NEW
Font size
WorksheetsGrade 5 - पर्यायवाची, विलोम, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
Total questions: 12
Worksheet time: 12mins
निम्नलिखित में से 'घोड़ा' शब्द का पर्यायवाची है -
अश्व
तुरंग
घोटक
उपयुक्त सभी
'सिंह' शब्द के पर्यायवाची है -
गज , हस्ती
केसरी , वनराज
कपि , वानर
अलि, भँवरा
'ईश्वर' शब्द का पर्यायवाची नहीं है -
अमर
ईश्वर
प्रभु
भगवान
'चाँद' का पर्यायवाची नहीं है -
चंद्रमा
मयंक
दिनकर
शशि
सफल का विलोम शब्द है -
अनेक
सफलता
असफल
सफलतापूर्वक
प्रेमचंद अधिकतर गद्य लिखते हैं, जबकि कबीर की अधिकतर रचनायें ----------हैं |रेखांकित शब्द का सही विलोम चुनकर वाक्य पूरा कीजिए |
कहानी
कविता
लेख
पद्य
राजा का सही विलोम है -
शुक्ल
रंक
अनुज
नालायक
उल्टा अर्थ प्रकट करने वाले शब्दों को -------- कहते है -
क्रिया
संज्ञा
पर्यायवाची
विलोम
शोक का विलोम है -
हर्ष
नीरस
रस
मधुर
'जिसका रूप अच्छा हो ' वाक्यांश के लिए एक शब्द है -
कुरूप
सुरूप
बदसूरत
सुलभ
'आस्तिक' शब्द के लिए अनेक शब्द है -
जिसका आकार हो
जिसके माता-पिता न हो
जो कभी न मरे
जो भगवान मव विश्वास रखता हो
'सर्वव्यापक' शब्द के लिए अनेक शब्द है -
जो सब जगह विद्यमान हो
जो दिखाई न दे
जिसे डर न हो
जो भगवान में विश्वास न रखता हो
