wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अलंकार

Total questions: 44

Worksheet time: 22mins

Name
Class
Date
1.

अलंकार का शाब्दिक अर्थ है ।

a)

आभूषण

b)

लोहा

c)

मिट्टी

d)

कोयला

2.

अलंकार के मुख्यतः कितने भेद हैं ?

a)

2

b)

3

c)

4

d)

5

3.

अलंकारों का प्रमुख कार्य है

a)

सौंदर्य उत्पन्न करना

b)

सौंदर्य नष्ट कर देना

c)

भाषा को समृद्ध करना

d)

कविता को बिगाड़ देना

4.

शब्दालंकार का भेद है

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

उपमा अलंकार

d)

इनमें से कोई नहीं

5.

अनुप्रास अलंकार में किसकी आवृत्ति होती है ?

a)

पंक्ति की

b)

अक्षर की

c)

शब्द की

d)

इनमें से कोई नहीं

6.

तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए - इस काव्य पंक्ति में अलंकार पहचाने ।

a)

अनुप्रास

b)

यमक

c)

श्लेष

d)

इनमें से कोई नहीं

7.

काली घटा का घमंड घटा -इस पंक्ति में अलंकार बताइए ।

a)

रूपक अलंकार

b)

उपमा अलंकार

c)

अतिशयोक्ति अलंकार

d)

यमक अलंकार

8.

किस अलंकार में शब्द की आवृत्ति एक बार होती है किंतु अर्थ अलग-अलग होते हैं ?

a)

अनुप्रास

b)

यमक

c)

श्लेष

d)

मानवीकरण

9.

उपमा अलंकार के कुल कितने अंग होते हैं ?

a)

2

b)

4

c)

8

d)

5

10.

उपमा का अर्थ होता है

a)

बेमेल

b)

समानता

c)

भिन्न

d)

मित्रता

11.

उपमेय किसे कहते हैं

a)

जिससे तुलना की जाती है

b)

जिसकी तुलना की जाती है

c)

एक और दो दोनों

d)

इनमें से कोई नहीं

12.

चरण कमल बंदों हरि राई- इस पंक्ति में अलंकार बताइए ।

a)

उपमा

b)

रूपक

c)

मानवीकरण

d)

उत्प्रेक्षा

13.

बाल कल्पना के - से पाले- इस काव्य पंक्ति में अलंकार बताइए ।

a)

उत्प्रेक्षा

b)

उपमा

c)

रूपक

d)

अतिशयोक्ति

14.

पानी गए न ऊबरे मोती मानुष चून- इस काव्य पंक्ति में पानी के कितने अर्थ है

a)

3

b)

4

c)

5

d)

1

15.

किस अलंकार में उपमेय में उपमान की संभावना प्रकट की जाती है

a)

रूपक

b)

उत्प्रेक्षा

c)

अतिशयोक्ति

d)

मानवीकरण

16.

मेघ आए बड़े बन ठन के संवर के - इस काव्य पंक्ति में अलंकार पहचानिए

a)

अनुप्रास

b)

उपमा

c)

अतिशयोक्ति

d)

मानवीकरण

17.

मानो हवा के वेग से सोता हुआ सागर जगह - इस काव्य पंक्ति में अलंकार बताइए।

a)

उपमा

b)

रूपक

c)

उत्प्रेक्षा

d)

मानवीकरण

18.

चरण धरत चिंता करत चितवत चारहुं ओर । सुबरन को खोजत फिरत कवि व्यभिचारी चोर ।। अलंकार पहचानिए

a)

श्लेष

b)

उपमा

c)

रूपक

d)

उत्प्रेक्षा

19.

पीपर पात सरिस मन डोला- इस काव्य पंक्ति में वाचक शब्द बताइए ।

a)

पीपर

b)

पात

c)

सरिस

d)

मन

20.

किस अलंकार में गुण, स्वभाव आदि की अत्यधिक समानता के कारण उपमेय और उपमान को अभिन्न मान लिया जाता है ।

a)

उपमा

b)

रूपक

c)

उत्प्रेक्षा

d)

मानवीकरण

21.

काव्य की शोभा बढ़ाने वाले गुणधर्म क्या कहलाते हैं ?

a)

समास

b)

अलंकार

c)

रस

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं l

22.

अनुप्रास यमक श्लेष आदि किस प्रकार के अलंकारों में आते हैं ?

a)

शब्द अलंकार

b)

अर्थ अलंकार

c)

उपरोक्त सभी

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं l

23.

जहां व्यंजन वर्णों की आवृत्ति होती है वहां कौन सा अलंकार होता है ?

a)

यमक

b)

अनुप्रास

c)

श्लेष अलंकार

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं l

24.

जेते तुम तारे , तेते नभ में न तारे हैं यह पंक्ति किस अलंकार का उदाहरण है ?

a)

यमक अलंकार

b)

श्लेष अलंकार

c)

अनुप्रास अलंकार

d)

उपरोक्त सभी

25.

मुख बाल रवि सम लाल होकर ज्वाल -सा बोधित हुआ l यह पंक्ति किस अलंकार का उदाहरण है ?

a)

उपमा अलंकार

b)

उत्प्रेक्षा अलंकार

c)

रूपक अलंकार

d)

उपरोक्त सभी

26.

पायो जी मैंने राम- रतन धन पायो l यह पंक्ति किस अलंकार का उदाहरण है ?

a)

रूपक अलंकार

b)

उपमा अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं

27.

तन कर भाला यह बोल उठा , राणा मुझको विश्राम न देl मुझको शोणित की प्यास लगी , बढ़ने दे शोणित पीने दे l इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?

a)

अतिशयोक्ति

b)

मानवीकरण

c)

उत्प्रेक्षा

d)

रूपक

28.

आगे नदिया पड़ी अपार घोड़ा कैसे उतरे पार l राणा ने सोचा इस बार तब तक चेतक था उस पार ll इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है ?

a)

मानवीकरण अलंकार

b)

अतिशयोक्ति अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

रूपक अलंकार

29.

हरि मुख मानो मधुर मयंक l इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है ?

a)

उपमा अलंकार

b)

रूपक अलंकार

c)

उत्प्रेक्षा अलंकार

d)

मानवीकरण अलंकार

30.

कालिंदी कूल कदंब की डारन l इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है ?

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

श्लेष अलंकार

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

31.

उपमेय किसे कहते हैं ?

a)

जिसकी उपमा दी जाए l

b)

जिससे उपमा दी जाए l

c)

जिस से तुलना की जाए l

d)

उपरोक्त सभी l

32.

किस अलंकार में शब्द की पुनरावृत्ति और अर्थ की भिन्नता होती हैं ?

a)

यमक अलंकार

b)

श्लेष अलंकार

c)

अनुप्रास अलंकार

d)

उपरोक्त सभी

33.

मैया मैं तो चंद्र खिलौना लूंगा l इस पंक्ति में उपमान क्या है ?

a)

चंद्र

b)

खिलौना

c)

मैया

d)

उपरोक्त सभी

34.

प्रकृति के उपादानों में मानवीय क्रियाओं भावनाओं का आरोप किस अलंकार के अंतर्गत होता है ?

a)

मानवीकरण

b)

अतिशयोक्ति

c)

उत्प्रेक्षा

d)

रूपक

35.

इनमें से काव्य का गहना कौन-सा है?

a)

कर्णफूल

b)

कंगन

c)

रूपक

d)

चूड़ामणि

36.

इनमें से उत्प्रेक्षा अलंकार की क्या विशेषता है?

a)

दो या दो से अधिक बार वर्ण की आवृत्ति

b)

जब एक शब्द में कई अर्थ चिपके हों!

c)

उपमान और उपमेय में कोई अंतर न रहे

d)

काव्य में 'मानो' 'जानो' आदि सम्भावना वाले शब्द

37.

जब उपमान में उपमेय की संभावना बताये जाये तब..?

a)

काव्य में उत्प्रेक्षा अलंकार होता है

b)

काव्य में रूपक अलंकार होता है

c)

काव्य में उपमा अलंकार होता है

d)

काव्य में मानवीकरण अलंकार होता है

38.

मानवीकरण अलंकार की विशेषता क्या है?

a)

काव्य में जब बात बढ़ा-चढ़ाकर की जाये

b)

प्रकृति की सुंदरता का वर्णन हो

c)

प्रकृति को मानव-व्यवहार करते दिखाया जाये

d)

काव्य में जब शब्द दो या दो से अधिक बार आये

39.

रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम! किस अलंकार का उदाहरण है?

a)

अनुप्रास अलंकार

b)

उपमा अलंकार

c)

रूपक अलंकार

d)

उत्प्रेक्षा अलंकार

40.

"कनक कनक ते सौ गुनी।।" काव्य में कौन-सा अलंकार है?

a)

श्लेष अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

रूपक अलंकार

d)

उत्प्रेक्षा अलंकार

41.

जान पड़ता नेत्र देख बड़े बड़े|

हीरकों से गोल नीलम हैं जड़े||

प्रस्तुत काव्य में कौन-कौन-से अलंकार हैं?

a)

उपमा और उत्प्रेक्षा

b)

रूपक और उत्प्रेक्षा

c)

अनुप्रास और मानवीकरण

d)

अतिश्योक्ति एवं उपमा

42.

किन पंक्तियों में अतिश्योक्ति का वर्णन है?

a)

चारु चंद्र की चंचल किरणें

खेल रही थीं जल-थल में

b)

राणा ने सोचा इस पार

तब तक चेतक था उस पार।।

c)

फूल हंसे कलियां मुसकाईं।

d)

अनुचरों से बादलों ने स्वर्ण की पोशाक धारी|

43.

बीती विभावरी जाग री।

अम्बर-पनघट में डुबों रही, तारा-घट उषा नागरी।

प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-कौन से अलंकार हैं?

a)

मानवीकरण और अतिश्योक्ति

b)

अतिश्योक्ति और रूपक

c)

रूपक और मानवीकरण

d)

मानवीकरण और उपमा

44.

रूपक अलंकार का भेद कौन-सा है?

a)

हनुमान की पूँछ में लगन न पायी आगि।

सगरी लंका जल गई, गये निसाचर भागि।।

b)

आ रही रवि की सवारी|

नव किरण से रथ सजा है, कलि कुसुम से पता सजा है|

c)

सोहत ओढ़े पीत पट, स्याम सलोने गात |

मनहुँ नीलमनि सैल पर, आतप परयौ प्रभात ||

d)

मैया मैं तो चंद्र-खिलौना लैहौं|

जैहौं लोटि धरनि पर अबहीं, तेरी गोद न ऐहौं॥