Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

मुहावरे

Total questions: 25

Worksheet time: 24mins

Name
Class
Date
1.

प्रश्न-1 एक - और - एक ग्यारह होना ' मुहावरे का सही अर्थ चुनिए -

a)

बुरी तरह हारना

b)

एकता में बल

c)

घबरा जाना

d)

पछताना

2.

प्रश्न4- 'आँखे दिखाना 'मुहावरे का सही अर्थ है -

a)

अनदेखा करना

b)

बहुत प्यारा

c)

क्रोध प्रकट करना

d)

अपने वश में करना

3.

मुहावरे का अर्थ बताओ -

आँखे फाड़ कर देखना

a)

बहुत आश्चर्य होना

b)

गुस्सा होना

c)

खुश होना

d)

बीमार होना

4.

मुहावरे का अर्थ बताओ -

कान पर जूँ न रेंगना

a)

साफ़ सफ़ाई करना

b)

किसी बात का असर न होना

c)

खुश होना

d)

किसी की बात सुनना

5.

पीठ दिखाने का अर्थ |

a)

किसी के सामने खड़े होकर अपनी पीठ दिखाना

b)

भाग जाना

c)

बड़ा-बड़ा बोलना

d)

मुसीबतें खड़ी करना

6.

"विपत्ति में उसकी अक्ल.....................।" उपर्युक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

a)

खो जाना

b)

ठनक जाना

c)

चकरा जाना

d)

आग बबूला हो जाना

7.

"सच्चे शूरवीर देश की रक्षा में प्राणों की................हैं।" रिक्त स्थानों की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।

a)

बाज़ी लगा देते हैं

b)

जान लगा देते हैं

c)

ताकत लगा देते हैं

d)

आहुति लगा देते हैं

8.

"पढ़ाई में मेहनत कर मैं..................हो सकता हूँ।" उपर्युक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

a)

अंधो में काना राजा

b)

एक पंथ दो काज

c)

अपना हाथ जगन्नाथ

d)

पैरों पर खड़ा होना

9.

"गरीब माँ-बाप अपना............कर बच्चों को पढ़ाते हैं और वे चिंता नहीं करते।" रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।

a)

गला काट

b)

पेट काट

c)

खून बहा

d)

मन लगा

10.

उचित मुहावरा होगा -

a)

हाथ पैर फैलना

b)

पैर हाथ फूटना

c)

हाथ पाँव फूलना

d)

हाथ हाथ फलना

11.

पन्ने रंगना - मुहावरे का उचित अर्थ होगा -

a)

चित्र बनाना

b)

कलाकारी करना

c)

व्यर्थ लिखना

d)

रंग बिखर जाना

12.

सोहन एक पक्का व्यापारी है। वह............खूब जानता है।

a)

उम्मीद लगाना

b)

नाक में दम करना

c)

दो से चार बनाना

d)

आड़े हाथों लेना

13.

छोटा भाई...............घर आता था।

a)

आँखों में तैरकर

b)

दबे पाँव

c)

कूद-कूदकर

d)

गले लगाकर

14.

दुखी को और दुखी करना - इसका उचित मुहावरा है

a)

घाव पर नमक छिड़कना

b)

खून जलाना

c)

सबक सिखाना

d)

टूट पड़ना

15.

"आजकल समाचर-पत्रों में छोटी-सी घटना को भी...........प्रस्तुत किया जाता है।" रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए

a)

हवा का रुख पहचानना

b)

ऊँट के मुँह में जीरा

c)

कागज़ काले करना

d)

राई का पहाड़ बनाना

16.

"निर्दोष व्यक्ति पर अत्याचार देखकर सरदार पटेल का..................।" रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए सही मुहावरा चुनिए

a)

खून खौल उठा

b)

खिल्ली उड़ाई

c)

खून का घूँट पिया

d)

खटाई में पड़ना

17.

"आतंकवादियों को देखकर मोहन के...............गए।" रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही मुहावरा चुनिए

a)

हाथ-पाँव फूल जाना

b)

हौसला पस्त होना

c)

हाथ को हाथ न सूझना

d)

जिगर के टुकड़े होना

18.

"बोर्ड की परीक्षा में प्रथम आने के लिए सक्षम ने..................।" रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित मुहावरा चुनिए

a)

ईंट का जवाब पत्थर से दिया

b)

आँखें फेर लीं

c)

आँखों में धूल झोंकी

d)

आकाश-पाताल एक कर दिया

19.

"जादूगरों के लिए किसी भी वस्तु को गायब करना...........................जैसा है।" रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित मुहावरा चुनिए

a)

चकमा देना

b)

गाल बजाना

c)

बाएँ हाथ का खेल

d)

धाक जमाना

20.

"मैं तुम्हारे भाई का घनिष्ठ मित्र हूँ, कोई...............नहीं।" सही मुहावरे से रिक्त स्थान भरिए।

a)

दुश्मन न होना

b)

ऐरा गैरा नत्थू खैरा

c)

मान न मान मैं तेरा मेहमान

d)

आँखें लाल होना

21.

"मैंंने यह कार अपनी...............से लिया है।" रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए।

a)

मेहनत के खेत

b)

सूझ-बूझ

c)

गाढ़ी कमाई

d)

कठिन परिश्रम

22.

"तताँरा शाम से ही वामीरो की...............लगा।" उचित मुहावरे का चयन कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

a)

बाट जोहने

b)

चक्कर लगाने

c)

रंग दिखाने

d)

नज़र रखने

23.

"थोड़े शब्दों में अधिक कहना" - मुहावरे का अर्थ है

a)

कम बोलना

b)

वाचाल होना

c)

गागर में सागर

d)

खुला चेलेंज देना

24.

कौन सा अंग निम्न मुहावरे को पूरा करेगा ?

...................में दम करना ।

a)

दिमाग

b)

दिल

c)

नाक

d)

गले

25.

'पराजित होना' किस मुहावरे का अर्थ है?

a)

पानी-पानी होना

b)

मुँह की खाना

c)

हाथ मलना

d)

बाज़ न आना

Similar Resources on Wayground