WorksheetsFinal Exam Of Hindi - March 2021 - Quiz
Total questions: 40
Worksheet time: 30mins
गाँधीजी -------------- का प्रचार करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे।
वेदों का
शांति का
धर्म का
कोयल काली है पर इसकी बोली मीठी है। हमारे लिए किसका महत्व होना चाहिए?
रंग रूप का
व्यवहार का
धन दौलत का
छात्रावास में प्रतिदिन सोने से पहले छात्राएँ किस मंत्र का जाप करती थी ?
गायत्री मंत्र
शांति मंत्र
प्राणायाम मंत्र
कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए -:
कोयल कोयल सच बतलाना क्या संदेशा लाई हो ?
बहुत दिनों के बाद आज फिर इस---------- पर आई हो ।
पेड़
छत
डाली
भिन्न (अलग )अर्थ वाले शब्द पर निशान लगाएँ-:
रात्रि
रात
अरण्य
रजनी
एक बार परीक्षा में उसके अच्छे अंक नहीं आए। पाठ 'दादी का रेडियो' के इस वाक्य में 'उसके' शब्द किसके लिए आया है?
रोहित के लिए
रोहित की बहन के लिए
रोहित के मित्र के लिए
सही मुहावरे से वाक्य पूरा करें-:
परीक्षा पत्र में कठिन प्रश्नों को देखकर मोहन के----------------------------।
बाँछें खिल गई
जी ललचा गया
हाथों के तोते उड़ गए
हिरण्यकश्यप प्रहलाद से बहुत ---------था ।
परेशान
खुश
उदास
गुलाब का फूल बहुत मुलायम और कोमल होता है। इस वाक्य में विशेषण शब्द कौन से हैं?
गुलाब ,फूल
कोमल, मुलायम
फूल ,कोमल
सही सर्वनाम शब्द से वाक्य पूरा करें-:
शायद बाहर -----------------आया है |
कौन
कोई
ताजमहल एक सुंदर इमारत है। इस वाक्य में ताजमहल कौन सी संज्ञा है?
व्यक्तिवाचक
जातिवाचक
भाववाचक
कोयल ने हिरण को लोमड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी। इस वाक्य में सतर्क शब्द का अर्थ क्या है?
खुश
सावधान
जागरूक
तभी अचानक आसमान पर काले बादल छाए
भीगी हवा के झोंके अपने पीछे -पीछे लाए। इस वाक्य में पीछे- पीछे शब्द क्या है?
मुहावरा
विलोम शब्द
युग्म शब्द
पर्यायवाची
'मौसम 'कविता में कितने मौसमों के बारे में बताया गया है?
तीन
छह
चार
जब रवि कक्षा में पहुँचा तो वहाँ कोई नहीं था। लेकिन उसे वहाँ ज़मीन पर कुछ ----------गिरे हुए मिले |
रुपया
रुपए
रुपयों
पाठ 'एक थी स्वाति' में स्वाति ने चोरों पर विषैली गैस का छिड़काव करके अपना बचाव किया। हमें भी विषैली चीजों से दूर रहना चाहिए क्योंकि-:
येे बहुत महंगी होती हैं।
ये बाजार से आसानी से नहीं मिलती।
इनका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है
निम्नलिखित में से नुक्ता ( . ) वाले शब्द पर निशान लगाएँ -:
बढ़िया
लकड़ी
ज़रूरत
जो लकड़ी का काम करता है , उसे क्या कहते हैं ?
लुहार
बढ़ई
सुनार
जुलाहा
" नमस्ते एक बात पूछूँ ?" पाठ 'एक बौना और लकड़हारा' में ये शब्द किसने किससे कहे?
बौने ने लकड़हारे से
लकड़हारे ने बौने से
बौने ने अपने आप से
बच्चे मैदान में --------------से खेल रहे हैं |
बॉल
बोल
बाल
सड़क ------------- मत खेलो।
में
के
पर
लेखक शब्द का लिंग बदलो क्या होगा ?
कवयित्री
लेखिका
खाँसते शब्द का युग्म शब्द बताएँ -:
हाँफते
डाँटते
खाँसते
लकड़हारे ने बौने को आलू को फूँकने का क्या कारण बताया?
यह आलू बहुत गर्म था
यह आलू बहुत ठंडा था
इनमें से कोई नहीं
"बापू ने मनु से कहा कि तुम खुद वहाँ जाओ और पत्थर को ढूँढ कर ले आओ। अकेली ही जाओ।" पाठ अनोखा ढंग में बापू ने ऐसा क्यों कहा ? क्योंकि -:
वह मनु को अकेले भेज कर डराना चाहते थे
वह मनु को सीख देना चाहते थे
वह मनु की सहायता करना चाहते थे
सही क्रिया शब्द से वाक्य पूरा करें -:
बच्चों ने तीज़ पर खूब पतंगें -------------|
उड़ी
उड़ाईं
उड़ाना
दक्षिण भारत में मुख्यत: दो ही मौसम होते हैं। वे मौसम हैं -:
गर्मी -सर्दी
गर्मी -बरसात
बरसात- सर्दी
गर्मी -बसंत
स्वतंत्रता दिवस ( 15 अगस्त )को हम किस त्योहार के रूप में मनाते हैं?
राष्ट्रीय त्योहार
धार्मिक त्योहार
सामाजिक त्योहार
सोनू ने कक्षा में चोरी की। जब यह बात सोनू के पिताजी को पता चली तो उन्होंने उसे --------------- लगाया।
चाँटा
चाटा
काले और घने बादलों को देखकर मोर अपने सुंदर पंख फैलाकर नाचता है। इस वाक्य में काले और घने शब्द क्या है?
संज्ञा
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य सही है ?
वह लोग आ गए हैं।
वे लोग आ गए हैं।
'साहस 'शब्द का विलोम शब्द बताएँ -:
डर
कमज़ोर
कायर
परीक्षाएँ समाप्त होने के बाद मैं अपनी नानी के घर जाऊँगी। इस वाक्य में कौन से काल के बारे में बताया गया है।
वर्तमान काल
भूतकाल
भविष्यत् काल
दवाई शब्द का सही बहुवचन रूप बताएँ -:
दवाईयां
दवाइयाँ
दवाएँ
शेर धोखा खाकर -------------में चूर था। पाठ 'चतुर चित्रकार 'के आधार पर सही उत्तर पर निशान लगाएँ -:
खुशी
नशे
झुंझलाहट
मित्र। तुम्हारे बार-बार चेतावनी देने पर भी मैं लोमड़ी की धूर्तता को नहीं समझा। मुझे माफ कर दो |मित्रता पाठ में हिरन ने कोयल से माफी क्यों माँगी ? क्योंकि-:
हिरन शिकारी की बातों में आ गया था
हिरन ने कोयल की बात नहीं मानी थी
हिरन लालच में आ गया था
पाठ 'एक बौना और लकड़हारा 'में लकड़हारा अपने सामने---------------- के बराबर आदमी को देखकर हैरान रह गया।
अंगूठे
अंगुली
हाथ
सही शब्दों पर निशान लगाएँ -:
धन्यावाद, तिथी
धन्यवाद , तिथि
ध्नयवाद, तीथि
ओणम् का त्योहार विशेष रुप से किस राज्य में मनाया जाता है?
तमिलनाडु
महाराष्ट्र
केरला
पंजाब
बच्चों ने छुट्टियों में खूब मजे़ किए। इस वाक्य का वचन बताएँ -:
एकवचन
बहुवचन
