Worksheetsहिन्दी व्याकरण
Total questions: 20
Worksheet time: 15mins
कारक की विभक्तियों का अन्य नाम है :
काल
चिह्न
परसर्ग
क्रिया
‘का’ ‘की’ ‘के’ विभक्ति-चिह्न हैं :
संबंध कारक के
कर्म कारक के
कर्ता कारक के
संप्रदान कारक के
भिखारी को भीख दे दो :
कर्मकारक
करण कारक
अपादान कारक
संप्रदान कारक
‘चाय मेज़ पर रख देना’ रेखांकित शब्द कारक है :
कर्ता कारक
अपादान कारक
संबोधन कारक
अधिकरण कारक
मोहन की पुस्तक मेरे पास है। रेखांकित शब्द कारक है।
संबंध कारक
अधिकरण कारक
अपादान कारक
कर्म कारक
“प्रधानाचार्य ने भाषण दिया |” वाक्य में काल है –
सामान्य भूतकाल
अपूर्ण भूतकाल
संदिग्ध भूतकाल
आसन्न भूतकाल
“अर्पित ने मैंच जीत लिया होगा” | वाक्य में काल है –
सामान्य भूतकाल
अपूर्ण भूतकाल
संदिग्ध भूतकाल
आसन्न भूतकाल
“युद्ध होता तो गोलियाँ चलती”| उपर्युक्त वाक्य में काल हैं –
आसन्न भूतकाल
संदिग्ध भूतकाल
अपूर्ण भूतकाल
हेतुहेतुमद भूतकाल
“शालू गाना गा रही थीं” | वाक्य में काल हैं –
आसन्न भूतकाल
संदिग्ध भूतकाल
अपूर्ण भूतकाल
हेतुहेतुमद भूतकाल
“बलबीर लखनऊ गया था” वाक्य में काल हैं –
अपूर्ण भूत
सामान्य भूत
आसन्न भूत
पूर्ण भूत
“अभय ऑफिस में काम करता होगा |” उपर्युक्त वाक्य में काल बताइये |
आज्ञार्थ वर्तमान
संदिग्ध वर्तमान
अपूर्ण वर्तमान
संभाव्य वर्तमान
“संभव है कि अनिल प्रथम श्रेणी में पास हो जाएँ” | वाक्य में काल हैं –
सामान्य भविष्यत् काल
आज्ञार्थ भविष्यत् काल
संभाव्य भविष्यत् काल
कर्तृवाच्य किसे कहते है :
जहां क्रिया का प्रयोग वाक्य में कर्ता के लिंग व वचन के अनुसार किया जाता है
जिन क्रियाओं में भाव प्रधान हो
जिन क्रियाओं में शब्द प्रधान होता है
जहां क्रिया का प्रयोग वाक्य में कर्म के लिंग वचन के अनुसार किया जाता है
जब क्रिया का रूप कर्म के अनुसार बदलता है तब कौन सा वाच्य होता है ?
कर्तृवाच्य
भाववाच्य
कर्मवाच्य
मिश्र वाक्य
'चलो अब खाया जाए' वाच्य भेद बताइए।
कर्तृवाच्य
भाववाच्य
कर्मवाच्य
कोई नहीं
'अमित से दौड़ा नहीं जाता' वाक्य मैं वाक्यभेद बताइए :
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
भाववाच्य
उपर्युक्त कोई नहीं
' राहुल ने कपड़े बाँटे ' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए :
राहुल कपड़े बटवाता हैं
राहुल द्वारा कपड़े बटवाया गया
राहुल कपड़े बाँटने गया
उपर्युक्त कोई नहीं
"उसने भोजन कर लिया" वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए :
उसने भोजन किया
उसके द्वारा भोजन नहीं किया गया
उसके द्वारा भोजन कर लिया गया
उपर्युक्त कोई नहीं
' चोट लगने के कारण वह चल नहीं पाया' वाक्य को भाववाच्य में बदलिए।
चोट लगने के कारण उसने चल नहीं पाया
चोट लगने के कारण उससे चला नहीं जा सका
उसे चोट लगी थी इसलिए चल नहीं पाया
चोट लगने की अवस्था में वह चल नहीं पाया
'रीता सो भी नहीं सकती' वाक्य को भाववाच्य में बदलिए।
रीता द्वारा सोया गया
रीता से सोया भी नहीं जाता
रीता ने सोया
रीता ने नहीं सोया
