wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

बालगोबिन भगत

Total questions: 18

Worksheet time: 9mins

Name
Class
Date
1.

बालगोबिन भगत पाठ के लेखक का क्या नाम है ?

a)

स्वयं प्रकाश

b)

रामवृक्ष बेनीपुरी

c)

यशपाल

d)

मन्नू भंडारी

2.

रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म किस प्रदेश में हुआ था ?

a)

उत्तर प्रदेश

b)

मध्य प्रदेश

c)

बिहार

d)

राजस्थान

3.

यह रेखाचित्र बेनीपुरी जी की किस पुस्तक से लिया गया है?

a)

माटी की मूरतें

b)

अंबपाली

c)

पैरों में पंख बाँधकर

d)

ज़ंजीरें और दीवारें

4.

लेखक बालगोबिन भगत के किस गुण पर मुग्ध थे?

a)

सरलता

b)

सहनशीलता

c)

मधुर संगीत-गायन

d)

इनमें से कोई नहीं

5.
भादो की रात कैसी होती है?
a)
चाँदनी
b)
अँधेरी
c)
सुस्त
d)
उजली
6.
भगत जी बेटे के मरने के बाद अपनी बहू की दूसरी शादी क्यों करवाना चाहते थे?
a)
उसके सुखद भविष्य के लिए
b)
छुटकारा पाने के लिए
c)
सबकी नजर में अच्छा बनने के लिए
d)
इनमें से कोई नहीं
7.

बालगोबिन भगत की वेशभूषा के संबंध में असंगत कथन का चयन करें

a)

वे मँझोले कद के गोरे-चिट्टे आदमी थे।

b)

उनके मस्तक पर हमेशा चमकता हुआ रामानंदी चंदन लगा रहता था।

c)

वे गले में रूद्राक्ष की एक बेडौल माला बाँधे रहते।

d)

उनके सिर में कबीरपंथियों की-सी कनफटी टोपी लगी रहती थी।

8.

कौन सा कथन ग़लत है

a)

बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ कातिक से फागुन तक चला करतीं।

b)

लेखक दाँत किटकिटवाली भोर में भी उनका संगीत सुनने पोखरे पर गया था।

c)

बालगोबिन भगत की संगीत-साधना का चरम उत्कर्ष उनकी पत्नी की मृत्यु वाले दिन देखा गया।

d)

बालगोबिन भगत की मौत उन्हीं के अनुरूप हुई।

9.

बालगोबिन भगत के स्वभाव के विषय में कौन सा कथन ग़लत है?

a)

वे साधु की सब परिभाषाओं में खरे उतरनेवाले थे।

b)

वे कबीर को ‘साहब’ मानते थे। उन्हीं के गीतों को गाते, उन्हीं के आदेशों पर चलते।

c)

कभी झूठ नहीं बोलते, खरा व्यवहार रखते।

d)

किसी से भी दो-टूक बात करने में संकोच नहीं करते, न किसी से खामखाह झगड़ा मोल लेते।

e)

किसी की चीज छूते, बिना पूछे व्यवहार में लाते।

10.

बालगोबिन भगत के संगीत का प्रभाव कौन सा नहीं है?

a)

बच्चे खेलते हुए झूम उठते हैं,

b)

मेंड़ पर खड़ी औरतों के होंठ काँप उठते हैं, वे गुनगुनाने लगती हैं;

c)

हलवाहों के पैर ताल से उठने लगते हैं;

d)

सिंचाई करनेवालों की अँगुलियाँ क्रम से चलने लगती हैं।

11.

‘तेरी गठरी में लागा चोर, मुसाफिर जाग जरा।’

यह पद बालगोबिन भगत किस महीने में गाते हैं?

a)

आषाढ़

b)

सावन

c)

भादौं

d)

क्वार

12.

आप साधु की पहचान कैसे करोंगे?

a)

उसके दिखावे से

b)

उसके पहनावे से

c)

उसके अचार व्यवहार अर्थात गुणों से

d)

उसके चेहरे से

13.

'कमली' शब्द का क्या अर्थ है?

a)

कमल

b)

कलम

c)

कंबल

d)

इनमें से कोई नहीं

14.

मैं कभी-कभी सोचता ,वह पागल तो नहीं हो गए रचना के आधार पर वाक्य का भेद है

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

15.

बालगोबिन भगत की संगीत- साधना का चरम उत्कर्ष किस दिन देखा गया ?

a)

उनकी शादी के दिन

b)

बेटे की शादी के दिन

c)

बेटे के जन्म पर

d)

बेटे की मृत्यु पर

16.

बेटे की मृत्यु पर भगत जी रोने के बदले उत्सव मनाने को क्यों कहते थे ?

a)

क्योंकि आत्मा परमात्मा के पास चली गई

b)

भगत बेटे से परेसान थे

c)

बेटा बहुत रोता था

d)

बेटे को अपना नहीं मानते थे

17.

बहू भगत को छोड़ कर क्यों नहीं जाना चाहती थी ?

a)

क्योंकि उसे इस बात की चिंता यही की भगत की देखभाल कौन करेगा

b)

वह उनसे शादी करनी चाहती थी

c)

वह दुबारा शादी नहीं करना चाहती थी

d)

उसे शादी से डर लगता था

18.

भगत ने बहू के भाई को बुलाकर क्या आदेश दिया ?

a)

बहू की दुबारा शादी करने का

b)

उसे कम पर ले जाने का

c)

उसको घर में बिठा कर रखने का

d)

उसको सती कर देने का