wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

मुहावरे (वाक्य में प्रयोग)

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

वाक्य में उचित मुहावरा भरो -

श्रीराम दशरथ की ---------- थे।

a)

आंखो का अन्धा

b)

आँखों के तारे

2.

ताजमहल की सुंदरता को देखकर लोग -------------------------------- हैं।

a)

दाँतों तले उँगली दबा लेते

b)

लाल-पीले हो जाते

3.

विभीषण ने अपने भाई रावण को बहुत समझाया, पर रावण के ----------------------------------------।

a)

कान पर जूं तक न रेंगी

b)

होश उड़ गए

4.

यदि कोई शत्रु भारत पर आक्रमण करेगा, तो हम उसकी --------------।

a)

पीठ दिखाकर भाग जाएँगे

b)

ईंट-से-ईंट बजा देंगे

5.

दादा जी ने कहा-“यदि अतिथियों की अच्छी खातिरदारी नहीं हुई, तो हमारी ------------------।”

a)

तक़दीर खुल जाएगी

b)

नाक कट जाएगी

6.

शिवाजी ने मुगलों के -------------।

a)

छक्के छुड़ा दिए

b)

घी के दिए जला दिए।

7.

पुलिस ने पाँच आतंकवादियों का ----------------।

a)

पीठ थपथपाई

b)

काम तमाम कर दिया

8.

तुम्हारी बात का कोई भरोसा नहीं है। तुम -----------------------।

a)

गिरगिट की तरह रंग बदलते हो

b)

आँखो के तारे हो

9.

पुलिस को देखते हाई चोर ----------------------।

a)

एक और एक ग्यारह हो गया

b)

नौ दो ग्यारह हो गया।

10.

काल रात से कुछ नहीं खाया है,सुबह से ही मेरे -----------------------।

a)

पेट में चूहे कूद रहे हैं

b)

कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती