wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

राजभाषा हिंदी प्रश्नोत्तरी

Total questions: 20

Worksheet time: 7mins

Name
Class
Date
1.

प्रश्न 1) भारतीय संविधान में कुल 12 अनुसूचियां दी गई हैं। इनमें से कौन-सी अनुसूची भाषा से संबंधित है?

a)

अनुसूची 4

b)

अनुसूची 8

c)

अनुसूची 12

d)

अनुसूची 7

2.

भारत में प्रतिवर्ष हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस किस दिन मनाया जाता है?

a)

5 सितंबर

b)

8 नवंबर

c)

14 नवंबर

d)

10 जनवरी

3.

प्रत्येक भाषा की कोई ना कोई लिपि होती है जैसे-अंग्रेजी भाषा की लिपि रोमन है इसी प्रकार हिंदी भाषा की लिपि क्या है?

a)

गुरुमुखी

b)

ब्राह्मी

c)

देवनागरी

d)

फारसी

4.

प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस मनाने का फैसला विदेश मंत्रालय द्वारा किस वर्ष लिया गया?

a)

2006 में

b)

2005 में

c)

2007 में

d)

2003 में

5.

हिंदी' किस भाषा का शब्द है?

a)

फारसी

b)

संस्कृत

c)

अरबी

d)

इनमें से कोई नहीं

6.

भारतीय संविधान में वर्तमान में 440 से अधिक अनुच्छेद हैं। संविधान के किस अनुच्छेद से किस अनुच्छेद तक राजभाषा नीति संबंधी प्रावधान है?

a)

343 से 351

b)

343 से 350

c)

344 से 351

d)

344 से 350

7.

निम्नलिखित में से किस देश में हिंदी प्रमुख भाषा के रूप में बोली जाती है?

a)

अमेरिका

b)

जापान

c)

फिजी

d)

चीन

8.

इनमें से किस राज्य की राजभाषा हिंदी नहीं है

a)

राजस्थान

b)

गुजरात

c)

बिहार

d)

मध्य प्रदेश

9.

2021में विश्व हिंदी सम्मेलन का केंद्रीय विषय क्या ?

a)

विश्व में हिंदी के पठन-पाठन की समस्या

b)

नया विश्व,नया भारत, नई हिंदी

c)

अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी

d)

हिंदी की अंतर्राष्ट्रीय स्थिति

10.

'राजभाषा विभाग' भारत सरकार के किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है?

a)

कृषि मंत्रालय

b)

वाणिज्य मंत्रालय

c)

विकास मंत्रालय

d)

गृह मंत्रालय

11.

पखवाड़े का अर्थ है पन्द्रह दिन। केंद्रीय सरकार के कार्यालयों में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किस माह में किया जाता है?

a)

सितंबर

b)

अगस्त

c)

जनवरी

d)

अक्टूबर

12.

निम्नलिखित में से किस देश में हिंदी बिल्कुल भी नहीं बोली जाती?

a)

म्यांमार

b)

मॉरीशस

c)

रूस

d)

सुरीनाम

13.

पिछला विश्व हिंदी सम्मेलन 2018 में आयोजित हुआ था। अब तक कुल कितने विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं?

a)

9

b)

10

c)

11

d)

12

14.

हमारे देश के किस विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी भाषा में पहली बार उद्बोधन दिया?

a)

सरदार स्वर्ण सिंह

b)

अटल बिहारी वाजपेयी

c)

सुषमा स्वराज

d)

जवाहरलाल नेहरू

15.

"Attached Document" का हिंदी रूपांतरण है- __________

a)

संकलित दस्तावेज़

b)

संलग्न प्रति

c)

संकलित प्रति

d)

संलग्न दस्तावेज़

16.

शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए।

a)

अर्जित अवकाश, आकसमिक अवकाश, अर्धवेतन अवकाश

b)

अर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश, अर्धवेतन अवकाश

c)

आर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश, अर्धवेतन अवकाश

d)

अर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश, अर्धवेतन आवकाश

17.

राजभाषा नियम, 1976 के अधीन केंद्रीय सरकार के कार्यालयों को कितने क्षेत्रों में विभाजित किया गया है?

a)

3 क्षेत्र (क,ख,ग)

b)

4 क्षेत्र (क,ख,ग,घ)

c)

2 क्षेत्र (क,ख)

d)

5 क्षेत्र (क,ख,ग,घ,ड़)

18.

सही विकल्प का चयन कीजिए।

a)

उपस्थिति पंजिका, सूचना पट्ट, देनन्दिनी

b)

उपस्थिति पंजीका, सूचना पट्ट, दैनन्दिनी

c)

उपस्थिति पंजिका, सूचना पट्ट, दैनन्दिनी

d)

उपस्थीति पंजिका, सूचना पट्ट, दैनन्दिनी

19.

निम्न में से कौन- सा विकल्प गलत है?

a)

द्वीभाषी, संर्दभ

b)

पाक्षिक, वार्षिक

c)

क्षतिपूर्ति भत्ता, उपलब्धि

d)

अकादमिक, अग्रिम

20.

निम्नलिखित में से गलत विकल्प चुनिए।

a)

अपील, प्रवेश, प्रशासनिक

b)

शैक्षणिक, स्वीकृति, संशोधित

c)

साक्षात्कार, साकारात्मक, परामर्श

d)

इनमें से कोई नहीं