो ही नहीं सकता

40.

दिए गए विकल्पों में से सरल वाक्य पहचानिए

a)

बाज़ार जाकर फल ले आओ

b)

बाज़ार जाओ तो फल ले आना

c)

बाज़ार जाओ और फल लेकर आओ

d)

अभी बाज़ार में से फल ले आओ

41.

पौधे लगाकर लक्षित चला गया। - इस सरल वाक्य का संयुक्त वाक्य में रूपांतरित रूप चुनिए

a)

लक्षित ने पौधे लगाए और चला गया

b)

लक्षित द्वारा पौधे लगाए गए

c)

लक्षित पौधे लगाए और चला गया

d)

पौधे लगाते ही लक्षित चला गया

42.

चाचा जी लैपटॉप के साथ ऑफिस चले गए। - इस संयुक्त वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपातंरित रूप चुनिए

a)

चाचा जी लैपटॉप लेकर ऑफ़िस चले गए

b)

चाचा जी ने लैपटॉप लिया व ऑफ़िस चले गए

c)

जब चाचा जी ने लैपटॉप लिया तब ऑफ़िस चले गए

d)

चाचा जी लैपटॉप के साथ ऑफ़िस चले गए

43.

मेहनती बच्चे के लिए सब कुछ संभव है। - इस सरल वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरित रूप चुनिए

a)

मेहनती बच्चे के लिए सब कुछ संभव हो जाता है

b)

जो बच्चा मेहनती है, उसके लिए सब कुछ संभव है

c)

जो बच्चा मेहनती है उसके लिए सब संभव है

d)

इनमें से कोई नहीं

44.

जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं। - इस मिश्र वाक्य का सरल वाक्य में रूपांंतरित रूप चुनिए

a)

जो गरजते हैं वहीं बरसते नहीं हैं

b)

गरजते हैं तो वे बरसते नहीं हैं

c)

गरजने वाले बरसते नहीं हैं

d)

गरजते हैं और बरसते हैं

45.

मेरे पास एक बिल्ली है और वह बहुत सुंदर है। - इस संयुक्त वाक्य का सरल वाक्य में रूपातंरित रूप चुनिए

a)

मेरे पास एक सुंदर बिल्ली है

b)

मैंने एक बिल्ली को देखा और वह सुंंदर थी

c)

वाह! कितनी सुंदर बिल्ली है

d)

इनमें से कोई नहीं

46.

माली ने पौधे लगाए और चला गया। - इस संयुक्त वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरित रूप चुने

a)

जब माली ने पौधे लगा दिए, तब वह चला गया

b)

माली द्वारा पौधे लगाए गए

c)

माली से पौधे लगाए और चला गया

d)

माली पौधा लगाकर चला गया

47.

माताजी पुस्तक पढ़कर बाज़ार चली गई। - इस सरल वाक्य का संयुक्त वाक्य में रूपांंतरित रूप चुने

a)

माताजी के द्वारा पुस्तक पढ़ी गई

b)

माताजी ने पुस्तक पढ़ी और बाज़ार चली गई

c)

माताजी पुस्तक पढ़ते ही बाज़ार चली गई

d)

माताजी से पुस्तक पढ़ी गई

48.

जो परिश्रम करता है, उसे सब चाहते हैं। - इस मिश्र वाक्य का सरल वाक्य में रूपातंरित रूप चुनें

a)

परिश्रम करता है जो उसे सब चाहते हैं

b)

परिश्रम करनेवाले को सब चाहते हैं

c)

परिश्रमी व्यक्ति को सब चाहते हैं

d)

परिश्रमी को सभी चाहते हैं

49.

उसने एक बहुत बीमार व्यक्ति को देखा। - इस सरल वाक्य को मिश्र वाक्य में रूपातंरित रूप चुनें

a)

उसने एक आदमी को देखा, जो बहुत बीमार था

b)

उसने आदमी को देखा, जो बहुत बीमार था

c)

उसने एक आदमी को देखा वह बहुत बीमार था

d)

उसने एक आदमी को देखा, जो बहुत बीमार था

50.

आँधी आई और आम झड़ गए। - इस संयुक्त वाक्य का सरल वाक्य में रूपातंरित रूप चुनें

a)

आँधी आने से आम झड़ने लगे

b)

आँधी आई व आम झड़ गए

c)

आँधी आने के कारण आम झड़ गए

d)

आँधी आते ही आम झड़ गए