wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

मुहावरे तथा वर्ण-विच्छेद (डी. ए. 2)

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

छोटा मुंँह बड़ी बात, मुहावरे का अर्थ है -

a)

जोर-जोर से बोलना

b)

हैसियत से बढ़ चढ़कर बोलना

c)

बातूनी होना

2.

आटे-दाल का भाव मालूम होना, मुहावरे का अर्थ है-

a)

सच्चाई का पता लगना

b)

महंँगाई बढ़ना

c)

जिम्मेदार होना

3.

निम्नलिखित वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे का अर्थ पहचानिए । उन्होंने 'खून पसीना एक कर' विद्यालय बनाया ।

a)

बहुत पढ़ाई करना

b)

अधिक धन खर्च करना

c)

कठिन परिश्रम करना

4.

संपूर्ण, का वर्ण-विच्छेद क्या होगा ?

a)

स् + अ + अनुस्वार + प् + ऊ + र् + ण् + अ

b)

स् + म् + प् + ऊ + र् + अ + ण् + अ

c)

स् + अं + प् + ऊ + र् + अ + ण् + अ

d)

स् + न् + प् + ऊ + र् + अ + ण् + अ

5.

कक्षा = क् + अ + _______ + _______ + आ

a)

क् , ष

b)

क् , श्

c)

श् , ष्

d)

क् , ष्

6.

श्रम = _______ + _______ + अ + म् + अ

a)

स् , ऋ

b)

स् , र्

c)

श् , ऋ

d)

श् , र्

7.

करूँ = क् + _______ + र् + _______

a)

अ , ऊ

b)

ऊ , अनुनासिक

c)

अ , ऊ, अनुनासिक

d)

अ , उँ

8.

निम्नलिखित मुहावरों में किसका अर्थ है , 'अपनी प्रशंसा स्वयं करना'

a)

खरी-खोटी सुनाना

b)

एक ही लाठी से हाँकना

c)

अपने मुँह मियाँ मिठू बनना

9.

निम्नलिखित में से ' प्रातः ' शब्द का वर्ण-विच्छेद चुनिए ।

a)

प्+ र् + आ + त् + विसर्ग

b)

पु + र + अ + त + अ + विसर्ग

c)

प्र + आ + त + अ + विसर्ग

10.

स् + अ + च् +च् +आ, का वर्ण-संयोजन है-

a)

सच

b)

सचा

c)

सच्चा