NEW
Font size
Worksheetsहम पंछी उन्मुक्त गगन के
Total questions: 20
Worksheet time: 10mins
हम पंछी उन्मुक्त गगन के रचयिता कौन हैं ?
प्रेमचंद
शिव मंगल सिंह 'सुमन'
दिनकर
हरिऔध
पंछियों का जीवन कैसा होता है ?
स्वछंद
उन्मुक्त
आजाद
उपरोक्त सभी
चिड़िया अपनी आजादी के लिए क्या-क्या करने को तैयार है ?
कटुक निबौरी खाने को तैयार है |
अपने आश्रय को तुड़वाने को तैयार हैं |
नदी से पानी पीने को तैयार हैं |
उपरोक्त सभी
'आकाश' का विलोम शब्द क्या है |
पाताल
धरती
आसमान
कोई भी नहीं
'पंछी' का पर्यायवाची क्या है |
खग
विहग
पक्षी
उपरोक्त सभी
'क्षितिज' शब्द का अर्थ है |
आसमान
धरती
जहाँ धरती और आसमान मिलते नज़र आए
कोई भी नहीं
'कनक' शब्द का अर्थ है |
दाना
पानी
पिंजरा
सोना
पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी कौन-कौन सी इच्छाएँ पूरी करना चाहते हैं?
वे खुले आसमान में उड़ना चाहते हैं।
वे अपनी गति से उड़ान भरना चाहते हैं।
नदी-झरनों का बहता जल पीना चाहते हैं।
उपर्युक्त सभी
कनक तीलियों से टकराकर---------------- पंख टूट जाएंगे l
रिक्त स्थान की पूर्ति सही शब्द से कीजिए l
आलोकित
उच्चरित
पुलकित
आरोपित
पक्षी कहाँ का जल पीना पसंद करते हैं?
नल का जल
नदी-झरनों का जल
पिंजरे में रखी कटोरी का जल
वर्षा का जल
पिंजरे में पक्षियों को क्या-क्या कष्ट है?
पिंजरे में पक्षी खुले आसमान में उड़ान नहीं भर सकते
नदी-झरनों का बहता जल नहीं पी सकते
कड़वी निबौरियाँ नहीं खा सकते,
अपने पंख नहीं फैला सकते,
उपर्युक्त सभी
होड़ा -होड़ी का अर्थ बताइये।
प्रतिस्पर्धा
उड़ना
आसमान पार करना
स्वतंत्रता
इस कविता का मूल भाव क्या है ?
मानवता
स्वतंत्रता
नैतिकता
दीनता
वृक्ष की शाखाओं के अग्र भाग को क्या कहा जाता है ?
श्रृंखला
फुनगी
नीड़
विघ्न
कवि के अनुसार इस कविता में "लाल किरण" सी क्या है ?
आकाश
पंख
निबौरी
चोंच
कवि ने "अनार" के दानों के समान किसे बताया है ?
तारक
नीड़
आश्रय
उड़ान
पिंजरे में रहकर पक्षी क्या नहीं कर पाएंगे?
गा नहीं पाएँगे
पानी नहीं पी पाएंगे
कुछ खा नहीं पाएँगे
इनमें से कोई नहीं
सोने का पिंजरा भी पक्षियों को क्यों नहीं पसंद आता है?
वे तो खुले आसमान में उड़ना चाहते हैं
उनकी आज़ादी छिन जाती है
वे कैदी के रूप में नहीं रहते
सभी उपयुक्त उत्तर हैं।
पंछी अपने सपनों में क्या देख रहे हैं?
ऊंची डाल के झूले
ऊंची उड़ान के झूले
तारों की फुनगी पर के झूले
तरु की फुनगी पर के झूले
पंछी कनक कटोरी की मैदा से ज्यादा मूल्यवान और स्वादिष्ट किसे मानते हैं?
कड़वे करेले को
करेले के फलों को
नीम की निबोरी को
अन्य किसी वस्तु को
