wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Quiz- Production-3

Total questions: 14

Worksheet time: 16mins

Name
Class
Date
1.

वर्तमान भारत में नयी भूमि को खेती योग्य बनाकर कृषि उत्पादन को और बढ़ाने की गुंजाइश न के बराबर है। यह कथन है

a)

सही

b)

गलत

2.

बहुविध फसल प्रणाली क्या है?

a)

बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाकर उन फसलों को पैदा करना जिनमे पानी की मात्रा कम लगती हो

b)

एक वर्ष में एक ही ज़मीन के टुकड़े पर एक से ज़्यादा फसलें पैदा करना

c)

खेती में एक से ज़्यादा आधुनिक कृषि विधियों का प्रयोग करना

3.

ज्वार और बाजरा हैं

a)

बरसात के मौसम (खरीफ) की फसलें

b)

सर्दी के मौसम (रबी) की फसलें

4.

(एक से ज़्यादा विकल्प सही हो सकते हैं, ऐसे में सभी सही विकल्पों को टिक करके सबमिट करे) भारत में अच्छी सिंचाई व्यवस्था है-

a)

नदीय मैदानों में

b)

पठारी क्षेत्रों में

c)

तटीय क्षेत्रों में

d)

पहाड़ी क्षेत्रों में

5.

वर्तमान भारत में कृषि उत्पादन को बढ़ाने का सबसे कारगर उपाय है

a)

बंजर भूमि को चिन्हित करके कृषि योग्य भूमि में बदलना

b)

विनिर्माण औद्योगिक क्षेत्रों को खत्म कर कृषि योग्य भूमि में बदलना

c)

ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के लिए कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करना

d)

आधुनिक कृषि विधियों का प्रयोग करके फसलों की उपज बढ़ाना

6.

1960 के दशक में हरित क्रान्ति के फलस्वरूप भारत में सभी प्रकार की फसलों के उत्पादन में ज़बरदस्त वृद्धि हुई। यह कथन है

a)

सही

b)

गलत

7.

एच.वाई.वी. बीज (HYV seeds) में एच.वाई.वी. का पूर्ण रूप (full form) है

a)

हाइ यील्डिंग वैराइटी (High Yielding Variety)

b)

हैवी यील्डिंग वैराइटी (Heavy Yielding Variety)

c)

हाइ यील्डिंग वेरिएशन (High Yielding Variation)

d)

हैवी यील्डिंग वेरिएशन (Heavy Yielding Variation)

8.

हरित क्रान्ति में प्रयुक्त एच.वाई.वी. बीजों से, एक ही पौधे से ज़्यादा अनाज पैदा करने की क्षमता थी, जिसके फलस्वरूप ज़मीन के एक ही टुकड़े से पहले से अधिक अनाज का उत्पादन संभव हो सका। यह कथन है

a)

सही

b)

गलत

9.

हरित क्रान्ति के दौरान एच.वाई.वी. बीजों को प्रयोग करने का एक लाभ यह भी था कि उनके साथ पर्यावरण को दूषित करने वाले रासायनिक खाद और कीटनाशकों की ज़रूरी मात्रा के उपयोग में कमी आई । यह कथन है

a)

सही

b)

गलत

10.

हरित क्रान्ति का अधिकांश लाभ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिला क्योंकि

a)

यहाँ जुताई क्षेत्र अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज़्यादा थी

b)

यहाँ अन्य क्षेत्रों की तुलना में ज़्यादा वर्षा होती है

c)

यहाँ अन्य क्षेत्रों की तुलना में सिंचाई व्यवस्था अधिक सुविकसित थी

d)

यहाँ के किसान अन्य राज्यों की तुलना मे ज़्यादा मेहनती हैं

11.

हरित क्रान्ति से देश की खाद्य सुरक्षा प्रबल हुई लेकिन भौम जल और मिट्टी जैसे प्राकृतिक संसाधनों को भारी क्षति भी हुई। यह कथन है

a)

सही

b)

गलत

12.

भारत सरकार की कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग के वार्षिक मुख्य प्रकाशन का शीर्षक है

a)

"कृषि सांख्यिकी एक झलक"

b)

"वार्षिक कृषि सर्वेक्षण"

c)

"कृषि सांख्यिकी एक अवलोकन"

d)

"भारतीय कृषि की दशा"

13.

भारत के दक्षिण तटीय क्षेत्र में एक किसान 10 हेक्टयेर भूमि पर एक वर्ष में तीन बार धान की फसल पैदा करता है। प्रत्येक धान की फसल की औसत उपज है 25 क्विंटल प्रति हेक्टयर। अतः एक वर्ष में

a)

कुल जुताई क्षेत्र- 10 हेक्टयर

b)

कुल जुताई क्षेत्र- 30 हेक्टयर

14.

भारत के दक्षिण तटीय क्षेत्र में एक किसान 10 हेक्टयेर भूमि पर एक वर्ष में तीन बार धान की फसल पैदा करता है। प्रत्येक धान की फसल की औसत उपज है 25 क्विंटल प्रति हेक्टयर। अतः एक वर्ष में (3 मिनट)

a)

कुल उपज- 25 क्विंटल

b)

कुल उपज- 250 क्विंटल

c)

कुल उपज- 75 क्विंटल

d)

कुल उपज- 750 क्विंटल