WorksheetsHindi Quiz
Total questions: 45
Worksheet time: 15mins
सवस्थ शरीर में सवस्थ मस्तिष्क निवास करता _____।
है
हैं
आज के यांत्रिक युग में जीवन तीव्र गति से आगे बढ़ रहा _____ और इसके लिए सवस्थ शरीर का होना बहुत जरूरी _____।
हैं, है
है, है
है, हैं
हैं, हैं
नियमित व्यायाम के साथ पौष्टिकता से युक्त भोजन भी बहुत आवश्यक हो गया _____।
हैं
है
जड़ी बूटियों एवं वृक्षों की अमूल्य संपदा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना फायदेमंद साबित हो रहा _____।
है
हैं
शरीर की ऐसी व्यवस्था _____ कि आप रक्तदान न करें तो भी पुराना रक्त समाप्त हो जाता _____ एवं उसके स्थान पर नया रक्त पैदा होता रहता _____।
है, हैं, है
हैं, है, है
है, है, है
हैं, हैं, हैं
हैं, है, हैं
डॉक्टर स्वयं रक्त का विश्लेषण करते _____, वर्गानुसार उनके विभाग बनाते _____ एवं रक्त के विभिन्न अंशों को कीटाणुरहित बनाकर फ्रिज में सुरक्षित रखते _____।
है, हैं, है
हैं, है, है
है, है, है
हैं, हैं, हैं
हैं, है, हैं
सुदूर सीमा पर घायल होनेवाले सैनिकों एवं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों के लिए विशेष यंत्रों से रक्त का पाउडर बनाया जाता _____।
हैं
है
रक्त जीवन एवं मृत्यु से जूझने वाले क्षीणकाय रोगियों को नई आशा, नई ज्योति एवं नई आकांक्षा प्रदान करता _____।
है
हैं
हृदय, मस्तिष्क, फेफड़ों आदि महत्वपूर्ण अंगों के ऑपरेशन के समय रक्त की बड़ी आवश्यकता रहती _____।
हैं
है
रक्तदान में किसी अज्ञात व्यक्ति के प्राणों को बचाने का आनंद छिपा हुआ _____।
है
हैं
एक कहावत _____, ‘बीमारी का इलाज कराने के बजाय बीमार न पड़ना ही बुद्धिमता _____।’
हैं, है
हैं, हैं
है, हैं
है, है
हमारा शरीर पंच भौतिक तत्वों ― आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी से बना _____।
हैं
है
वन-उपवनों को नष्ट करके शहर बसाए जा रहे _____, जो वायु को दूषित कर रहे _____।’
हैं, हैं
हैं, है
है, हैं
है, है
आए दिन अणु बमों के परीक्षण होते _____, फलस्वरूप ऋतुएँ अपने समय पर नहीं आतीं और हम महामारी से हमेशा ग्रस्त रहते _____।
हैं, है
हैं, हैं
है, हैं
है, है
पृथ्वी पर फैले खेतों में रासायनिक खादों का मनमाना प्रयोग करके उनकी उर्वरा शक्ति को नष्ट किया जा रहा _____।
है
हैं
एक मिनट भी हमें वायु न मिले तो हम घबरा उठते _____।
है
हैं
प्रतिदिन हम जितना भोजन करते _____ और जल पीते _____, उससे लगभग सात गुना वायु-भक्षण करते _____।
है, हैं, है
हैं, है, है
हैं, हैं, हैं
है, है, है
हैं, है, हैं
शुद्ध वायु में टहलने और कसरत करने से हमें वायु तत्व की प्राप्ति आसानी से हो सकती _____।
है
हैं
टहलने के अतिरिक्त आसन, प्राणायम, तैराकी एवं अन्य कसरतों के माध्यम से हम अपने शरीर को वायु तत्व प्रदान कर सकते _____।
है
हैं
सूर्य केवल प्रकाश और गर्मी ही नहीं देता _____, बल्कि वह बुद्धि और लंबी उम्र भी प्रदान करता _____।
हैं, है
हैं, हैं
है, है
है, हैं
अग्नि तत्व की शरीर में अधिकता होने से आंख, जीभ आदि लाल हो जाते _____, मिजाज़ तेज और क्रोधी हो जाता _____।
है, हैं
हैं, हैं
है, है
हैं, है
प्रातःकालीन सूरज की किरणें त्वचा द्वारा खून में प्रवेश कर जाती _____ और अंदर पहुँचकर विटामिन ‘डी’ की वृद्धि करती _____।
हैं, हैं
है, हैं
है, है
हैं, है
जल के योग से ही खून हमारे सूक्ष्मातिसूक्ष्म अवयवों का पोषण करता _____।
हैं
है
ठंडे जल से स्नान करके हम जल तत्व की पूर्ति कर सकते _____।
हैं
है
जो कुछ हम खाते-पीते _____ या आहार के रूप में लेते _____, वे सभी वस्तुएँ हमें पृथ्वी से ही प्राप्त होती _____।
है, हैं, है
हैं, है, है
हैं, हैं, हैं
है, है, है
हैं, है, हैं
पंचभौतिक शरीर को पंच भौतिक तत्वों से ही सवस्थ रखा जा सकता _____।
हैं
है
जितना ही खुलकर लोग हँसते _____ उनकी उतनी ही आयु बढ़ती _____।
है, हैं
हैं, हैं
है, है
हैं, है
लड़कियों की हँसी संसार के सब प्रसन्नकारी स्वरों से मधुर _____।
है
हैं
हवा, मिट्टी, पानी आदि सभी तत्व प्रदूषण की चपेट में आ चुके _____।
है
हैं
वन वातावरण में गैसों का सवस्थ संतुलन बनाए रखते _____।
हैं
है
सदियों से वन हमें ईंधन, चारा और इमारती लकड़ी उपलब्ध कराते आ रहे _____: हमारे अनेक उद्योग कुछ ऐसे संसाधनों पर आधारित _____, जो जंगलों में पाए जाते _____।
है, हैं, है
हैं, है, है
हैं, हैं, हैं
है, है, है
हैं, है, हैं
वन सूखे को रोकते _____ क्योंकि मिट्टी में नमी मौजूद रहती _____, परंतु आज यही वन काटे जा रहे _____।
है, हैं, है
हैं, है, है
हैं, हैं, हैं
है, है, है
हैं, है, हैं
वनों का उपयोग खुले ख़ज़ाने की तरह हो रहा _____।
हैं
है
वनों की कटाई के गंभीर परिणामों को महत्व देना बहुत आवश्यक _____।
है
हैं
घुमक्कड़ी के शौकीन मनुष्य हर हाल में अपने लिए संभावनाएँ तलाश ही लेते _____।
है
हैं
हिमालय पर्वत की शुभ्र बर्फीली ऊँचाइयों पर गंगा का उद्गम _____।
है
हैं
जिस स्थान पर गंगाजी सागर में समाती _____, उसे गंगासागर कहते _____।
है, हैं
है, है
हैं, हैं
हैं, है
पुरुष हो या नारी सभी गंगा नाम रखकर गौरवान्वित होते _____।
है
हैं
गंगा की पवित्रता को साक्षी रखकर हिंदू गंगा की सौगंध लेते _____ और गंगा की कसम खाते _____।
है, हैं
है, है
हैं, है
हैं, हैं
आदिकाल से मानव प्रकृति के साथ अटूट रिश्ता निभाता आ रहा _____ और जानवर तथा पक्षियों के साथ उसका विशेष प्रेम सुविदित _____।
है, है
है, हैं
हैं, है
हैं, हैं
हम आशा कर सकते _____ कि युवा पीढ़ी अवश्य प्राणी-संरक्षण के क्षेत्र में अपना योगदान देगी।
है
हैं
संसार की भिन्न-भिन्न सभ्यताओं ने विज्ञान के विकास में समानांतर रूप से उन्नति की _____।
है
हैं
निःसंदेह हम कह सकते _____ कि आज का युग विज्ञान का युग _____ और विज्ञान ही इस सभ्यता का सबसे बड़ा सत्य _____।
है, हैं, है
हैं, हैं, हैं
हैं, है, है
है, है, है
हैं, है, हैं
मानव विकास में खेलों एवं कलाओं का विशेष योगदान रहा _____।
हैं
है
विद्यार्थी जीवन को किसी भी मनुष्य के जीवनकाल की आधारशिला कह सकते _____।
है
हैं
