NEW
Font size
Worksheetsवाक्य विचार
Total questions: 15
Worksheet time: 5mins
निम्न में से कौन-सा वाक्य संयुक्त वाक्य का उदाहरण है?
मम्मी भोजन बनाने की तैयारी कर रही है ।
ज्यों ही मैंने उसे पुकारा त्यों ही वह मेरे घर चली आई।
आज बारिश हो रही थी इसीलिए मैं विद्यालय नहीं गयी।
राम ने परीक्षा में बहुत मेहनत की किंतु सफल नहीं हो पाया।
दिए गए वाक्य का भेद बताइए:-
राम के साथ हुई दुर्घटना की खबर सुनते ही, मन दुखी हो गया।
संयुक्त
मिश्र
सरल
कोई भी नहीं
दिए गए संयुक्त वाक्य को सरल वाक्य में बदलिए:-
वह घर आया और उसने भोजन किया।
उसने घर आ कर भोजन किया।
उसने भोजन घर आ कर किया।
उसने भोजन नहीं किया।
प्रश्न में दिया गया वाक्य सरल वाक्य का उदहारण है।
निम्नलिखित वाक्य का सही मिश्र वाक्य इनमे से कौनसा होगा?
शिक्षक के आते ही कक्षा चुप हो गई।
शिक्षक के लिए कक्षा चुप हो गयी I
शिक्षक आये और कक्षा चुप I
जैसे ही शिक्षक आए, कक्षा चुप हो गई।
कोई भी नहीं
निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य संयुक्त वाक्य का उदहारण नहीं हैं?
बंदर पेड़ पर चढ़ गया और फल खाने लगा।
बंदर पेड़ पर चढ़ गया और फल खाने लगा।
वह घोड़े पर बैठ गया और जाने लगा।
उपरोक्त सभी ही संयुक्त वाक्य के उदहारण हैं
वाक्य का सही भेद चुनिए:-
जो मनुष्य परिश्रमी है, उसके लिए सब-कुछ संभव है।
सरल वाक्य
संयुक्त वाक्य
मिश्र वाक्य
'जो झगड़ालू होते है सभी उनसे दूर रहना चाहते हैं।'
वाक्य किस भेद से संबंधित है?
मिश्र वाक्य
संयुक्त वाक्य
सरल वाक्य
आश्रित वाक्य
'सर्दी बढ़ते ही उसके जोड़ों का दर्द बढ़ गया।'
वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण है-
सर्दी का बढ़ना और उसके जोड़ों के दर्द बढ़ना साथ-साथ होता है।
सर्दी बढ़ी और उसके जोड़ों का दर्द भी बढ़ गया।
जैसे ही सर्दी बढ़ी वैसे ही उसके जोड़ों का दर्द भी बढ़ गया।
उपरोक्त कोई नहीं
'मधुरिमा कपडे खरीदने बाजार गई।'
वाक्य संबंधित है-
संयुक्त वाक्य से
सरल वाक्य से
मिश्र वाक्य से
प्रश्न वाक्य से
निम्नलिखित में से कौन सरल वाक्यों की पहचान है?
और
लेकिन
क्योकि
के कारण
संयुक्त वाक्य चुनिए-
आओ, खाना खा लो l
गीता का परिवार शादी में लखनऊ गया परन्तु उसका भाई घर पे ही रुक गया l
यदि बारिश न होती तो हम जयपुर जाते l
अमन को मां से डांट पड़ी l
मिश्र वाक्य चुनिए -
मम्मी बाल्टी टूट गयी l
बड़े भाईसाहब बहुत पढ़ते थे लेकिन कभी पास नहीं होते थे l
जैसे जिसके कर्म वैसे उसके फल l
चीनी के बिना चाय नहीं बनेगी l
प्रश्न 13 - 'वह ऐसा मेहनती है जो पराजय स्वीकार नहीं करता।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
(क) वह ऐसा मेहनती है, अतः वह पराजय स्वीकार नहीं करता।
(ख) वह इतना मेहनती है कि कभी भी अपनी पराजय स्वीकार नहीं करता।
(ग) वह पराजय स्वीकार नहीं करता क्योंकि वह बहुत मेहनती है ।
(घ) वह मेहनती है किन्तु पराजय स्वीकार नहीं करता।
प्रश्न 14 - 'जैसे ही परीक्षाएँ समाप्त हुई, वैसे ही हम घूमने चले गए।' वाक्य का भेद है-
(क) सरल वाक्य
(ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) देशज वाक्य
प्रश्न 15 - 'विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई और हम घर लौट आए। ' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण है-
(क) क्योंकि विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई थी तभी हम घर लौट आए।
(ख) जब विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई तब हम घर लौट आए।
(ग) जैसे ही विद्यालय में पढ़ाई बंद होनी थी हमें घर लौट कर आना था।
(घ) उपरोक्त कोई नहीं
