wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिंदी मुहावरे

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

किताबी कीड़ा होना ?

a)

किताब में कीड़ा होना

b)

हर समय पढ़ते रहना

c)

किताब पढ़ने लायक न रहना

d)

किताब बिल्कुल ना पढ़ना

2.

आँखों में धूल झोंकना

a)

आँखों में धूल चली जाना

b)

आँख में मिट्टी भरना

c)

मिट्टी से प्रेम होना

d)

धोखा देना

3.

कमर टूटना

a)

दर्द होना

b)

कमर की हड्डी टूटना

c)

हिम्मत हारना

d)

कमर में सिकाई करना

4.

चार चाँद लगाना

a)

सौंदर्य बढ़ा देना

b)

रात को चाँद ना निकलना

c)

रात को चार चाँद निकलना

d)

पूर्णिमा की रात होना

5.

छक्के छुड़ाना

a)

क्रिकेट में छक्के लगाना

b)

क्रिकेट में किसी क्रिकेटर के छक्के लगाने से उसे रोकना

c)

बुरी तरह हरा देना

d)

बुरी तरह हार जाना

6.

दाल न गलना

a)

खाने की दाल न गलना

b)

दाल पीने का मन न करना

c)

दाल न होना

d)

सफल न होना

7.

घी के दिए जलाना

a)

घी से दीए जलाना

b)

घी डालकर दीए जलाना

c)

खुशियाँ मनाना

d)

दीए जलाना

8.

एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाना

a)

एड़ी से ज़ोर लगाना

b)

चोटी से ज़ोर लगाना

c)

पूरा प्रयास करना

d)

एड़ी व चोटी दोनों से किसी चीज़ को उठाना

9.

मुँह उतरना

a)

मुँह उतार के रख देना

b)

खुश होना

c)

दुखी होना

d)

खुद का मुँह अच्छा ना लगना

10.

हाथ बढ़ाना

a)

सहायता के लिए तैयार

b)

सहायता के लिए तैयार न होना

c)

हाथ बढ़ा कर किसी गिरे हुए व्यक्ति को उठाना

d)

हाथ बढ़ा कर किसी से हाथ मिलाना / नमस्ते करना

11.

अक्ल पर पत्थर पड़ना

a)

पत्थर गिरना

b)

कुछ भी समझ ना आना

c)

अक्ल टूटना

d)

दिमाग खराब होना

12.

ईद का चाँद होना

a)

महान होना

b)

ईद पर दिखना

c)

चाँद जैसे दिखना

d)

बहुत दिनों बाद दिखना

13.

आँख का तारा 

a)

बहुत प्यारा

b)

तारे जैसा 

c)

आंख में लगना

d)

आँख में चमक 

14.

आसमान सिर पर उठाना

a)

बहुत शोर करना

b)

दुखी होना

c)

आसमान उठाने की कोशिश करना

d)

आसमान में उड़ने की चाहत रखना

15.

खून खौलना

a)

खून उबलना

b)

खून निकलना

c)

बहुत गुस्सा आना

d)

खून पीले रंग का होना

16.

टाँग अड़ाना

a)

बेकार में दखल देना

b)

किसी को टाँग अड़ाकर गिरा देना

c)

दौड़ते वक्त दूसरे के सामने टाँग अड़ाना

d)

टाँग टूट जाना

17.

बाएँ हाथ का खेल

a)

बहुत सरल काम

b)

बहुत कठिन काम

c)

बाएँ हाथ से खेले जाने वाला खेल

d)

बाएँ हाथ से न खेले जाने वाला खेल

18.

भीगी बिल्ली बनना

a)

भीगी हुई बिल्ली बनना

b)

बिल्ली बनाना

c)

डर जाना

d)

कभी न डरना

19.

हवाई किले बनाना

a)

किले बनाना

b)

हवा में किले बनाना

c)

काल्पनिक योजनाएँ न बनाना

d)

काल्पनिक योजनाएँ बनाना

20.

नौ दो ग्यारह होना

a)

नौ से ग्यारह तक की गिनती को बोलना

b)

खड़े रहना

c)

गिनती न बोलना

d)

भाग जाना