Worksheetsशब्दकोश अभ्यास
Total questions: 20
Worksheet time: 10mins
प्रश्न-1 निम्न प्रश्नों में सही विकल्प का चुनाव करें-
(क) 'नेता' का स्त्रीलिंग होगा-
अभिनेत्री
नेत्री
बुद्धिमती
कर्त्री
(ख) ' धाविका' का पुल्लिंग होगा-
धावक
शावक
अभिनेता
बाघ
(ग) 'भील' का स्त्रीलिंग होगा-
मोरनी
जाटनी
सेठानी
भीलनी
'चंचल' का विलोम शब्द होगा-
शांत
स्वार्थ
प्रोन्नत
महान
'सजीव' का विलोम शब्द होगा-
मौखिक
निर्माण
सुलभ
निर्जीव
'नूतन' का विलोम शब्द होगा-
शांत
अचर
पुरातन
जागरण
'मज़दूर' का बहुवचन होगा-
प्रजाजन
मज़दूरवर्ग
मज़दूरजन
मज़दूरलोग
'धेनु' का बहुवचन होगा-
बहुएँ
गौएँ
धेनुएँ
वस्तुएँ
'समिति' का बहुवचन होगा-
समितियों
समितियाँ
समितिएँ
वस्तुएँ
'पथिक' का पर्यायवाची है-
राहगीर
अभिमान
सुत
अनिल
निम्नलिखित में कौन- सा शब्द 'नाव' का पर्यायवाची नहीं है-
नौका
नैया
किश्ती
पहुप
निम्नलिखित में कौन- सा शब्द 'पवन' का पर्यायवाची नहीं है-
हवा
अनिल
वायु
निर्झरिणी
'जो दूर की सोचे' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द बताएं-
प्रत्यक्ष
अतिथि
समकक्ष
दूरदर्शी
'जो कभी बूढ़ा न हो' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द बताएं-
अमर
अजर
समर
परोक्ष
'आकाश को छूने वाला' अनेक शब्दों के लिए एक शब्द बताएं-
सर्वप्रिय
सहपाठी
गगनचुंबी
परोपकारी
'खटाई में पड़ना' मुहावरे का अर्थ है-
सब खबर होना
नष्ट-भृष्ट कर देना
काम में अड़चन आना
अवसरवादी होना
'टका सा जवाब देना' मुहावरे का अर्थ है-
चापलूसी करना
दृढ़ निश्चय
बहुत भूख लगना
साफ़ इनकार करना
'चादर तान कर सोना' मुहावरे का अर्थ है-
बहुत दुखी होना
बहुत खुश होना
क्रोध को भीतर-ही-भीतर सहना
निश्चिंत होना
'साँच को आँच नहीं' लोकोक्ति का अर्थ है-
प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती
सच्चा व्यक्ति किसी से नहीं डरता
कुछ दिनों की खुशी होना
दूर की वस्तु अच्छी लगना
'नेकी कर दरिया में डाल' लोकोक्ति का अर्थ है-
उपकार करके उसे जताना नहीं चाहिए
अपनों द्वारा हानि पहुँचाना
घर की वस्तु या व्यक्ति का आदर नहीं होता
अपनी योग्यता से बढ़कर बोलना
