wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Final Term Revision class 7

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

सही वर्तनी वाला शब्द बताइए।

a)

मुसलाधार

b)

पुर्ववत

c)

क्षमा

d)

असर्मथ

2.

सावधानी का समानार्थक है।

a)

सतर्कता

b)

उपयुक्त

c)

अनोखा

d)

अस्थिर

3.

सही कथन पहचानिए।

a)

अनुकूल बाबू पेशे से जज थे।

b)

बच्चे को अनुकूल ने चुरा लिया था।

c)

बच्चा रायचरण से नदी में गिर गया था।

d)

रायचरण बारह वर्ष की उम्र में ही नौकर बन गया।

4.

मीरा को सतगुरु ने कौनसा अनमोल धन दिया ?

a)

सत्य की नाव

b)

अपना नाम

c)

भगवद्भक्ति

d)

रत्न रूपी धन

5.

मीरा का धन

a)

खर्च हो सकता है।

b)

चोर चुरा सकता है।

c)

खर्च नहीं हो सकता है।

d)

चोर खर्च कर सकता है।

6.

राणा जी ने मीरा के लिए निम्न में से क्या नहीं भेजा था ?

a)

ज़हरीला बिच्छू

b)

साँप का पिटारा

c)

ज़हर का प्याला

d)

काँटों की शय्या

7.

वस्तु अमोलक दी मेरे -------

a)

मालिक

b)

भगवन

c)

सतगुरु

d)

स्वामी

8.

मधुलिका ने प्राणदंड माँगा क्योंकि

a)

वह देश प्रेमी थी।

b)

वह अपने देश और प्रेमी दोनों के साथ न्याय करना चाहती थी।

c)

वह अरुण से प्रेम करती थी।

d)

राजा ने उसका अपराध जान लिया था।

9.

अरुण कौन था ?

a)

मगध का राजा

b)

कौशल का राजा

c)

मगध का राजकुमार

d)

कौशल का राजकुमार

10.

बाबा भारती ने डाकू खड्गसिंह से किसीसे कुछ कहने को मना क्यों कर दिया ?

a)

लोग किसी को अपना घोड़ा नहीं देते।

b)

लोग डाकुओं से घृणा करते।

c)

लोग किसी-से कभी मदद नहीं माँगते।

d)

लोग परोपकार करना छोड़ देते।

11.

रिक्त स्थान में पर्यायवाची भरो :- जहाँ श्री का निवास होता है वहाँ --------की कमी नहीं होती।

a)

श्रुति

b)

लक्ष्मी

c)

खुशी

d)

भूषण

12.

विलोम भरो :- झगड़ा होते ही राजू ने मित्र की सभी गुप्त बातों को -------कर दिया।

a)

ठोस

b)

अंत

c)

शांत

d)

प्रकट

13.

मछली की तरह आँखों वाली

a)

मीनाक्षी

b)

मीनअक्षि

c)

प्रियदर्शी

d)

प्रियदर्शिनी

14.

घड़ों पानी पड़ना का अर्थ है -

a)

पीड़ा पहुँचना

b)

संकट दूर होना

c)

बहुत लज्जित होना

d)

मार डालना

15.

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण भरो- मैं ---------नाची।

a)

आज

b)

वहाँ

c)

बहुत

d)

नहीं

16.

निपात भरो :- अच्छा! -----ये बात थी।

a)

कल

b)

तो

c)

भई

d)

मात्र

17.

संबंधबोधक भरो :- गरिमा घर --------- बैठी है।

a)

के बाहर

b)

में

c)

पर

d)

के नीचे

18.

निम्न वाक्य में कौनसा अविकारी शब्द प्रयोग किया गया है:-

मुझे जाने दो वर्ना मैं शिकायत कर दूँगा।

a)

क्रियाविशेषण

b)

संबंधबोधक

c)

समुच्चयबोधक

d)

विस्मयादिबोधक

19.

भूतकाल का वाक्य पहचानिए -

a)

पिताजी सिनेमा देख रहे होंगे।

b)

पिताजी सिनेमा देखते ही होंगे।

c)

पिताजी ने अभी सिनेमा देखा है।

d)

यदि पिताजी आते तो हम सिनेमा देख रहे होते।

20.

वाक्य में प्रयुक्त क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया में बदलिए :- माँ ने कहानी पढ़ी।

a)

माँ कहानी पढ़कर चली गईं।

b)

माँ ने कहानी पढ़वाई।

c)

माँ कहानी पढ़ रही हैं।

d)

माँ ने आकर कहानी पढ़ी।