wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

गुलेलबाज़ लड़का

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

लेखक की माँ बोधराज से क्या काम करवाना चाहती थी ?

a)

गोदाम में से पक्षियों के घोंसले हटवाना चाहती थी

b)

गोदाम में पक्षियों के घोंसले बनवाना चाहती थी |

c)

गोदाम में पक्षियों के पिंजरे लगवाना चाहती थी |

2.

इस कहानी के लेखक का क्या नाम है ?

a)

सफ़दर हाशमी

b)

भीष्म साहनी

c)

भारत साहनी

3.

लेखक और बोधराज मैना के बच्चों को चील से बचाने के लिया कहाँ लेकर गए |

a)

कमरे में लेकर गए |

b)

एक गैराज में लेकर गए |

c)

बड़े मकान में लेकर गए |

4.

दूसरे दिन जब बोधराज लेखक के घर आया तो वह क्या लाया ?

a)

दूसरे दिन जब बोधराज लेखक के घर आया तो जेब में चुग्गा भरकर लाया |

b)

कंकड़ और गुलेल लाया |

c)

जेब में पत्थर भरकर लाया |

5.

क्या बोधराज सच में दुष्ट लड़का था ?

a)

हाँ, क्योंकि वह पक्षियों को शिकारियों से बचाता था |

b)

हाँ, वह पक्षियों को पालता था |

c)

नहीं, उसके कार्यों से लगता था कि वह दुष्ट है लेकिन उसके मन में करुणा थी |

6.

"नहीं, चील का घोंसला यहाँ कैसे हो सकता है ?" यह कथन किसने, किससे कहा ?

a)

लेखक ने बोधराज से कहा |

b)

बोधराज ने लेखक से कहा |

c)

लेखक की माँ ने बोधराज से कहा |

7.

'चुग्गा' शब्द का क्या अर्थ है ?

a)

चिड़ियों का दाना

b)

पशुओं का दाना

c)

लोगों का दाना

8.

लेखक मैना के बच्चों के लिए--------------- में थोड़ा-सा पानी ले आया | उचित शब्द से रिक्त स्थान भरिए |

a)

गिलास

b)

थाली

c)

कटोरी

9.

बोधराज को पक्षियों के बारे में अच्छा ज्ञान था |

a)

सही

b)

गलत

10.

"नहीं, हम चले गए तो चील बच्चों को खा जाएगी |" लेखक को बोधराज के मुँह से यह उत्तर सुनकर अटपटा क्यों लगा ?

a)

क्योंकि वह मैना के बच्चों को मारने वाला नहीं था |

b)

लेखक को अटपटा लगा क्योंकि बोधराज मैना के बच्चों को मारने वाला था अब जब चील उन बच्चों को मारने आई तो उसे उनकी रक्षा की चिंता हो रही थी |

c)

क्योंकि वह पहले ही मैना के बच्चों को मार चुका था |