wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

झाँसी की रानी _VI_VASANT

Total questions: 25

Worksheet time: 25mins

Name
Class
Date
1.

‘झाँसी की रानी’ कविता किसने लिखी है?

a)

लक्ष्मीबाई

b)

सुभद्रा कुमारी चौहान

c)

सुमित्रानंदन पंत

d)

केदारनाथ अग्रवाल

2.

रानी लक्ष्मीबाई किसकी मुँहबोली बहन थी?

a)

अजीमुल्ला खाँ

b)

अहमदशाह

c)

कुंवर सिंह

d)

नाना धुंधूपंत पेशवा

3.

कवयित्री ने झाँसी की रानी की कथा किसके मुँह से सुनी थी?

a)

मराठों के

b)

बुंदेलों के

c)

अपने अध्यापक के

d)

कवियों के

4.

नाना साहब कहाँ के रहने वाले थे?

a)

इलाहाबाद

b)

झाँसी

c)

कानपुर

d)

ग्वालियर

5.

लक्ष्मीबाई का प्रिय खेल था___________

a)

नकली युद्ध करना

b)

व्यूह की रचना करना, शिकार करना

c)

सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना

d)

उपर्युक्त सभी

6.

सिंहासन हिल उठे, राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,

बूढ़े भारत में भी आई फिर से नयी जवानी थी,

इस काव्यांश में किस समय की दशा का वर्णन है?

a)

भारत की परतंत्रता की

b)

भारत की स्वतंत्रता की।

c)

भारत में अंग्रेज़ी शासन की

d)

भारत में मुगल शासन की

7.

राजवंशों की भृकुटी तानने से कवयित्री का तात्पर्य क्या है?

a)

तिरछी नज़रों से देखना

b)

क्रोध भरी नज़रों से देखना

c)

एक आँख से देखना

d)

युद्ध के लिए तैयार होना

8.

भारत को बूढ़ा क्यों कहा गया है?

a)

भारत शक्तिहीन हो चुका था।

b)

भारत पुराना देश है।

c)

भारत के लोग बूढ़े हो गए थे।

d)

युद्ध के लिए तैयार होना।

9.

कानपुर के नाना की मुँहबोली बहन ‘छबीली’ थी,

लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,

इस काव्यांश में लक्ष्मीबाई के जीवन के किस काल का चित्रण मिलता है?

a)

बाल्यकाल का

b)

युवाकाल का

c)

प्रौढ़ अवस्था का

d)

इनमें से कोई नहीं

10.

यह कविता किस काल के बारे में है?

a)

वर्ष 1885

b)

वर्ष 1857

c)

वर्ष 1757

d)

वर्ष 1947

11.

नाना कहाँ के थे?

a)

झाँसी के

b)

आगरा के

c)

कानपुर के

d)

ग्वालियर के

12.

लक्ष्मी थी या दुर्गा थी वह स्वयं वीरता की अवतार,

देख मराठे पुलकित होते उसकी तलवारों के वार,

वीरता की अवतार किसे कहा गया है?

a)

दुर्गा को

b)

भवानी को

c)

लक्ष्मी को

d)

लक्ष्मीबाई को

13.

लक्ष्मीबाई को तलवार चलाते देख कौन प्रसन्न होते थे?

a)

बुंदेले

b)

मराठे

c)

गुजराती

d)

पंजाबी

14.

लक्ष्मीबाई की आराध्य कौन थी?

a)

लक्ष्मी

b)

भवानी

c)

काली

d)

दुर्गा

15.

लक्ष्मीबाई की सगाई किस राजा से हुई?

a)

दिल्ली के शासक गंगाधर राव से

b)

झाँसी के शासक गंगाधर राव से

c)

लखनऊ के शासक गंगाधर राव से

d)

कश्मीर के शासक गंगाधर राव से

16.

झाँसी में खुशियाँ क्यों छा गईं ?

a)

झाँसी के राजा की लक्ष्मीबाई से शादी होने पर

b)

झाँसी के राजा की लक्ष्मीबाई से सगाई होने पर

c)

झाँसी के राजा द्वारा धन संपत्ति बाँटने पर।

d)

झाँसी के राजा द्वारा एक के बाद एक प्रांत विजय करने पर

17.

चित्रा और भवानी कौन थी?

a)

रानियाँ

b)

नर्तकियाँ

c)

वीरांगनाएँ

d)

मंत्राणियाँ

18.

उदित हुआ सौभाग्य, मुदित महलों में उजयाली छाई,

किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई,

झाँसी के राजमहलों में प्रसन्नता और उजयाली छा गई

a)

लक्ष्मीबाई का युद्ध कौशल देखकर

b)

रानी की वीरता की अंग्रेजों द्वारा प्रसंशा सुनकर

c)

जब लक्ष्मीबाई रानी बनकर आई।

d)

लक्ष्मीबाई और गंगाधर राव के विवाह की सूचना पाकर

19.

किसके जीवन में कालगति ने काली घटा घेर दी-

a)

ताँत्या

b)

नाना साहब

c)

लक्ष्मीबाई

d)

गंगाधर राव

20.

गंगाधर राव की आकस्मिक मृत्यु से किसके शोक एवं दुख की कोई सीमा नहीं थी-

a)

अंग्रेजों के दुख की कोई सीमा न थी।

b)

रानी लक्ष्मीबाई के दुख की कोई सीमा न थी।

c)

पड़ोसी राज्यों के दुख की कोई सीमा न थी।

d)

इनमें से कोई नहीं।

21.

बुझा दीप झाँसी का तब डहलौज़ी मन में हरषाया,

राज्य हड़प करने का उसने यह अच्छा अवसर पाया,

फौरन फ़ौजें भेज दुर्ग पर अपना झंडा फहराया,

झाँसी का दीप बुझने से कवयित्री का क्या आशय है?

a)

राज्य में अंधकार छा गया

b)

राज्य पराधीन हो गया

c)

गंगाधर राव की मृत्यु

d)

युद्ध में हार

22.

डहलौज़ी मन-ही-मन क्यों प्रसन्न हुआ?

a)

डहलौज़ी को अब अवसर मिल गया कि वह झाँसी राज्य को अंग्रेज़ी राज्य में मिला सकता था।

b)

डहलौजी झाँसी पर हमला करना चाहता था।

c)

वह लावारिस राज्य का वारिस बनना चाहता था।

d)

सभी कथन सत्य हैं।

23.

व्यापारी बअनुनय-विनय नहीं सुनता है, विकट फ़िरंगी की माया,

न दया चाहता था जब यह भारत आया,

फिरंगी किसे कहा गया है

a)

शत्रु राज्यों को

b)

मित्र राज्यों को

c)

अंग्रेज़ों को

d)

देश में आने वाले सभी व्यापारियों को

24.

अंग्रेज़ किस समय भारतीय राज्यों के राजाओं से दया चाहते थे

a)

जब वह व्यापारी बनकर भारत आए।

b)

जब वे राज्यों को हराकर उस पर अधिकार करते थे।

c)

भारतीय राजाओं से हारने पर।

d)

उपरोक्त सभी।

25.

अंग्रेज़ों ने पेशवा को कहाँ कैद किया था?

a)

कर्नाटक में

b)

दिल्ली में

c)

बिठूर में

d)

उदयपुर में