NEW
Font size
S
M
L
XL
Worksheetsपहेलियाँ
Total questions: 7
Worksheet time: 4mins
Name
Class
Date
1.
पड़ी थी मैं अचानक चढ़ आयो
जब उतरयो तो पसीनो आयो
सहम गई नहीं सकी पुकार
ऐ सखि साजन? ना सखि बुखार
a)
पुकार
b)
बुख़ार
c)
पसीना
d)
हसीना
2.
राह चलत मोरा अंचरा गहे।
मेरी सुने न अपनी कहे
ना कुछ मोसे झगडा-टंटा
ऐ सखि साजन ना सखि कांटा!
a)
काँटा
b)
झगड़ा
c)
टंटा
d)
अँचरा
3.
गोल मटोल और छोटा-मोटा,
हर दम वह तो जमीं पर लोटा।
खुसरो कहे नहीं है झूठा,
जो न बूझे अकिल का खोटा।।
a)
लेता
b)
खोता
c)
छोटा
d)
लोटा
4.
नारी से तू नर भई
और श्याम बरन भई सोय।
गली-गली कूकत फिरे
कोइलो-कोइलो लोय।।
a)
कोयल
b)
नारी
c)
श्याम
d)
कोयला
5.
एक नार कुँए में रहे,
वाका नीर खेत में बहे।
जो कोई वाके नीर को चाखे,
फिर जीवन की आस न राखे
a)
आरी
b)
तलवार
c)
जीवन
d)
आस
6.
एक गुनी ने यह गुन कीना,
हरियल पिंजरे में दे दीना।
देखा जादूगर का हाल,
डाले हरा निकाले लाल।
a)
पान
b)
लाल
c)
हरा
d)
पत्ता
7.
श्याम बरन और दाँत अनेक,
लचकत जैसे नारी।
दोनों हाथ से खुसरो खींचे
और कहे तू आ री।।
a)
दाँत
b)
नारी
c)
आरी
d)
खींचें
Reset
