NEW
Font size
WorksheetsHindi Diwas 2021
Total questions: 30
Worksheet time: 10mins
हिंदी वर्णमाला में किस वर्ग के वर्णों के उच्चारण में जिह्वा का दंत्य से स्पर्श होता है?
‘क’ वर्ग
‘च’ वर्ग
‘ट’ वर्ग
‘त’ वर्ग
हिंदी भाषा के वर्णमाला में संयुक्ताक्षरों की संख्या कितनी है?
2
3
4
5
तत्सम शब्द का चयन कीजिए -
क्षेत्र
दही
रात
पानी
संकर शब्द का चयन कीजिए -
रेलगाड़ी
पुलिस स्टेशन
दिन-रात
माता-पिता
हिंदी में पाँच के लिए कौन-सा अंक निर्धारित है?
४
६
५
८
हिंदी दिवस का पालन कब किया जाता है?
12 सितंबर
13 सितंबर
14 सितंबर
15 सितंबर
चंद्रबिंदु के लिए प्रयुक्त होनेवाला व्याकरणिक शब्द है-
अनुस्वार
अनुनासिक
विसर्ग
आयोगवाह
‘सूर्य’ शब्द में ‘र’ के किस रूप का प्रयोग हुआ है?
नीचे पदेन
सामान्य रूप
रेफ
इनमें से कोई नहीं
नीचे दिए गए सही क्रम का चयन हिंदी वर्णमाला के अनुसार कीजिए-
स श ष
श स ष
ष स श
श ष स
इनमें से किससे/किनसे शब्दों की शुरुआत नहीं होती है?
ङ
ड़
ढ़
इन सभी से
विशेषण शब्द का चयन कीजिए-
हँसना
हँस ़
हँसमुख़
हँसाना
वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए -
पर्य्यायवाची
पर्यायवाची
परयायवाची
पर्यायवाचि
‘उचित’ - शब्द का सही अंग्रेजी अर्थ चुनिए -
Bright
Right
Appropriate
Accepted
दिए गए वाक्यों में से शुद्ध वाक्य चुनिए-
संदीप की भाई कार्यालय गया है।
संदीप का भाई कार्यालय गई है।
संदीप का भाई कार्यालय गया है।
संदीप के भाई कार्यालय गए है।
‘मंदिर’ शब्द के ‘म’ वर्ण के ऊपर लगे बिंदु को व्याकरणिक भाषा में क्या कहते हैं?
अनुस्वार
विसर्ग
अनुनासिक
आयोगवाह
किस शब्द में नुक्ते का प्रयोग संभव है?
राजा
गुफा
जरा
फल
‘माली’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप होगा -
मालिन
मालिनी
मालवीय
मालती
‘भारत’ शब्द किस संज्ञा के अंतर्गत आएगा?
जातिवाचक
व्याक्तिवाचक
भाववाचक
समूहवाचक
हिंदी शब्दकोश में किस वर्ण से सबसे कम शब्द उपलब्ध हैं?
आ
ऋ
ए
उ
निम्नलिखित शब्दों में से हिंदी शब्दकोश में कौन-सा शब्द सबसे पहले मिलेगा?
अंक
अकेला
अकारण
अकरणीय
‘अविस्मरणीय’ शब्द में कितने उपसर्ग/उपसर्गों का प्रयोग हुआ है?
एक
दो
तीन
एक भी नहीं
निम्नलिखित में प्रत्ययुक्त शब्द है -
ममता
गुनाह
जाहिर
उपलब्ध
हिंदी में काल कितने प्रकार के होते हैं?
2
3
4
5
‘शेर की तरह दहाड़ने वाले तुम चुप क्यों हो?’ इस वाक्य में ______सर्वनाम है।
शेर
वाले
तुम
चुप
“जी बैठ जाना” मुहावरे का अर्थ है-
हतोत्साहित होना
बीमार पड़ना
डर जाना
हृदय की गति धीमी हो जाना
“जानने की इच्छा” वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा -
जिजीविषा
जिज्ञासा
जीहीर्षा
जितेंद्रिय
“फैक्ट्री बंद करा दी गई है।” वाक्य किस वाच्य में है?
कर्मवाच्य
भाववाच्य
कर्तृवाच्य
इनमें से कोई नहीं
“आज बुधवार है इसलिए बाज़ार बंद रहेगा” संरचना की दृष्टि से यह ______ वाक्य है।
सरल
संयुक्त
मिश्रित
इनमें से कोई नहीं
“सूर्य पूर्व दिशा से उगता है।” अर्थ के आधार पर यह _______ है। .
निषेधवाचक
प्रश्नवाचक
शर्तवाचक
विधानवाचक
किस/किन शब्द/शब्दों के एक से अधिक अर्थ निकलते हैं?
सोना
उत्तर
सूरज
पहला और दूसरा
