Font size
Worksheetsवाच्य
Total questions: 20
Worksheet time: 11mins
वाच्य का क्या अर्थ होता है ?
बोलने का विषय
सुनने का विषय
बनाने का विषय
सुनने का विषय
क्रिया के जिस रूप द्वारा कर्ता, कर्म या भाव का विधान हो उसे क्या कहते हैं ?
मिश्र वाक्य
रस
तद्भव-तत्सम
वाच्य
निम्नलिखित में कौन वाच्य का भेद नहीं है ?
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
भाववाच्य
मिश्र वाच्य
जब क्रिया का सीधा संबंध कर्ता से होता है तब वहाँ कौन सा वाच्य होता है ?
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
भाववाच्य
उपर्युक्त सभी
जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है वहां कौन सा वाक्य होता है?
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
भाव वाच्य
प्रयुक्त में से कोई नहीं
'पुजारी द्वारा पूजा की जाती है' प्रयोग के आधार पर वाक्य भेद बताइए ?
कर्तृवाच्य
भाववाच्य
कर्मवाच्य
मिश्र वाक्य
'दादा जी द्वारा अखबार पढ़ा जाता है' प्रयोग के आधार पर वाक्य भेद बताइए ?
कर्मवाच्य
भाववाच्य
कर्तृवाच्य
उपर्युक्त सभी
'चलो अब सोया जाय' वाच्यभेद बताइए ?
कर्तृवाच्य
भाववाच्य
कर्मवाच्य
कोई नहीं
'इतनी धूप में कैसे चला जाएगा' वाक्य में वाच्यभेद बताइए ?
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
भाववाच्य
कोई नहीं
किस वाक्य में भाववाच्य है ?
घायल हंस उड़ गया
वह पार्क में प्रतिदिन दौड़ता है
मुझसे इस पेेेड़ पर नहीं चढ़ा जाएगा
कुत्ते जोर से भौंक रहे हैं
किस वाक्य में कर्तृवाच्य है ?
घायल हंस से उड़ा न गया।
किसान खेत में खाद डालते हैं।
फादर द्वारा रिश्ते बनाकर तोड़े नहीं जाते।
दीप्ति द्वारा नहीं लिखा जाता।
किस वाक्य में कर्मवाच्य है ?
पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया
नेताजी ने अदालत में गवाही दी
फादर रिश्ते बनाकर तोड़ते नहीं थे
पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर दिया गया
किस वाक्य में भाववाच्य है ?
सच्ची मित्र कभी धोखा नहीं देते
छात्र पाठ याद करते हैं
अमित दौड़ नहीं सकता
घायल व्यक्ति से उठा नहीं जाता
'पक्षी द्वारा दाने चुगे जा रहे हैं' वाक्य को कर्तृवाच्य में बदलिए ?
दाने पक्षी चुग रहे हैं
पक्षी दाना चुग रहा है
पक्षी दाने चुग रहे हैं
पक्षी से दाना चुगा गया
'गायिका ने मधुर गीत गाए' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए ?
गायिका द्वारा मधुर गीत गाया गया
गायिका द्वारा मधुर गीत गाए गए
गायिका द्वारा मधुर गीत गाया जा सका
गायिका मधुर गीत गाती है
मरीज ने आज खाना खाया' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए ?
मरीज द्वारा खाना खाया गया
मरीज को खाना खिलाया गया
मरीज से खाना खाया नहीं गया
मरीज खाना खाया
'मजदूरों ने सड़क बना दिया है' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए ?
मजदूरों द्वारा सड़क बना दी गई
मजदूरों से सड़क बनाई गई
मजदूर सड़क बनाता है
मजदूर ने सड़क बनाया
दादी रामायण का पाठ करती हैंं' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए ?
दादी ने रामायण का पाठ किया
दादी से रामायण पढ़ा गया
रामायण को दादी ने पढ़ा
दादी द्वारा रामायण का पाठ किया जाता है
'मंत्री जी ने राहत सामग्री बँटवाई' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए ?
मंत्री जी राहत सामग्री बटवाते हैं
मंत्री जी द्वारा राहत सामग्री बँटवाई गई
मंत्री जी द्वारा राहत सामग्री बँटवाया गया
उपर्युक्त कोई नहीं
श्रोताओं ने कविता की प्रशंसा की' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए ?
अनेक श्रोताओं द्वारा कविता की प्रशंसा की गई
श्रोताओं से कविता की प्रशंसा की गई
श्रोताओं द्वारा कविता की प्रशंसा की गई
श्रोता कविता की प्रशंसा करते हैं
