wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

व्याकरण अभ्यास

Total questions: 35

Worksheet time: 18mins

Name
Class
Date
1.

दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को क्या कहते है

a)

संधि

b)

समास

c)

अव्यय

d)

छंद

2.

जिस समास में उत्तर जपद प्रधान होने के साथ ही साथ पूर्व तथा उत्तर पद में विशेषण विशेष्य का सम्बन्ध भी होता है कौन सा समास कहते है

a)

बहुव्रीहि

b)

कर्मधारय

c)

तत्पुरुष

d)

द्वंद्व

3.

जिस समास के दोनों पद अप्रधान होते है वहां पर कौन सा समास होता है

a)

द्वंद्व

b)

द्विगु

c)

तत्पुरुष

d)

बहुव्रीहि

4.

चौराहा में कौन सा समास है?

a)

बहुव्रीहि

b)

तत्पुरुष

c)

द्विगु

d)

द्वंद्व

5.

दशानन में कौन सा समास है?

a)

कर्मधारय

b)

बहुव्रीहि

c)

द्विगु

d)

द्वंद्व

6.

पेड़ से पत्ता गिरता है में कौन सा कारक है?

a)

अधिकरण

b)

कर्म

c)

करण

d)

अपादान

7.

रेखांकित का कारक बताइये- ‘ मेंढक को पत्थर से मत मारो’ –

a)

अधिकरण कारक

b)

संबंध कारक

c)

करण कारक

d)

कर्म कारक

8.

किस क्रम में संप्रदान कारक का सही प्रयोग हुआ है?

a)

बच्चो के लिए मिठाई लाओ

b)

हाथ से घड़ी गिर गई

c)

हिमालय से नदी निकलती है

d)

आसमान का रंग नीला है

9.

‘क्रिया का प्रभाव या फल जिस संज्ञा/सर्वनाम पर पडता है’, उसे कौन-सा कारक कहते है?

a)

कर्म कारक

b)

कारण कारक

c)

सम्प्रदान कारक

d)

अपादान कारक

10.

'माँ ने बच्चे को सुलाया' इस वाक्य में 'को' किस कारक की विभक्ति है ?

a)

सम्प्रदान

b)

कर्म

c)

करण

d)

अपादान

11.

इनमें से किस वाक्य में ‘सकर्मक क्रिया’ नहीं है?

a)

सोहन देर तक सोता है।

b)

रमा पत्र लिख रही है।

c)

मैंने उसे एक पुस्तक दी।

d)

विद्यार्थी कक्षा में पढ़ रहे हैं।

12.

इनमें से किस वाक्य में द्विकर्मक क्रिया है?

a)

लड़के ने अपने साथी को पुस्तक दी।

b)

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पुरस्कार दिये।

c)

वह दिन-रात बहुत परिश्रम करता है।

d)

उसने एक रोचक कहानी पढ़ी।

13.

निम्नलिखित में सुनता व बोलता में कौन सी क्रिया है?

ईश्वर की कृपा से बहरा सुनता है व गूंगा बोलता है।

a)

अकर्मक क्रिया

b)

सकर्मक क्रिया

c)

द्विकर्मक क्रिया

d)

एककर्मक क्रिया

14.

क्रिया विशेषण किसे कहते हैं?

a)

संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्दों को

b)

क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द

c)

सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द।

d)

कारक की विशेषता बताने वाले शब्द।

15.

क्रिया विशेषण के कितने भेद हैं?

a)

4

b)

3

c)

2

d)

5

16.

इसमें से कौन सा क्रिया विशेषण का भेद नहीं है?

a)

रीतिवाचक

b)

भाववाचक

c)

स्थानवाचक

d)

परिमाणवाचक

17.

अचानक बारिश होने लगी। क्रिया विशेषण का भेद बताइए-

a)

कालवाचक

b)

रीतिवाचक

c)

परिमाणवाचक

d)

स्थानवाचक

18.

कौन सा वाक्य कालवाचक है?

a)

यात्री उत्तर दिशा की ओर गए।

b)

नीचे बैठ जाओ

c)

माता जी अभी आई हैं।

d)

मैंने फल खाया।

19.

निम्न शब्दों में से कौन सा शब्द क्रिया विशेषण है?

a)

सूर्योदय

b)

नीला

c)

धीरे-धीरे

d)

कमल

20.

काव्य से जिस आनंद की अनुभूति होती है वह क्या कहलाता है ?

a)

उद्दीपन

b)

विषय

c)

रस

d)

आश्रय

21.

पिल्ला लीने गोद में मोटर भई सवार

अली भली घूमन चली किये समाज सुधार।

उपरोक्त पंक्तियाँ किस रस का उदहारण हैं?

a)

वीर रस

b)

भक्ति रस

c)

हास्य रस

d)

श्रंगार रस

22.

मैं सत्य कहता हूँ सखे, सुकुमार मत जानो मुझे |

यमराज से भी युद्ध में प्रस्तुत सदा मानो मुझे।

उपरोक्त पंक्तियों में कौन सा रस है?

a)

वीर रस

b)

हास्य रस

c)

भक्ति रस

d)

वीभत्स रस

23.

''मेरी भव बाधा हरी राधा नागरि सोई।

जा तन की झाई परै स्याम हरित दुति होई।''

उपरोक्त पंक्तियों में कौन सा रस है?

a)

श्रृंगार रस

b)

भक्ति रस

c)

वीर रस

d)

हास्य रस

24.

बच्चे को प्लेट में रखकर खाना खिलाओ।

a)

बच्चे को खाना प्लेट में रखकर खिलाओ।

b)

खाना को प्लेट में रखकर खिलाओ।

c)

प्लेट में रखकर खाना को खिलाओ

d)

खिलाओ कहना बच्चे को प्लेट में रखकर।

25.

निम्न में से अशुद्ध वाक्य हैं?

a)

गुरुजी के ऊपर श्रद्धा रखो

b)

बंदर पेड़ पर बैठें हैं

c)

आप किस रेल से आये

d)

पांच बजने में दस मिनट हैं

26.

निम्न वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?

तुम कर रहे हो क्या?

a)

क्रियाविशेषण संबंधी अशुद्धि

b)

वचन संबंधी अशुद्धि

c)

पदक्रम संबंधी अशुद्धि

d)

संज्ञा संबंधी अशुद्धि

27.

निम्न वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?


हमारी कपड़ा फट गई।

a)

सर्वनाम संबंधी अशुद्धि

b)

संज्ञा संबंधी अशुद्धि

c)

लिंग संबंधी अशुद्धि

d)

कारक संबंधी अशुद्धि

28.

निम्न पद इक प्रत्यय लगने से बने हैं इनमें से कौन सा पद गलत है?

a)

दैविक

b)

सामाजिक

c)

भौमिक

d)

प्रक्षिक

29.

बहाव शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय कौन सा है?

a)

बह

b)

आव

c)

हाव

d)

30.

धुंधला शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है?

a)

धु

b)

धूं

c)

ला

d)

इनमें से कोई नहीं।

31.

सावधानी शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है?

a)

b)

c)

धानी

d)

आनी

32.

उपसर्ग का प्रयोग कहाँ होता है?

a)

शब्द के शुरू/आदि में

b)

शब्द के अंत में

c)

शब्द के मध्य में

d)

इनमे से कोई नहीं।

33.

स्पृश्य शब्द का विलोम शब्द बनाने के लिए किस उपसर्ग का प्रयोग होगा?

a)

नि

b)

अनु

c)

d)

कु

34.

प्रतिकूल शब्द में कौन सा उपसर्ग प्रयुक्त है?

a)

पर

b)

प्र

c)

परि

d)

प्रति

35.

निम्न में से कौन सा शब्द अ उपसर्ग का उपयोग करके नहीं बना है?

a)

अधर्म

b)

अज्ञान

c)

अकाल

d)

अत्याचार