wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

जार्ज पंचम की नाक

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

जार्ज पंचम की नाक के लेखक ............. हैं ।

a)

कमलेश्वर

b)

सूर्य कांत त्रिपाठी

c)

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

d)

कोई नहीं

2.

जॉर्ज पंचम की नाक इस पाठ में देश की किन स्थितियों पर व्यंग्य किया गया है?

a)

सत्ता से जुड़े लोगों की मानसिकता

b)

केवल दिखावे के लिए या दूसरों को खुश करने के लिए अपनों की इज्जत के साथ खिलवाड़

c)

भारतीय जनता के आत्मसम्मान पर प्रहार

d)

ये सब

3.

मूर्तिकार ने नाक लगाने के लिए क्या क्या प्रयास किए?

a)

जॉर्ज पंचम की नाक के निर्माण में प्रयुक्त पत्थर खोजने का प्रयास किया

b)

देश भर में घूम-घूम कर शहीद नेताओं की मूर्तियों की नाकों का नाप लिया

c)

1942 में बिहार सेक्रेटेरिएट के सामने शहीद हुए बच्चों की मूर्तियों की नाकों का नाप लिया

d)

ये सब

4.

जॉर्ज पंचम की नाक पर किसी भी भारतीय नेता यहां तक कि भारतीय बच्चों की नाक फिट ना बैठने की बात से लेखक किस और संकेत करना चाहता है?

a)

भारतीय नेता और उनका बलिदान तथा भारतीय बच्चों का सम्मान जॉर्ज पंचम से कई गुना बड़ा है।

b)

हमारे देश में लोगों की नाकें इतनी लंबी होती है कि किसी पर भी आसानी से फिट नहीं बैठ सकती

c)

जॉर्ज पंचम भारतीय नेताओं और भारतीय बच्चों से कहीं बढ़कर था

d)

यह तो लेखक है जाने कि वह किस और संकेत करना चाहता है!!

5.
जार्ज पंचम की नाक के लिए हथियार बंद पहरेदार क्यों नियुक्त किए गए थे ?
a)
जार्ज पंचम की नाक बहुत सुंदर थी
b)
कुछ लोग उसकी नाक तोड़ देना चाहते थे
c)
वे जार्ज पंचम को इंग्लैंड भेजना चाहते थे
d)
वे नाक को दोबारा बनवाना चाहते थे
6.
भारतीय अधिकारियों की परेशानी का कारण क्या था?
a)
रानी आए और नाक न हो
b)
रानी का स्वागत किस प्रकार करें
c)
रानी की आगवानी कौन करे
d)
रानी को कहाँ ठहराया जाए
7.
किन फाइलों की छानबीन की गई?
a)
सार्वजनिक विभाग की
b)
दिल्ली नगर निगम की
c)
पुरातत्त्व विभाग की
d)
गृह मंत्रालय की
8.
पहली बार दरवाजे बंदकर मूर्तिकार ने क्या सुझाव दिया?
a)
नेताओं की मूर्ति से नाक उखाड़कर जार्ज पंचम की मूर्ति पर लगाने का
b)
नकली नाक लगाने का
c)
प्लास्टिक की नाक लगाने का
d)
अजायबघर में पड़ी मूर्ति की नाक इस पर लगाने का
9.
मूर्ति के आसपास के तालाब में पानी क्यों भरा गया ?
a)
ताकि नाक सूखने न पाए
b)
ताकि कोई नाक तक पहुँचने न पाए
c)
ताकि नाक दूर से स्पष्ट दिखाई न दे
d)
ताकि उनकी पोल न खुल जाए
10.
‘जार्ज पंचम की नाक’ में किस पर व्यंग्य किया गया है?
a)
रानी एलिजाबेथ पर
b)
सरकारी तंत्र पर
c)
रानी के दर्जी पर
d)
भारतीयों की मेहमान नवाजी पर
11.
जार्ज पंचम की नाक को लेकर सरकारी तंत्र की बदहवासी उनकी किस मानसिकता को दर्शाती है ?
a)
उनके स्वाभिमान को
b)
आज़ादी की मानसिकता
c)
गुलामी की मानसिकता
d)
विदेश जाने के लिए जुगाड़ की मानसिकता
12.
‘इंग्लैंड के अखबारों की कतरनें हिन्दुस्तानी अखबार में अगले दिन चिपकी नज़र आती थीं’ आशय स्पष्ट कीजिए ?
a)
भारतीय उस समय दूसरे अखबारों की कतरनों से अखबार तैयार करते थे ।
b)
भारतीय अखबार खबरें चुराकर छापते थे
c)
जो खबर इंग्लैंड के अखबार में छपती थी अगले दिन वह खबर भारतीय अखबारों में छप जाती थी
d)
एलिजाबेथ ने अखबार वालों को प्रचार करने के लिए कहा था
13.
नाक किसका द्योतक होती है ?
a)
मान-सम्मान या प्रतिष्ठा का
b)
गुलामी की
c)
गुलामी की मानसिकता की
d)
गुस्से की
14.
नई दिल्ली में सब था …………. सिर्फ नाक नहीं थी।’ कथन का आशय बताइए ?
a)
नई दिल्ली में कोई विकास नहीं हो रहा था
b)
नई दिल्ली में नेताओं ने सम्मान तक पर रखकर एलिजाबेथ की अगवानी की
c)
नई दिल्ली में मूर्तियों की नाक गायब हो गई थी
d)
भारत में सब सुविधाएँ थीं पर मान-सम्मान नहीं था
15.
जार्ज पंचम की नाक व्यंग्य में कब की घटना का उल्लेख
a)
सन् 1947 की
b)
लार्ड डलहौजी के समय की
c)
सन् 1942 की
d)
इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ के भारत आगमन की