Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिंदी एकवचन एवं बहुवचन शब्‍द

Total questions: 30

Worksheet time: 15mins

Name
Class
Date
1.

रमेश स्कूल .......… है।

a)

जाता

b)

जाते

c)

जाती

d)

जा रहे

2.

कृपया .......…हस्ताक्षर कीजिए।


a)

अपने

b)

अपना

c)

अपनी

d)

आपका

3.

वधु और वर पर अक्षत पड .......…

a)


रहे हैं

b)

रहा है

c)

रही है

d)

रही हैं

4.

आज .......… समाचार क्‍या .......…


a)

के-हैं

b)

का-है

c)

की-है

d)

की-हैं

5.

''आँख चमक रही है'’ वाक्य में 'आँख' क्या है?


a)

स्‍त्रीलिंग एकवचन

b)

स्त्रीलिंग बहुवचन

c)

पुल्लिंग एकवचन

d)

पुल्लिंग बहुवचन

6.

निम्‍न वाक्‍यों में से बहुवचन शब्‍दों वाला वाक्य कौनसा है?

a)

माँ जी भोजन बना रही हैं।

b)

माँ बगीचे में काम कर रही है।

c)

माँ कुए से पानी भर रही है।

d)

कोई नहीं

7.

मोती .......… मूल्य क्या .......…


a)

का-था

b)

के-थे

c)

की-थी

d)

के-होंगे

8.

कलाकार वृंद .......…


a)

जा रहा था

b)

जा रहे थे

c)

जा रही थी

d)

जा रही थीं

9.

निम्‍न वाक्‍यों में से बहुवचन शब्‍दों वाला वाक्य कौनसा है?

a)

सोने के दाम ऊपर हैं।

b)

चाँदी सस्ती है।

c)

शेर जंगल में घूम रहा है।

d)

कपड़ा एक मीटर लंबा है।

10.

निम्‍न वाक्‍यों में से एकवचन शब्‍दों वाला वाक्य कौनसा है?

a)

घर सुंदर बना है।

b)

आम मीठे हैं।

c)

पानी के बर्तन कहाँ हैं।

d)

वाहन जा रहे हैं।

11.

निम्‍न वाक्‍यों में से एकवचन शब्‍दों वाला वाक्य कौनसा है?

a)

मेरा चाचा कानपुर में रहता है।

b)

हमारी माता जी आ रही हैं।

c)

ये हमारे भाई साहब हैं।

d)

आप इन पौधों को ले जाइए।

12.

निम्‍न वाक्‍यों में से बहुवचन शब्‍दों वाला वाक्य कौनसा है?

a)

प्रेमचंद के कई उपन्यास हैं।

b)

कामायनी जयशंकर प्रसाद जी की रचना है।

c)

रश्मिरथी रामधारी सिंह दिनकर की रचना है।

d)

परिमल सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का काव्‍य संग्रह है।

13.

''मुझे तोड़ लेना वनमाली'’ काव्य पंक्ति में 'वनमाली' क्या है?

a)

पुल्लिंग एकवचन

b)

स्त्रीलिंग एकवचन

c)

बहुवचन

d)

कोई नहीं

14.

बहुवचन युक्‍त वाक्‍य का सही उदाहरण क्‍या है?

a)

दर्शक नाटक देख रहे थे।

b)

साधू जा रहा था।

c)

बालक खेल रहा था।

d)

लू चल रही थी।

15.

एकवचन युक्‍त वाक्‍य का सही उदाहरण क्‍या है?

a)

मेरी माँ आ रही है।

b)

वे लोग रोटियाँ खा रहे हैं।

c)

मेरी जू‍तियाँ फट गयी हैं।

d)

हम कोलकता जा रहे हैं।

16.

माँ ने बालक से कहा कि तू .......… प्राण हैं।


a)

मेरे

b)

मेरी

c)

मेरा

d)

हमारा

17.

बहुवचन युक्‍त वाक्‍य का सही उदाहरण क्‍या है?

a)

शास्त्री जी भारत के प्रधानमंत्री थे।

b)

राजेंद्र जी ने ओलंपिक्‍स में स्‍वर्ण पदक जीता।

c)

मोहन जी ने गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाया।

d)

सिन्‍हा जी को सरकार द्वारा सम्‍मानित किया गया।

18.

एकवचन युक्‍त वाक्‍य का सही उदाहरण क्‍या है?

a)

सेना ने शत्रुओं का दमन किया।

b)

मंदिर में भगवान के दर्शन हो गए।

c)

गाँव से माता जी आ गई हैं।

d)

वे खाना खा रहे हैं।

19.

विद्यार्थीगण में 'गण' का अर्थ क्‍या है?

a)

समूह

b)

ज्ञान

c)

पढ़ाई

d)

पुस्‍तक

20.

'गरीब' शब्‍द के साथ निम्‍नांकित शब्दों में कौनसा उपयुक्‍त शब्‍द होगा?

a)

लोग

b)

दल

c)

झुंड

d)

टोली

21.

निम्‍नांकित में से एकवचन शब्‍द कौनसा है?


a)

घी

b)

बाल

c)

तेवर

d)

दाम

22.

निम्‍नांकित में से बहुवचन शब्‍द कौनसा है?


a)

होश

b)

सोना

c)

तेल

d)

धन

23.

निम्‍नांकित में से एकवचन शब्‍द कौनसा है?


a)

घड़ी

b)

आँसू

c)

पुस्‍तकें

d)

केले

24.

निम्‍नांकित में से बहुवचन शब्‍द कौनसा है?



a)

केश

b)

तारा

c)

झील

d)

सडक

25.

निम्‍नांकित में से एकवचन शब्‍द युक्‍त वाक्‍य कौनसा है

a)

हर-एक कुए का पानी मीठा नहीं होता।

b)

दो बैलों पर एक साथ सवार होना कोई बड़ी बात नहीं है।

c)

आम के आम गुठलियों के दाम दोनों मिल रहे हैं।

d)

इस घर के चार दीवारे हैं।

26.

''घोड़ा घास चर रहा था'’ वाक्य में 'घोड़ा' क्‍या है?



a)

पुल्लिंग एकवचन

b)

स्‍त्रीलिंग एकवचन

c)

पुल्लिंग बहुवचन

d)

स्त्रीलिंग बहुवचन

27.

निम्‍नांकित में से एकवचन शब्द कौनसा है?

a)

गमला

b)

रोम

c)

अक्षत

d)

दाम

28.

निम्‍नांकित में से बहुवचन शब्‍द युक्‍त मुहावरा कौनसा है?

a)

घी के दिये जलाना।

b)

चिराग तले अँधेरा।

c)

दाँत उखाड़ना।

d)

नाक रखना।

29.

निम्‍नांकित में से एकवचन शब्‍द युक्‍त मुहावरा कौनसा है?

a)

मुँह में पानी आना।

b)

फूटी आँखों न सुहाना।

c)

होश ठिकाने आना।

d)

दाँतों में जीभ-सा रहना।

30.

निम्‍नांकित में से बहुवचन शब्‍द युक्‍त मुहावरा कौनसा है?

a)

हवा से बातें करना।

b)

हवा का रुख पहचानना।

c)

हवा लगना।

d)

हवा पलटना।