wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

HINDI ASSIGNMENT 10 CBSE

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

वाक्य में प्रयुक्त शब्द कहलाते हैं

a)

शब्द

b)

पदबंध

c)

पद

d)

वर्ण

2.

दशरथ पुत्र राम वन को गए | रेखांकित को कहेंगे

a)

शब्द

b)

पद

c)

पदबंध

d)

वर्ण

3.

वर्षा ऋतु में धरा हरी-भरी हो जाती है | रेखांकित को कहेंगे

a)

शब्द

b)

पद

c)

पदबंध

d)

वर्ण

4.

सदा खुश रहनेवाला आप आज उदास क्यों हैं ? रेखांकित पदबंध का नाम है

a)

संज्ञा

b)

सर्वनाम

c)

क्रिया

d)

अव्यय

5.

शोर करनेवाला छात्र चला गया | रेखांकित पदबंध का नाम है

a)

विशेषण

b)

संज्ञा

c)

सर्वनाम

d)

क्रिया-विशेषण

6.

एक छोटा-सा प्यारा बच्चा घर जा रहा था | रेखांकित पदबंध का नाम है

a)

विशेषण

b)

संज्ञा

c)

सर्वनाम

d)

क्रिया-विशेषण

7.

“वे मां से कहानी सुनते रहते हैं” – वाक्य में क्रिया पदबंध है

a)

वे मां से

b)

मां से कहानी

c)

सुनते रहते हैं

d)

कहानी सुनते

8.

सुबह से शाम तक वह बैठा रहा | रेखांकित पदबंध का नाम है

a)

संज्ञा

b)

सर्वनाम

c)

क्रिया

d)

अव्यय

9.

इतनी लगन से काम करनेवाला मैं असफल नहीं हो सकता | रेखांकित पदबंध का नाम है

a)

विशेषण

b)

संज्ञा

c)

सर्वनाम

d)

क्रिया-विशेषण

10.

अरुणिमा धीरे-धीरे चलते हुए वहां जा पहुँची | रेखांकित पदबंध का नाम है

a)

संज्ञा

b)

सर्वनाम

c)

क्रिया

d)

क्रिया-विशेषण

11.

पढ़ो और लिखो | वाक्य रचना की दृष्टि से है

a)

सरल

b)

संयुक्त

c)

मिश्रित

d)

इनमें से कोई नहीं

12.

निम्न लिखित वाक्यों में से सरल वाक्य छाँटकर लिखिए

a)

जो ईमानदार व्यक्ति होते हैं वे सफल होते हैं

b)

ईमानदार व्यक्ति सफल होंगे

c)

वे ईमानदार और सफल व्यक्ति हैं

d)

सफल व्यक्ति ईमानदार हैं

13.

“राम आया | सब प्रसन्न हो गए |”- वाक्य का संयुक्त रूपांतर है

a)

जैसे ही राम आया सभी प्रसन्न हो गए

b)

राम के आते ही सभी प्रसन्न हो गए

c)

राम आया और सब प्रसन्न हो गए

d)

(क) उपरोक्त कोई नहीं

14.

साँझ हुई और पक्षी घोंसले में आ गए | वाक्य का मिश्रित रूपांतर है

a)

साँझ को पक्षी घोंसले में आ गए

b)

जैसे ही साँझ हुई पक्षी घोंसले में आ गए

c)

शाम होते ही पक्षी घोंसले में आ गए

d)

(क) उपरोक्त कोई नहीं

15.

ममता आई और चली गई | वाक्य का सरल रूपांतर है

a)

(क) ममता आई और गई |

b)

(क) जैसे ही ममता आई वह चली गई |

c)

ममता आई और खड़े-खड़े चली गई

d)

(क) ममता आकर चली गई |

16.

‘सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना |’ वाक्य का संयुक्त रूप है

a)

सूरज पढ़ा -लिखा और अधिकारी बना

b)

सूरज पढ़-लिखकर बड़ा अधिकारी बना

c)

सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना

d)

पढ़-लिखकर जो अधिकारी बना वह सूरज था

17.

“लाभदायक कार्य करो |”वाक्य का मिश्रित रूपांतरण होगा

a)

(क) लाभ वाला कार्य करो |

b)

(क) वही कार्य करो जो लाभदायक हो |

c)

(क) लाभ वाला कार्य ही करो |

d)

(क) ऐसा कार्य करो जिस में लाभ हो |

18.

‘ सत्य बोलो, परंतु कटु सत्य न बोलो |’ वाक्य का भेद है -

a)

सरल

b)

संयुक्त

c)

मिश्रित

d)

इनमें से कोई नहीं

19.

1. ‘जब लाइनमैन ने टूटे हुए तारों को जोड़ दिया तब वह चला गया |’-वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें –

a)

लाइनमैन ने टूटे हुए तारों को जोड़ा और चला गया |

b)

(क) लाइनमैन टूटे तार जोड़ कर चल गया |

c)

टूटे हुए तारों को जोड़ कर लाइनमैन चल गया |

d)

(क) जैसे ही लाइनमैन ने टूटे हुए तारों को जोड़ दिया वैसे ही वह चला गया |

20.

‘अंकित की कलम छूटकर गिर गई |’ वाक्य का मिश्रित रूपांतरण होगा –

a)

अंकित की कलम छूटी और गिर गई |

b)

जो कलम छूट कर गिर गई वह अंकित की है |

c)

अंकित की कलम जैसे ही छूटी वह गिर गई |

d)

जो कलम अंकित से छूटी, वह गिर गई |