NEW
Font size
Worksheetsकारक (परसर्ग)
Total questions: 30
Worksheet time: 15mins
लोगों ने चोर को मारा। 'लोगों ने' कौन सा कारक है ?
कर्म कारक
कर्त्ता कारक
करण कारक
सम्बन्ध कारक
संबंध कारक के लिए प्रयुक्त होने वाला चिन्ह है ?
में
के लिए
रा
पर
वह कुल्हाड़ी से वृक्ष काटता है कारक बताइए ?
कर्म कारक
करण कारक
सम्प्रदान कारक
अपादान कारक
पेड़ से फल गिरा कौन सा कारक है ?
कर्म कारक
सम्प्रदान कारक
अपादान कारक
करण कारक
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से किसी अन्य शब्द के साथ संबंध या लगाव प्रतीत हो उसे कहते हैं ?
कारक
विशेषण
अव्यय
क्रिया विशेषण
हिमालय से गंगा निकलती है इसमें कौन सा कारक है ?
करण कारक
सम्प्रदान कारक
कर्त्ता कारक
अपादान कारक
कर्म कारक के लिए प्रयुक्त होने वाला चिन्ह है ?
ने
को
से
में
अलोक मां के लिए दवाई लाया इस में प्रयुक्त कारक है ?
सम्प्रदान कारक
अपादान कारक
करण कारक
कर्म कारक
किस वाक्यांश में संप्रदान कारक है ?
आपको
मैं
इस कृपा के लिए
ह्रदय से धन्यवाद देता हूं
किस वाक्यांश में संबंध कारक है ?
पुस्तकालय में
राम की एक पुस्तक
बहुत समय से
सुरक्षित रखी है
पंडित जी दूध पीते हैं
इस वाक्य में कारक है ?
कर्म करण
अपादान सम्बन्ध
कर्त्ता कर्म
करण कर्त्ता
राम को बुखार हो रहा है। कारक बताइये।
कर्म कारक
कर्त्ता कारक
करण कारक
संप्रदान कारक
अपादान कारक में’से’ विभक्ति का प्रयोग किस अर्थ में किया जाता है ?
अलग होना
अलग होना या तुलना का भाव होना
कोई नहीं
एक होना
मेंढक को पत्थर से मत मारो । 'पत्थर से' का कारक बताइए ?
करण कारक
कर्म कारक
संबंध कारक
अधिकरण कारक
‘कारक’ को प्रकट करने के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला चिन्ह क्या कहलाता है ?
क्रिया
करण
विभक्ति
सम्प्रदान
हिंदी व्याकरण में कर्ता कारक कहते हैं ?
विभक्ति
करण
क्रिया करने वाले को
क्रिया न करने वाले को
कर्ता कारक का चिन्ह होता है ?
को
ने
से
में
विभक्ति को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
उपसर्ग
परसर्ग
प्रत्यय
प्रसर्ग
‘राधा ने नृत्य किया’ में कारक है ?
कर्त्ता कारक
करण कारक
कर्म कारक
सम्प्रदान कारक
‘वह पत्र लिखता है’ में कारक है ?
कर्म कारक
करण कारक
सम्प्रदान कारक
अपादान कारक
तोता डाली पर बैठा है, कारक है -
अधिकरण कारक
संबंध कारक
कर्त्ता कारक
कर्म कारक
"वह गाड़ी मेरी है" में कौन सा कारक है ?
करण कारक
सम्बन्ध कारक
अधिकरण कारक
संबोधन कारक
अरे रमेश ! कहाँ जा रहे हो ? कौन से कारक है ?
संबोधन कारक
अधिकरण कारक
करण कारक
कर्त्ता कारक
बालक कृष्ण गोपियों से शर्माते हैं । वाक्य में कारक है –
अपादान कारक
सम्प्रदान कारक
करण कारक
संबंध कारक
कार्यालय मेरे घर से सामने है। में कारक है -
अधिकरण कारक
संबंध कारक
करण कारक
अपादान कारक
‘राम का स्वभाव मोहन से भिन्न है।’ वाक्य में कारक है –
अपादान कारक
अधिकरण कारक
करण कारक
सम्प्रदान कारक
‘चूहा बिल से बाहर निकला।’ वाक्य में कारक है।
सम्प्रदान कारक
अपादान कारक
अधिकरण कारक
संबंध कारक
‘गरीबों के निमित धन इकट्ठा करो’ में कौन-सा कारक है?
संबंध कारक
सम्प्रदान कारक
कर्त्ता कारक
कर्म कारक
‘वीरों ने देश के हेतु बलिदान दे दिया।’ में कौन-सा कारक है?
सम्प्रदान कारक
अधिकरण कारक
संबोधन कारक
इनमें से कोई नहीं।
किस क्रमांक में अपादान कारक है?
राम को घर से निकाला गया
यह साड़ी रेशम से बनी है
रमेश कार से विद्यालय गया
वह कलम से पत्र लिखता है
