wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

विशेषण व संज्ञा

Total questions: 10

Worksheet time: 6mins

Name
Class
Date
1.

इनमें से कौन-सा शब्द शुद्ध रूप में लिखा गया है ?

a)

आशिर्वाद

b)

आशिरवाद

c)

आशीर्वाद

d)

आर्शीवाद

2.

"सुभान खाँ साधारण व्यक्ति थे | लंबा-चौड़ा तगड़ा बदन है इनका | पेशानी चौड़ी, भवें बड़ी सघन और उभरी | किन्तु उनकी वह सफेद चमकती हुई दाढ़ी मुझे सबसे अधिक भाती |"

---उपर्युक्त अनुच्छेद को ध्यान से पढ़े एवं इसके आधार पर विशेषण भेद सहित छँटिए -

a)

लंबा-चौड़ा तगड़ा = परिमाणवाचक विशेषण

b)

चौड़ी, बड़ी सघन, साधारण = संख्यावाचक विशेषण

c)

चौड़ी, बड़ी सघन, सफेद, लंबा-चौड़ा तगड़ा = गुणवाचक विशेषण

d)

सफेद - सार्वनामिक विशेषण

3.

"मेरे गुरुजी जापान जब पहली बार गए तो वहाँ उनका स्वागत जापानी भाषा में गीत द्वारा किया गया |बहरहाल वे जापानी भाषा भी जानते थे | उनपर लाल गुलाब के फूल भी बरसाए गए | उनको भेंट स्वरूप दो तोहफे दिए गए थे |"

- उपर्युक्त गद्यांश में से विशेषण व संज्ञा , भेद सहित बताइए :-

a)

गुरुजी, जापान= व्यक्तिवाचक संज्ञा ;

लाल, जापानी= गुणवाचक विशेषण ;

दो = संख्यावाचक विशेषण

b)

गुरुजी, जापान= व्यक्तिवाचक संज्ञा

c)

लाल, जापानी = सार्वनामिक विशेषण

d)

सभी विकल्प सही है |

4.

"आपके सूट में चार मीटर कपड़ा लगेगा |"

-इस वाक्य में विशेषण व भेद बताए :-

a)

सूट

b)

चार मीटर= निश्चित परिमाणवाचक विशेषण

c)

आपके = सार्वनामिक

d)

कपड़ा = गुणवाचक

5.

पिंजरे में एक चिड़िया बंद है |

-इस वाक्य में विशेषण व संज्ञा का भेद बताए :-

a)

एक= निश्चित संख्यावाचक विशेषण ;


चिड़िया= जातिवाचक संज्ञा

b)

बंद है |

c)

पिंजरे में

d)

दूसरा सही है |

6.

1) कैदियों के प्रति अंग्रेजों का व्यवहार क्रूरता से भरा था |


-इस वाक्य में संज्ञा का भेद बताए :-

a)

व्यवहार= जातिवाचक संज्ञा

b)

प्रति =भाववाचक संज्ञा

c)

भरा

d)

क्रूरता = भाववाचक संज्ञा

7.

प्र ०) निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति कोष्ठक (..) में दिए गए शब्दों की भाववाचक संज्ञा से कीजिए :-

१) लेखक राहुल की बदमाशी को _____________समझकर चुप रहा |(लड़का)

a)

लड़के

b)

लड़कपन

c)

लड़कों

d)

लड़ाकू

8.

प्र ०) निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति कोष्ठक (..) में दिए गए शब्दों की भाववाचक संज्ञा से कीजिए :-

१) श्री कृष्ण ने मित्र सुदामा की _____________दूर की |(गरीब)

a)

गरीबपन

b)

गरीबता

c)

गरीबी

d)

लाचारी

9.

प्र ०) निम्नलिखित रिक्त स्थान की पूर्ति कोष्ठक (..) में दिए गए शब्दों की भाववाचक संज्ञा से कीजिए :-

१) जवाहरलाल नेहरू का _____________किसे प्रभावित नहीं करता |(व्यक्ति)

a)

व्यक्तित्व

b)

दयालुता

c)

व्यक्तिपन

d)

व्यक्तिइतव

10.

'यह माउंट एवरेस्ट है |'

-- निम्नलिखित में से इस चित्र हेतु उपयुक्त /सटीक जातिवाचक और भाववाचक संज्ञा का चयन कीजिए |

a)

शांति =भाववाचक

b)

पर्वत = जातिवाचक

c)

सुंदर = भाववाचक

d)

पर्वत = जातिवाचक ;

ऊंचाई = भाववाचक