Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

fun

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

"पर्वत प्रदेश मे पावस" के कवि सुमित्रानन्दन पन्त का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

a)

1923 मे मन्सॊरि मे

b)

20 मई , 1900 को झारखंड के कौसानि अल्मोडा मे

c)

20 मई , 1900 को उत्तराखण्ड के कौसानि अल्मोडा मे

d)

1920 मे देहरादून मे

2.

किस उम्र मे पन्त कविता पाठ के लिये सम्मानित हुए?

a)

सात वर्ष मे

b)

तीन वर्ष मे

c)

दस वर्ष में

d)

पाँच वर्ष मे

3.

पन्त किसके विचारो से प्रभावित हुए ?

a)

मार्क्स और पिता जी

b)

मार्क्स और महात्मा गान्धी

c)

गान्धी और पिता जी

d)

पिता जी

4.

पंत जी को भारत सरकार ने कब पद्माभूषण से सम्मानित किया ?

a)

1960 में

b)

1962 में

c)

1961 में

d)

1963 में

5.

पंत जी की मुख्य कृतियों के नाम बताइए |

a)

वीणा ,पल्लव

b)

युगवाणी , ग्राम्या

c)

स्वर्णकिरण और लोकायतन

d)

सभी

6.

मेखलाकार शब्द का क्या अर्थ है ?

a)

धरती के समान गोल

b)

सूरज गोल सा

c)

करघनी के समान गोल

d)

चाँद के समान गोल

7.

कवि ने तलाब की समानता किसके साथ दिखाई है ?

a)

पर्वत से

b)

जल से

c)

दर्पण से

d)

सरोवर से

8.

ऊँचे वृक्ष किस बात को प्रतिबिम्बित करते हैं ?

a)

शान्ति को

b)

ऊँचे लक्ष्य को

c)

मन की शान्ति को

d)

तन की शांति को

9.

झरने किसके गौरव का गान कर रहे हैं ?

a)

पर्वत की ऊँचाई का

b)

पर्वत की उच्चता और महानता का

c)

पर्वत की उच्चता

d)

पर्वत का

10.

बहते हुए झरने की तुलना किस से की गई है ?

a)

फूलों से

b)

आंसुओ से

c)

मोतियों की लड़ी से

d)

हारों से

11.

जलद यान का अर्थ बताएं |

a)

विमान रूपी बादल

b)

बादल रुपी विमान

c)

वर्षा रूपी जल

d)

बादल और विमान

12.

इस कविता में कवि ने किसका सजीव चित्रण किया है?

a)

प्रकृति का

b)

पावस ऋतु का

c)

झरनों का

d)

बादलो का

13.

प्रकृति प्रतिपल अपना रूप क्यों बदल रही है ?

a)

क्योंकि यह प्रकृति का नियम है

b)

प्रकृति बदलती रहती है

c)

धूप के कारण

d)

बादलों और धूप की आँख मिचौनी के कारण

14.

आकाँक्षाओं को पाने के लिये किसकी आवश्यकता है?

a)

एकाग्रता की

b)

ईश्वर की

c)

शान्त मन और चित की एकाग्रता की

d)

शान्ति की

15.

सहस्त्र दृग सुमन ' से क्या तात्पर्य है ?

a)

हजारों पुष्प रूपी आँखें

b)

हजारो आँखें

c)

आँखों के लिए

d)

हजारो पुष्प

16.

पर्वत की आँखें किसे कहा गया है?

a)

पर्वत की चोटी को पर्वत की आँखें कहा गया है

b)

पर्वत पर उगे पौधों को पर्वत की आँखें कहा गया है

c)

पर्वत पर खिले हज़ारों फूलों को पर्वत की आँखें कहा गया है

d)

पर्वत के पत्थरों को पर्वत की आँखें कहा गया है

17.

‘इंद्र खेलता इंद्रजाल’ में इंद्रजाल किसे कहा है?

a)

वर्षा ऋतु में बदलते प्राकृतिक दृश्यों को इंद्रजाल कहा है

b)

इंद्र आपको जादू का खेल दिखा रहा है

c)

बादलों को कवि ने इंद्र कहा है

d)

इनमें से कोई नहीं

18.

‘अवलोक रहा है बार-बार, नीचे जल में महाकार’ से क्या तात्पर्य है?

a)

कवि नीचे जल में बार-बार देख रहा था

b)

इंद्र नीचे जल में बार-बार देख रहा था

c)

परमात्मा नीचे जल में बार-बार देख रहा था

d)

पर्वत नीचे फैले जल में अपने विशाल आकार को निहार रहा था

19.

"जलद यान" समास विग्रह होगा :-

a)

जलद और यान

b)

जलद रूपी यान

c)

जलद का यान

d)

जलद में है यान

20.

कवि ने इस कविता में कौन सी शैली प्रयोग की है ?

a)

मानवीय

b)

शाब्दिक

c)

संदेशात्मक

d)

चित्रात्मक