wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

एकार्थक प्रतीत होने वाले शब्द, अनुवाद, समास

Total questions: 30

Worksheet time: 15mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित अर्थों के लिए सही क्रम वाले शब्दों वाले विकल्प का चयन कीजिए |

किसी की हँसी उड़ाना - हँसी-विनोद करना

a)

उपहास – परिहास

b)

परिहास- उपहास

c)

मज़ाक – मज़ा

d)

मज़ा - मज़ाक

2.

निम्नलिखित अर्थों के लिए सही क्रम वाले शब्दों वाले विकल्प का चयन कीजिए |

मानसिक कष्ट - शारीरिक कष्ट

a)

कष्ट – क्लेश

b)

क्लेश – कष्ट

c)

आधि – व्याधि

d)

व्याधि - आधि

3.

निम्नलिखित अर्थों के लिए सही क्रम वाले शब्दों वाले विकल्प का चयन कीजिए |

बड़ों द्वारा छोटों को कुछ करने को कहना - किसी कार्य के लिए सहमति देना

a)

आज्ञा - आदेश

b)

आज्ञा - अनुमति

c)

आदेश - अनुमति

d)

इच्छा - आज्ञा

4.

निम्नलिखित अर्थों के लिए सही क्रम वाले शब्दों वाले विकल्प का चयन कीजिए |

शोक या वियोग में रुदन करना - मानसिक विकार के कारण पागलों से समान बकना

a)

खेद - शोक

b)

विलाप - प्रलाप

c)

प्रलाप - विलाप

d)

शोक - खेद

5.

निम्नलिखित अर्थों के लिए सही क्रम वाले शब्दों वाले विकल्प का चयन कीजिए |

किए हुए कुकर्म पर पछतावा - किसी कार्य को करने में हिचकिचाहना

a)

ग्लानि - लज्जा

b)

लज्जा - ग्लानि

c)

ग्लानि - संकोच

d)

लज्जा - संकोच

6.

समास का शाब्दिक अर्थ है?

a)

संक्षिप्त

b)

विस्तार

c)

संधि

d)

विग्रह

7.

समास के कुल भेद हैं?

a)

4

b)

5

c)

6

d)

8

8.

समास का विलोम शब्द है?

a)

संधि

b)

विच्छेद

c)

विभाग

d)

विग्रह

9.

निम्न में से अव्ययीभाव समास का उदाहरण है?

a)

आजीवन

b)

चरणकमल

c)

दशानन

d)

तिरंगा

10.

'दशानन' शब्द में कौनसा समास है?

a)

तत्पुरुष

b)

द्विगु

c)

बहुव्रीहि

d)

अव्ययीभाव

11.

द्वंद्व समास में...

a)

प्रथम पद प्रधान होता है

b)

द्वितीय पद प्रधान होता है

c)

प्रथम पद संख्यावाचक होता है

d)

दोनों पद प्रधान होते हैं

12.

'आजकल' शब्द में समास है?

a)

द्विगु

b)

अव्ययीभाव

c)

द्वंद्व

d)

तत्पुरुष

13.

'गांव-गांव' और 'घर-घर' शब्दों में समास है?

a)

द्वंद्व समास

b)

द्विगु समास

c)

कर्मधारय समास

d)

अव्ययीभाव समास

14.

माता -पिता शब्द का विग्रह कर समास का नाम लिखिए |

a)

माता और पिता , द्विगु समास

b)

माता और पिता , द्वंद्व समास

15.

पीतांबर शब्द का विग्रह कर समास का नाम लिखिए |

a)

पीत (पीला) है अंबर जिसका अर्थात् श्री कृष्ण - बहुव्रीहि समास

b)

पीत (पीला) है अंबर जिसका अर्थात् श्री कृष्ण - कर्मधारय समास

16.

त्रिनेत्र शब्द का विग्रह कर समास का नाम लिखिए |

a)

तीन है नेत्र जिसके (शिव ) -बहुव्रीहि समास

b)

तीन है नेत्र जिसके - कर्मधारय समास

17.

यथा समय शब्द किस समास का उदाहरण है ?

a)

द्वंद्व समास

b)

अव्ययीभाव समास

c)

तत्पुरुष समास

d)

कर्मधारय समास

18.

तपस्या ही है धन जिसका अर्थात तपस्वी किस समास का उदाहरण है ?

a)

कर्मधारय समास

b)

तत्पुरुष समास

c)

बहुव्रीहि समास

d)

द्वंद्व समास

19.

भला बुरा किस समास का उदाहरण है ?

a)

कर्मधारय समास

b)

तत्पुरुष समास

c)

द्वंद्व समास

d)

बहुव्रीहि समास

20.

'आंखों के सामने' के लिए सामासिक शब्द क्या होगा ?

a)

परोक्ष

b)

प्रत्यक्ष

c)

निरपेक्ष

d)

सापेक्ष

21.

ईद का चाँद होना

a)

महान होना

b)

ईद पर दिखना

c)

चाँद जैसे दिखना

d)

बहुत दिनों बाद दिखना

22.

घी के दिए जलाना

a)

घी से दीए जलाना

b)

घी डालकर दीए जलाना

c)

खुशियाँ मनाना

d)

दीए जलाना

23.

कौन सा अंग निम्न मुहावरे को पूरा करेगा ?

................तले उंगली दबाना।

a)

पैरों

b)

दांतों

c)

कोहनी

d)

घुटनों

24.

मुहावरे का अर्थ क्या है ?

a)

विपरीत अर्थ बताना

b)

सामान्य अर्थ न देकर विशेष अर्थ बताना

c)

शब्द अलग परन्तु अर्थ एक बताना

25.

(अपना उल्लू सीधा करना) मुहावरे का अर्थ है -

a)

मुँह तोड़ जवाब देना

b)

काम निकालना

c)

उम्मीद होना

d)

व्यर्थ की बातें करना

26.

आसमान पर चढ़ना

a)

बहुत अधिक परिश्रम करना

b)

काम निकालना

c)

व्यर्थ की बातें करना

d)

बहुत अभिमान करना

27.

उसकी निर्धनता देखकर मेरा ............. गया। (उचित मुहावरा चुनिए)

a)

पाँव उखड़ना

b)

घुटने टेकना

c)

दिल पसीजना

d)

काया पलट होना

28.

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत की ............गई है। (उचित मुहावरा चुनिए)

a)

हाथ-पैर मारना

b)

कमर टूटना

c)

दिन दूनी रात चौगुनी

d)

काया पलट होना

29.

असंगत युग्म का चयन कीजिए |

a)

गणतन्त्र दिवस republic day

b)

स्वतंत्रता दिवस independence day

c)

चरित्र प्रमाण – पत्र character certificate

d)

छात्रवृत्ति scholarship

e)

संपादक judge

30.

असंगत युग्म का चयन कीजिए |

a)

कौन who

b)

कहा said

c)

कहाँ where

d)

कि so that

e)

सचिव boss