WorksheetsRenu
Total questions: 20
Worksheet time: 10mins
Q1- 'वह माँ से कहानी सुनते रहते हैं।' - वाक्य मे कौन सा क्रिया पदबंध है ?
वह माँ से
माँ से कहानी
सुनते रहते हैं
कहानी सुनते
Q2- 'भूरी आँखों वाली लड़की सुंदर ह।' - दिए गए वाक्य में 'भूरी आँखों वाली' -में कौन सा पदबंध है ?
क्रिया पदबंध
सर्वनाम पदबंध
विशेषण पदबंध
क्रिया-विशेषण पदबंध
Q-3 - 'रेलगाड़ी से ऊँघते हुए चेहरे बाहर झाँक।' दिए गए वाक्य में ' -'ऊँघते हुए चेहरे' में कौन सा पदबंध है ?
क्रिया-विशेषण पदबंध
संज्ञा पदबंध
विशेषण पदबंध
सर्वनाम पदबंध
Q4- 'प्रतिदिन की भाँति वह काम पर चला गय। ' - दिए गए वाक्य में 'प्रतिदिन की भाँति' में कौन सा पदबंध है ?
क्रिया-विशेषण पदबंध
संज्ञा पदबंध
विशेषण पदबंध
सर्वनाम पदबंध
Q5- 'अपने-अपने बिलों में चलो फौज आ रही है।' - दिए गए वाक्य में 'अपने-अपने बिलों' में कौन सा पदबंध है ?
संज्ञा पदबंध
क्रिया-विशेषण पदबंध
विशेषण पदबंध
सर्वनाम पदबंध
Q6- मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में अथवा संयुक्त वाक्य को सरल वाक्य में बदलने को क्या कहते हैं ?
वाक्य निर्माण
वाक्य रूपांतरण
वाक्य प्रक्रिया
वाक्य संश्लेषण
Q7- दिए गए वाक्य में से उचित मिश्र वाक्य चुनिए -
चोर को देखकर सिपाही उसे पकड़ने दौड़ा
नेता जी भाषण देकर चले गए
सेठ जानता है कि नौकर ईमानदार है
उसने खाना खाया और सो गया
Q8- उसे विश्वास है कि वह जीतेगा। - वाक्य का सरल वाक्य में रूपांतरण है
उसे विश्वास है और वह जीतेगा
उसे विश्वास है इसलिए वह जीतेगा
उसे जीतने का विश्वास है
विश्वास के कारण वह जीतेगा
जैसे ही उसने मुझे देखा,वैसे ही वह खिसक गया। - दिए गए वाक्य में वाक्य का कौन सा भेद हैं ?
सरल वाक्य
संयुक्त वाक्य
मिश्र वाक्य
सामान्य वाक्य
Q10- वह मंत्री बन गया है। उसका व्यवहार पूर्ववत है। - दिए गए वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरण होगा।
मंत्री बन जाने पर भी उसका व्यवहार पूर्ववत है।
वह मंत्री बन गया है तब भी उसका व्यवहार पूर्ववत है।
जब वह मंत्री बन गया है तब भी उसका व्यवहार पूर्ववत है
वह मंत्री बन गया और उसका व्यवहार पूर्ववत है।
Q11- बहुव्रीहि समास का सही उदहारण हैं
नीलकमल
आजन्म
गंगाधर
राम-लक्ष्मण
Q12- समास विग्रह के आधार पर 'पीतांबर' में होने वाले दो समास हैं।
कर्मधारय और द्विगु समास
अव्ययीभाव और तत्पुरुष समास
कर्मधारय और बहुव्रीहि समास
कर्मधारय और तत्पुरुष समास
Q13- 'कर्मफल' में कौन सा समास हैं ?
कर्मधारय समास
द्विगु समास
अव्ययीभाव समास
तत्पुरुष समास
Q14- जिस समास में एक पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य होता हैं उस समास को क्या कहते हैं ?
कर्मधारय समास
द्विगु समास
अव्ययीभाव समास
तत्पुरुष समास
Q15- 'यथासंभव' में कौन सा समास हैं?
कर्मधारय समास
द्विगु समास
अव्ययीभाव समास
तत्पुरुष समास
Q16- 'पुलिस के द्वारा की गयी नाकाबंदी की वजह से डाकुओं की -----------------। - दिए गए रिक्त स्थान को उचित मुहावरे द्वारा पूर्ण कीजिए।
नानी मर गयी
ऐसी तैसी हो रही हैं
जान के लाले पड़ रहे हैं
तरकीब काम नहीं क्र रही है
Q17- भ्र्ष्टाचार की ----------- कोई नहीं चूक रहा। दिए गए वाक्य को उचित मुहावरे द्वारा पूर्ण कीजिए।
बहती गंगा में हाथ धोने से
गंगा में हाथ धोने से
गंदी राजनीति से
दलदल से
Q18- 'बड़ा काम करना' के लिए उचित मुहावरा हैं -
घोर तप करना
शिकार करना
तीर मारना
हवा से बातें करना
Q19- बच्चों की जरा सी शरारत पर विवेक ने ------------। रिक्त स्थान को उचित मुहावरे द्वारा पूर्ण कीजिए।
घर सिर पर उठा लिया
पीठ दिखा दी
नाकों चने चबवा दिए
हवाई किले बना दिए
Q20- तुमने जरूर कुछ गलत काम किया है।, नहीं तो मुझसे इस तरह -------। रिक्त स्थान को उचित मुहावरे द्वारा पूर्ण कीजिए।
तिल का ताड़ नहीं बनाता
जी नहीं चुराता
आँखें नहीं चुराता
जान पर नहीं खेलता
