WorksheetsQuiz: SB 2.1.1-2.1.5
Total questions: 20
Worksheet time: 40mins
महाराज परीक्षित द्वारा पूछे गए प्रश्नों की प्रशंसा किसने की?
श्रील शुकदेव गोस्वामी ने
शौनकादि मुनियों ने
राजा के मंत्रियों ने
इनमे से कोई नहीं
महाराज परीक्षित जैसे प्रश्न करने तथा उनके उत्तर श्रवण करने से जीवन में क्या प्राप्त होता है?
भौतिक वस्तु
इंद्रियतृप्ति की इच्छा पूरी होती है
जीवन की सर्वोच्च पूर्णता की अवस्था प्राप्त होती है
कुछ भी नहीं मिलता
भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु ने जीवन की परम सिद्धि किसे बताया है ?
भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य प्रेममय सेवा को
इंद्रियतृप्ति को
समाज सेवा को
इनमें से कोई नहीं
मनुष्य किस प्रकार तुरंत भगवद्धाम जा सकता है ?
अपने कर्म करके
देवी-देवता की पूजा करके
श्रीकृष्ण के आविर्भाव, तिरोधान तथा उनकी लीलाओं की दिव्य प्रकृति को समझकर
किसी भी द्वारा नहीं
भगवान श्रीकृष्ण की कथाओं की तुलना किससे की गई है?
गंगा के जल से
नर्मदा के जल से
इन दोनों से
इनमें से कोई नहीं
असली गृहस्थ कौन होते हैं?
जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं
जो केवल परिवार सदस्यों के लाभ हेतु जीवित रहते हैं
जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं लेकिन परम सत्य की अनुभूति के लिए आध्यात्मिक जीवन बिताते हैं।
इनमें से कोई नहीं
गृहमेधी कौन होते हैं?
जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते है
जो केवल परिवार सदस्यों के लाभ हेतु जीवित रहते हैं
वे अन्य व्यक्ति से ईर्ष्या करते है
b और c दोनों
मेधी शब्द किसका सूचक होता है?
क्रोध का
अन्य व्यक्तियों से ईर्ष्या का
जो बहुत तीव्र बुद्धि का होता है
इनमें से कोई नहीं
इस कलयुग में सारे गृहस्थ एक- दूसरे से ईर्ष्या करते हैं, क्योंकि -
उनमें प्रतियोगिता की भावना होती है
परम सत्य के ज्ञान के प्रति अनभिज्ञ हैं
जन्म, मृत्यु, जरा तथा व्याधि के दुखों की चिंता नहीं करते है
b और c दोनों
भगवद्धाम जाने की विधि है -
श्रीभगवान तथा उनके नाम, रूप, गुण, लीलाओं, साज-सामान तथा विविधता के विषय में श्रवण करके
राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक तथा आर्थिक आदि कार्य करके
देवी-देवताओं की पूजा करके
इनमें से कोई नहीं
वर्तमान मानव सभ्यता मुख्यतः किन सिद्धांतों पर आधारित है?
आध्यात्मिक विकास करने के सिद्धांत पर
सोने तथा मैथुन करने और दिन में धनोपार्जन एवं परिवार के भरण-पोषण हेतु ख़र्च करने के सिद्धांत पर
a और b दोनों
इनमें से कोई नहीं
वैदिक ज्ञान की पूरी प्रक्रिया आत्मा को पदार्थ के संदूषण से मुक्त करने की दिशा में प्रेरित करती है। इससे संबंधित ज्ञान को:
आत्मतत्व कहते है
आत्मज्ञान कहते है
दोनों कहते हैं
इनमें से कोई नहीं
कर्मी लोग किन चीजों से विहीन होते हैं:
भौतिक वाद से
आत्मतत्व से
आध्यात्मिक लाभ से
a और b दोनों से
यह भौतिक जगत क्या कहलाता है?
मर्त्यलोक
आनंदलोक
a और b दोनों
मानव योनि में जीव क्या चाहता है?
भौतिक प्रकृति के अधीन रहना
भौतिक प्रकृति पर विजय पाना
भौतिक प्रकृति का आदर करना
इनमें से कोई नहीं
दिव्य ज्ञान की पूर्ण अनुभूति किसे होती है?
सभी मनुष्यों को
दिग्भ्रमितों को
भगवतभक्त को
किसी को भी नहीं होता
श्रील शुकदेव गोस्वामी ने किसे विस्मृति के गर्भ में विलीन होना बताया है?
मनुष्यों द्वारा विषयी जीवन में लिप्त रहने को
मनुष्यों द्वारा आर्थिक दशा सुधारने को
मनुष्यों द्वारा कुटुम्बियों के भरण-पोषण को
इन सभी को
जीवात्मा को कितने लाख योनियों के चक्रों से गुजरना पड़ता है?
82 लाख
84 लाख
94 लाख
80 लाख
सकाम कर्म के चक्र से छूटने का सुअवसर किसे मिलता है?
पशु को
असभ्य मानव को
मनुष्य को
जलचर तथा पशुओं को
श्रीभगवान के श्रवण तथा महिमागान से मनुष्य के समस्त कार्यकलाप क्या बन जाते है?
आध्यात्मिक
राजनैतिक
सामाजिक
कोई नहीं
