WorksheetsGramo-O- Pedia-हिंदी व्याकरण
Total questions: 50
Worksheet time: 25mins
मुहावरा पहचानो-
जिसकी भैंस, उसकी लाठी
जिसकी लाठी ,उसकी भैंस
लाठी वाली भैंस
भैंस वाली लाठी
अंगूठा दिखाना -मुहावरे का अर्थ-
अंगूठा दिखाने की क्रिया
देने से साफ इनकार करना
अंगूठा देने की क्रिया
उँगलियाँ हिलाना
एवरेस्ट नेपाल की सीमा में है- इस वाक्य में नेपाल कौन सी संज्ञा है?
जाति वाचक
समूह वाचक
व्यक्ति वाचक
भाव वाचक
'उड़ना' शब्द की भाववाचक संज्ञा क्या होगी?
उड़
उड़ाई
उड़ान
उड़ी
सोना सबसे कीमती है|- इस वाक्य में 'सोना' कौन सी संज्ञा है?
व्यक्ति वाचक
भाव वाचक
द्रव्य वाचक
कोई भी नहीं
क्रोध मनुष्य का शत्रु है? इस वाक्य में भाव वाचक संज्ञा बताओ|
क्रोध
मनुष्य
का
है
चूहा-शब्द का स्त्रीलिंग बताओ |
चुहिया
चूहिया
चोहिया
चूहे दानी
विद्वान -शब्द का स्त्रीलिंग बताओ|
विद्वाणी
विदवानी
विदुषी
विद्वानवती
वीर-शब्द का स्त्रीलिंग बताओ|
वीरवती
वीरवान
वीरांगना
वीरवानी
मुहावरा पहचानो-
नौ दो ग्यारह होना
नौ और दो ग्यारह होते हैं
नौ में दो जमा करने से ग्यारह आता है|
पता नहीं
मुहावरा पहचानो
ऊंट की जीभ
ऊँट की लंबी जीभ
कोई मुहावरा नहीं है
ऊँट के मुंह में जीरा
चित्र के आधार पर मुहावरा पहचानो
भैंस के ऊपर बैठकर बीन बजाना
भैंस को गाना सुनाना
भैंस को नचाना
भैंस के आगे बीन बजाना
चित्र के आधार पर मुहावरा बताओ-
कक्षा में प्रथम आकर तुमने चार चाँद लगा दिए|
कक्षा में फैल होकर तुमने मेरी नाक कटवा दी|
इतने कम अंक पाने पर तुम्हारी पीठ थपथपानी चाहिए|
तुम मेरी आँख का तारा हो|
मुहावरा पहचानो
चोर के बालों में तिनका
चोर की दाढ़ी में तिनका
चोर की गठरी में तिनका
इनमें से कोई नहीं|
रमेश की माँ अपनी बहू के खिलाफ अपनी बेटी के .. .. .. रहती है| सही मुहावरा क्या होगा?
कान भरती
कान पकड़ती
कान खींचती
बातें सुनाती
आकाश -शब्द के दो पर्याय वाची बताओ-
गगन, धरती
आसमान ,ईश्वर
नभ,बादल
गगन ,आसमान
चित्र पहचान कर पर्याय वाची बताओ-
कमल,जलज
फूल,पत्ता
राजीव,नीर
कमल,फूल
चित्र पहचानो
बादल
सूर्य
नौका
स्त्री
भाषा के मुख्य कितने रूप होते हैं?
दो
चार
एक
पाँच
चित्र में भाषा के किस रूप का प्रयोग किया जा रहा है?
लिखित
सांकेतिक
मौखिक
तीनों विकल्प सही हैं|
कौन सी लिपि दाईं से बाईं ओर लिखी जाती है?
ऊर्दु
हिंदी
देवनागरी
फ़ारसी
हिंदी दिवस की तिथि?
26 जनवरी
15 अगस्त
14 नवंबर
14 सितंबर
भाषा के शुद्ध नियमों का ज्ञान जिस शास्त्र के अंतर्गत होता है, उसे .. .. कहते हैं|
लिपि
बोली
व्याकरण
साहित्य
वर्णों के व्यवस्थित समूह को कहते है?
स्वर माला
व्यंजन माला
वर्ण माला
इनमे से कुछ नहीं |
'नीड़' और 'नीर' शब्द के अर्थ होंगे-
घोंसला, रास्ता
पानी, घोंसला
धन, जल
घोंसला, जल
हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए-इस वाक्य में 'प्रेम' क्या है?
जातिवाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा
समूह वाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक संज्ञा
फल नहीं पर फल कहाउ , नमक मिर्ची के संग सुहाउ
खाने वाले की सेहत बढ़ाउ ,सीता मैया की याद दिलाउ।
सीता फल
मिर्च
घिया
गोभी
दो अक्षर का नाम है
रहता हरदम जुखाम है
कागज मेरा रुमाल है
बताओ मेरा क्या नाम है।
पेंसिल
पेन
बोतल
नल
पैर नहीं तो नग बन जाए, सिर न हो तो ‘गर’।
यदि कमर कट जाए मेरी, हो जाता हूं ‘नर।’
नगर
नकल
रंगर
कगार
अंत नहीं तो फौज समझिए, आदि नहीं तो बन गया नानी।
देश प्रेम के लिए न्यौछावर, उनकी बड़ी महान कहानी।।
नाना
सेना
सेनानी
देशवासी
प्रथम नहीं तो गज बन जाऊं, मध्य नहीं तो काज।
लिखने-पढ़ने वालों से कुछ, छिपा ना मेरा राज।
कालिमा
कागज
कमाल
कोयला
जो झूठ बोलता है, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता-वाक्य में सर्वनाम का कौन स भेद है?
संबंध वाचक
निश्चय वाचक
पुरूषवाचक
अनिश्चय वाचक
मेरी बहन तीसरी कक्षा में पढ़ती है-इस वाक्य मे 'तीसरी' कौन सा विशेषण है?
जातिवाचक
परिमाण वाचक
परिणाम वाचक
संख्यावाचक
'पढ़ना' का विशेषण क्या होगा?
पढ़ाई
पढ़ाकू
पढ़
पढ़ाईमान
चित्र के लिए उपयुक्त मुहावरा बताओ-
थाली का बैंगन
बाजार का बैंगन
बैंगन-ही बैंगन
बैंगन खाना
'दो रंगों' से मिलकर बना मुहावरा
लाल-पीला होना
सावन के अंधे को हरा-ही-हरा दिखना
धूप में बाल सफेद करना
सब्ज़ बाग दिखाना
उचित मुहावरा बताओ
मुठ्ठी गरम करना
लोहे के चने चबाना
मुंह फुलाना
मुँह में पानी आना
मुहावरा पहचानो-
घर की मुर्गी सब्जी बराबर
घर की मुग्री डाल बराबर
घर की मुर्गी डाल बराबर
घर की मुर्गी दाल बराबर
चित्र देखो और बताओ
आँखों का अंधा
आँखों का तारा
आँखे खुलना
आँखे चार होना
देखो और पहचानो
गंजे के सिर पर टोपी
इसकी टोपी उसके सिर
नीली टोपी काले बाल
धूप मे बाल सफेद न करना
इमोजी को देख मुहावरा बताओ
लाल पीला होन
अंधे के हाथ बटेर लगना
अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत
रोते-रोते हँसना
इमोजी को देख मुहावरा बताओ
आसमान का चाँद
चार चाँद लग्न
चार आसमान होना
आसमान में चार चाँद
इमोजी को देख मुहावरा बताओ
आँखों का तारा
दो आँखें दो तारे
दिन में तारे नजर आना
सूरज, तारे और आँख
बच्चे को प्लेट में रखकर खाना खिलाओ- सही वाक्य बताओ-
बच्चे को खाना खिलाओ प्लेट में रखकर
प्लेट में बच्चे को रखकर खाना खिलाओ
बच्चे को खाना प्लेट में रखकर खिलाओ|
प्लेट में बच्चा खिलाओ खाने को|
मेरे को एक पुस्तक चाहिए-सही वाक्य बताओ-
मुझको एक पुस्तक चाहिए|
मैंने एक पुस्तक चाहिए |
मुझे को एक पुस्तक चाहिए|
मुझे एक पुस्तक चाहिए|
सही वाक्य बताओ |
मैं गरम गाय का दूध पीना चाहता हूं|
मैं गरम गाय का गरम दूध पीना चाहता हूँ|
मैं गाय का गरम दूध पीना चाहता हूँ|
मैं गाय को गरम करके दूध पीना चाहता हूँ|
सही वाक्य पहचानिए-
तुम तुम्हारा काम करो|
आप यहाँ बैठो|
मैं रविवार के दिन आऊँगा|
आप यहाँ बैठिए|
बीमार नहीं रहती फिर भी खाती है गोली । बच्चे, बूढ़े डर जाते, सुनकर इसकी बोली।-उत्तर बताओ
बीमार
मरीज़
डॉक्टर
बंदूक
दो सुंदर लड़के
दोनों एक रंग के
एक बिछड़ जाये
तो दूसरा काम न आये-उत्तर बताओ
प्याज
पेन
जूता
ताल-चाबी
जब आप मुझे मेरे बारे में जानते हैं, तो मैं निश्चित रूप से कुछ हूं। तुम हमेशा मुझे खोजोगे। लेकिन जब आप मुझे जानते हैं, तो मैं कुछ भी नहीं हूं। मैं कौन हूँ?
मैं कागज हूँ|
मैं पेंसिल हूँ|
मैं अखबार हूँ|
मैं एक पहेली हूँ !!
