NEW
Font size
Worksheetsसोने का हिरण
Total questions: 12
Worksheet time: 6mins
सोने का हिरण कौन बना था ?
रावण
मारीच
जटायु
सीता ने राम से क्या पकड़ लाने के लिए कहा?
मोर
बंदर
सोने का हिरण
मारीच ने मरने से पहले किसकी आवाज़ में पुकारा और क्यों ?
लक्ष्मण की ,ताकि उसकी आवाज़ सुनकर सीता डर जाएँ
राम की , क्योंकि वह रावण तक अपनी आवाज़ पहुँचाना चाहता था l
राम की , ताकि सीता और लक्ष्मण को लगे कि राम किसी विपत्ति में हैं l
रावण ने सीता को बंदी बनाकर कहाँ रखा ?
अपने महल में
अशोक वाटिका में
बंदीगृह में
रावण ने सीता को विचार करने के लिए कितना समय दिया ?
एक साल
15 दिन
एक महीना
सीता के आभूषण किसने उठा लिए थे ?
हनुमान ने
वानरों ने
सुग्रीव ने
सीता को किस बात से क्रोध आया ?
क्योंकि वे सोने का हिरण नहीं पा सकीं
क्योंकि राम को आने में देर हो गयी थी
क्योंकि उनके कहने पर भी लक्ष्मण राम की सहायता के लिए नहीं जा रहे थे
राम कुटिया तक जल्दी क्यों पहुँचना चाहते थे?
क्योंकि वे थक गए थे
क्योंकि वे जान गए गए थे कि रावण कुटिया तक पहुँच गया है
क्योंकि वे मारीच की चाल समझ गए थे
किसने रावण के रथ पर हमला कर दिया ?
राम
जटायु
लक्ष्मण
रावण किस वेश में आया था
तपस्वी
सोने का मृग
राजा
हिरण जानबूझकर क्यों भागता रहा ?
ताकि वह राम को कुटिया से दूर ले जा सके
क्योंकि वह राम से अपने प्राणों की रक्षा करना चाहता था l
क्योंकि वह तेज दौड़ सकता था
सीता का हरण किसने किया?
दशरथ ने
विभीषण ने
रावण ने
