Font size
Worksheetsसंज्ञा और इसके भेद
Total questions: 14
Worksheet time: 7mins
संज्ञा की परिभाषा बताइए -
संज्ञा की जगह लेने वाले शब्द |
भाषा बोलने, लिखने और पढ़ने का ढंग |
जिन शब्दों से संज्ञा का वर्णन होता है |
वह शब्द है जो किसी व्यक्ति ,प्राणी, वस्तु, स्थान, भाव आदि के नाम के स्वरूप में प्रयुक्त होते हैं |
इनमें से कौन सा संज्ञा का भेद नहीं है ?
व्यक्तिवाचक
जातिवाचक
भाववाचक
संकेतवाचक
रमेश अपने भाई के साथ मेला जा रहा है|
इस वाक्य में से संज्ञा छाँटिए|
रमेश, भाई, मेला
भाई, अपने, साथ
जा, रमेश, मेला
रमेश, अपने, साथ
इनमें से कौन सा शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण नहीं है ?
लाल किला
मानव रचना स्कूल
शेर
केशव
जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा बताइए -
जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं|
किसी भी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध कराने वाली संज्ञा|
जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं|
जो शब्द बोलनेवाले, सुननेवाले तथा किसी अन्य के लिए प्रयुक्त होता है|
भाववाचक संज्ञा की परिभाषा बताइए -
किसी व्यक्ति ( प्राणी ) वस्तु , स्थान , अथवा भाव आदि के नाम
जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं
जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं|
इस वाक्य में से व्यक्तिवाचक संज्ञा अलग करें |
हम कल मुंबई की यात्रा करने जा रहे हैं |
कल
यात्रा
मुंबई
हम
इस वाक्य में से संज्ञा के भेद अलग करें |
मैं और मेरी बहन स्कूल से आने के बाद पार्क में खेलने जाते हैं |
बहन, स्कूल, पार्क - जातिवाचक संज्ञा
बहन, स्कूल, पार्क - भाववाचक संज्ञा
बहन, स्कूल, पार्क - व्यक्तिवाचक संज्ञा
इस वाक्य में से भाववाचक संज्ञा छाँटें |
बचपन हमारी ज़िन्दगी के सबसे हसीन पल होते हैं|
बचपन, ज़िन्दगी
हमारी, हसीन
बचपन, हसीन
बचपन,पल
संज्ञा के कितने भेद होते हैं ?
तीन
पाँच
छह
इनमें से कोई नहीं
युद्ध में लड़ना बहुत साहस का काम है |रेखांकित शब्द का सही भेद बताइए -
जातिवाचक संज्ञा
भाव वाचक संज्ञा
इनमें से कोई नहीं
दोनों भेद हैं
गेहूँ को पीसकर आटा बनता है |रेखांकित शब्द सही भेद बताइए-
द्रव्यवाचक संज्ञा
समुदाय वाचक संज्ञा
दोनों भेद हैं
इनमें से कोई नहीं
चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे |सही भेद बताइए-
व्यक्ति वाचक संज्ञा
जातिवाचक संज्ञा
दोनों भेद हैं
इनमें से कोई नहीं
------- और ------------ जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते है |
व्यक्ति वाचक संज्ञा और समुदाय वाचक संज्ञा
द्रव्यवाचक संज्ञा और भाववाचक संज्ञा
समुदाय वाचक संज्ञा और द्रव्यवाचक संज्ञा
इनमें से कोई नहीं
