Worksheets5th grade सर्वनाम
Total questions: 33
Worksheet time: 17mins
संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्दों को ---- कहते हैं।
क्रिया
सर्वनाम
विशेषण
सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?
4
3
6
वक्ता , श्रोता,अन्य सर्वनाम के किस भेद के अंतर्गत प्रयुक्त होते हैं?
निजवाचक
पुरूषवाचक
संबंधवाचक
मेज़ पर घड़ियाँ रखी हैं, उसे भी वहाँ रख दो । इसमें निश्चयवाचक सर्वनाम है-
मेज़
उस
वहाँ
जो वो , जिसकी उसकी , जैसा तैसा उदाहरण हैं -
संबंधवाचक
निश्चयवाचक
अनिश्चयवाचक
तुम्हारे पिता का क्या नाम है?
रेखांकित शब्द उदाहरण है-
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
निश्चयवाचक सर्वनाम
प्रश्नवाचक सर्वनाम
मुझे स्वयं रोटी बनानी है । इस वाक्य में निजवाचक सर्वनाम है-
स्वयं
मुझे
बनानी
नीमा एक अच्छी लड़की है। सभी ------ बहुत खुश हैं।
उससे
उसको
उसने
उचित शब्द भरिए -
............ मेरे साथ चलिए ।
आपके
आप
तुम
हम
............... खेल रहा हूं ।
हम
मैं
तुम
उसे
उचित सर्वनाम शब्द छांटिए।
बचपन
पिकनिक
हम
घर
रामू ________________ माताजी के साथ बाज़ार जाएगा।
मेरी
अपनी
उनकी
_________________ नाम क्या है ?
वह
मैंने
तुम्हारा
________ किताब नई है।
उनका
मेरा
मेरी
________ गाना गा रही हैं।
वह
हम
तुम
उस
पिताजी के लिए इनमें से कौन से सर्वनाम शब्द का प्रयोग करेंगे ?
मैंने
उसका
आप
इनमें से आप अपने लिए कौन-सा शब्द इस्तेमाल करते हैं ?
तुम
आप
मैं
आपका दोस्त आपको क्या कहकर पुकारेगा ?
तुम
हम
वे
रिक्त स्थान में निश्चयवाचक सर्वनाम लिखें - ------कलम किसकी है?
यह
क्या
हमें
अनिश्चयवाचक सर्वनाम लिखकर वाक्य पूता करें - पलंग के नीचे --------है।
बक्सा
किताब
कुछ
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है उन्हें --------सर्वनाम कहते हैं।
पुरूषवाचक
संबंधवाचक
प्रश्नवाचक
जिसकी लाठी, उसकी भैंस - वाक्य में जिसकी और उसकी शब्द ---------के उदाहरण हैं।
संबंधवाचक
पुरूषवाचक
निश्चयवाचक
भिखारी को कुछ दे दो । - वाक्य में कुछ शब्द में -----------सर्वनाम है।
अनिश्चयवाचक
निश्चयवाचक
पुरूषवाचक
'हमें झूठ नहीं बोलना चाहिए।' इस वाक्य में 'हमें ' शब्द में ------------सर्वनाम है।
संबंधवाचक
पुरूषवाचक
प्रश्नवाचक
वह खेल रहा है|
वह
खेल
रहा
उसकी माँ अध्यापिका है |
अध्यापिका
माँ
उसकी
बाहर कोई खड़ा है
खड़ा
बाहर
कोई
पानी में कुछ पड़ गया है
पड़
पानी
कुछ
मेरी किताब मत लो |
मेरी
मत
किताब
मैं पत्र लिख रहा हूँ |
पत्र
मैं
लिख
दरवाजे पर कोई खड़ा है। इस वाक्य में अनिश्चयवाचक सर्वनाम चुनिए ?
दरवाजे
कोई
खड़ा
'तुम यहां से जाओ।' वाक्य में किस प्रकार का सर्वनाम प्रयोग हुआ है?
निजवाचक सर्वनाम
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम
मध्यम पुरुष वाचक सर्वनाम
उत्तम पुरुष वाचक सर्वनाम
'जो बच्चा दरवाजे पर खड़ा है वह भूखा प्रतीत होता है।' वाक्य में 'जो - वह' शब्द संज्ञा के किस भेद के अंतर्गत आते हैं?
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
निश्चयवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम
