Font size
WorksheetsHindi
Total questions: 20
Worksheet time: 40mins
आम को फलों का राजा भी कहा जाता है- इस वाक्य में आम शब्द का पद परिचय क्या है ?
जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन
जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन
जातिवाचक संज्ञा, निश्चयवाचक सर्वनाम
अन्य
मनमयूर शब्द किस समास का उदाहरण है ?
बहुब्रिही समास
कर्मधारय समास
तत्पुरुष समास
अव्ययीभाव समास
यह बच्चा किसका है ?- किसका शब्द का पद परिचय क्या होगा ?
निश्चयवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन
अनिश्चयवाचक सर्वनाम , पुल्लिंग, एकवचन
पुरूषवाचक सर्वनाम , पुल्लिंग, एकवचन
प्रश्नवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन
आज्ञार्थक वाक्य का उदाहरण नहीं है ?
सुमन अपनी माँ की बात मानकर अपने घर चली गई |
सुमन की माँ ने अभी घर आ जाओ |
सुमन अपने घर गई |
सुमन ने कहा वह अपने घर जा रही है |
तीन नेत्र हैं जिसके अर्थात भगवान शिव- सामासिक पद एवं समास भेद का नाम बतायें|
त्रिनेत्र , द्विगु समास
त्रिनेत्र, बहुब्रिही समास
त्रिनेत्र, द्वंद्व समास
त्रिनेत्र, कर्मधारय समास
राजा का पुत्र - सामासिक पद एवं समास भेद का नाम क्या होगा ?
राजपुत्र, कर्मधारय समास
राजपुत्र, द्विगु समास
राजपुत्र, तत्पुरुष समास
राजपुत्र, द्वंद्व समास
द्वंद्व समास का उदाहरण नहीं है ?
रात-दिन
खट्टा-मीठा
ऊँच-नीच
भेद-भाव
पंचमेल दाल बहुत स्वादिष्ट होती है |- वाक्य में द्विगु समास का उदाहरण है |
दाल
पंचमेल
बहुत
स्वादिष्ट
हमें यथासंभव जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए |- इस वाक्य में अव्यायीभाव समास का उदाहरण है -
जरूरतमन्द
सहायता
यथासंभव
कोई नहीं
सुविचार- शब्द में उपसर्ग है |
सु
स्व
सुवि
अन्य
उपहास में ------------------- और उल्लास ------------------में प्रयुक्त उपसर्ग हैं |
(a)
अभिमान शब्द में मूल शब्द और उपसर्ग है -
अभि और मान
आ और भिमान
अ और भिमान
अ और मान
अध्यक्षता शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है -
क्षता
ता
अ
अधि
जेब-घड़ी शब्द का उचट समास विग्रह है |
जेब और घड़ी
जेब के लिए घड़ी
जेब में घड़ी
जेब की घड़ी
नवगीत- नया है जो गीत - किस समास भेद का उदाहरण है ?
द्वंद्व समास
द्विगु समास
कर्मधारय समास
बहुब्रिही समास
फूल कवि से नाराज है क्योंकि कवि ने उसके त्याग को ------------------------ नहीं दिया |
(a)
लेखक को बदलू कहाँ मिला था ?
लेखक के ननिहाल में
लेखक की बुआ के यहाँ
शहर में
काम की तलाश में भटकता हुआ
लेखक के बड़े भईया की मृत्यु कहाँ हुई ?
भारत-पाकिस्तान युद्ध में
अचानक आए भूकंप में
पहाड़ पर हुए भू-स्खलन में
अन्य कारण से
लेखक की भाभी किस प्रदेश से थीं ?
असम
केरल
कर्नाटक
राजस्थान
मानवता ही विश्व सत्य में कवि आण्विक शक्ति का प्रयोग किस रूप में करना चाहते हैं ?
अपने स्वार्थ के लिए
अपने देश के सीमा विस्तार के लिए
जन कल्याण के लिए
विज्ञान के नए प्रयोगों के लिए
