NEW
Font size
Worksheetsव्याकरण (दोहराई संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, कारक)
Total questions: 20
Worksheet time: 10mins
मैं भारत देश का रहने वाला हूं। वाक्य में व्यक्तिवाचक संज्ञा बताइए।
देश
वाला
भारत
'चांद बहुत सुंदर है।' वाक्य में भाववाचक संज्ञा बताइए
है
चांद
सुंदर
'यहां कितने रंग बिरंगे फूल हैं।' वाक्य में जातिवाचक संज्ञा बताइए।
कितने
फूल
रंग-बिरंगे
'ताजमहल बहुत सुंदर है।' वाक्य में ताजमहल कौन सी संज्ञा है ?
गुणवाचक
व्यक्तिवाचक
भाववाचक
बचपन दोबारा वापस नहीं आता। वाक्य में बचपन शब्द कौन सी संज्ञा की उदाहरण है ।
जातिवाचक
व्यक्तिवाचक
भाववाचक
'मैं ' सर्वनाम का कौन सा भेद है ?
उत्तम पुरुष
मध्यम पुरुष
अन्य पुरुष
'उसने मुझे कल बुलाया था।'। वाक्य में 'उसने' शब्द कौन सा सर्वनाम है ?
मध्यम पुरुष
उत्तम पुरुष
अन्य पुरुष
'जो करेगा सो भरेगा।'। वाक्य में सर्वनाम का कौन सा भेद है।
उत्तम पुरुष
प्रशनवाचक
संबंधवाचक
'मैं अपने-आप चला जाऊंगा ।'
'अपने - आप' सर्वनाम का कौन सा भेद है?
संबंध वाचक
प्रश्नवाचक
निजवाचक
गंदगी किसने फैलाई है? वाक्य में सर्वनाम का कौन सा भेद है?
प्रश्नवाचक
संबंध वाचक
निजवाचक
'मोहन ईमानदार लड़का है।' वाक्य में विशेषण शब्द है।
मोहन
लड़का
ईमानदार
'मेरे पास पांच पेंसिले हैं।' वाक्य में विशेषण का कौन सा भेद है
संख्यावाचक
परिमाणवाचक
गुणवाचक
'सीमाहीन' शब्द के लिए उचित विशेष्य चुनिए।
पक्षी
क्षितिज
घर
' तिमंजिली' शब्द के लिए उचित विशेष्य चुनिए।
भूमि
धरती
इमारत
'मां को 5 मीटर कपड़ा चाहिए।' वाक्य में विशेषण का कौन सा भेद प्रयोग हुआ है?
गुणवाचक
परिमाणवाचक
संख्यावाचक
'के लिए' किस कारक की विभक्ति है?
करण कारक
संप्रदान
कर्म
अधिकरण कारक का विभक्ति चिन्ह है।
अरे
में, पर
का के की
'का के की' किस कारक की विभक्ति चिन्ह है?
संबंध
अधिकरण
अपादान
कर्ता जिसकी सहायता से क्रिया करता है उसे ________ कहते हैं ।
कर्म कारक
करण कारक
संप्रदान
'पेड़ से पत्ते गिरते हैं।' वाक्य में किस कारक का प्रयोग हुआ है?
कर्म कारक
करण कारक
अपादान कारक
