Worksheetsकक्षा 7 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
Total questions: 10
Worksheet time: 5mins
1. सीता बहुत ही मीठा बोलने वाली लड़की है।
(अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द कौन-सा आएगा)
मीठीवानी
मधुरभाषी
मधुरवाणी
मधुरबोली
2. लता मंगेशकर गायन-कला में .................................. हैं।
(रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित शब्द का चुनाव कीजिए)
अजातशत्रु
जिज्ञासु
पारंगत
अकथनीय
3. 'अद्वितीय' शब्द के लिए अनेक शब्दों का कौन-सा विकल्प उचित है?
जिसकी कोई उपमा ना हो
वस्तु का खरीददार
जिसका कोई शत्रु ना हो
जिसके समान कोई दूसरा ना हो
4. 'जानने की इच्छा रखने वाला' (अनेक शब्दों के लिए एक शब्द चुनिए)
स्पष्टवादी
जिज्ञासु
अभियुक्त
उपकारी
5. बुरे आचरण के कारण उस पर मुकदमा चल रहा है वह तो एक ............है।
(रिक्त स्थान के लिए उचित विकल्प चुनिए)
अभियुक्त
अभीयुक्त
अभियूक्त
आभीयूक्त
6. पंछियों को ............भी कहते हैं क्योंकि वे नभ में उड़ते हैं।
(रिक्तस्थान की पूर्ति के लिए उचित विकल्प चुनिए)
निशाचर
परिंदे
पक्षी
नभचर
7. 'दूसरों पर उपकार करने वाला'
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द चुनिए।
अभियुक्त
अद्वितीय
अल्पायु
उपकारी
8. तुम .....................हो क्या जो रात में घूमने निकले हो?
(उचित विकल्प चुनिए)
पारंगत
उपकारी
अल्पायु
निशाचर
9. 'जिसका कोई शत्रु ना हो' (अनेक शब्दों के लिए एक शब्द चुनिए)
अजतशत्रु
अजातशत्रु
अजातशत्रू
आजातशत्रु
10. 'अकथनीय' शब्द के लिए अनेक शब्दों का कौन-सा विकल्प उचित है?
जो कहा ना जा सके
जो कहा ही ना गया
जो कहना नहीं चाहिए
इनमें से कोई नहीं
