NEW
Font size
WorksheetsPercentage
Total questions: 40
Worksheet time: 40mins
एक मेज के अंकित मूल्य में 12.5% कमी कर देने पर इसका मूल्य 4375 रु० हो जाता है । मेज का अंकित मूल्य क्या है ?
6000
5400
5200
5000
एक विद्यालय में कुल छात्रों का 70% लड़के हैं । यदि लड़कियों की संख्या 756 हो, तो लड़कों की संख्या कितनी है
2520
1764
1914
None
एक छात्र को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 40% अंक लेने थे । उसने 178 अंक लिये तथा वह 22 अंकों से अनुत्तीर्ण घोषित किया गया । कुल पूर्णांक कितने थे ?
200
500
800
1000
एक टोकरे में रखे आमों में से 20% खराब हैं । यदि इस टोकरे में खराब आमों की संख्या 35 हो, तो कुल आम कितने हैं ?
150
175
180
185
एक टोकरे में रखे 36% सेब खराब हैं। यदि इस टोकरे में अच्छे सेबों की संख्या 144 हो, तो कुल सेबों की संख्या क्या होगी ?
169
198
180
225
पटसन के भाव में 200 कमी आने पर इसका भाव 800 रु0 प्रति क्विन्टल हो गया । इसका प्रारम्भिक भाव प्रति क्विन्टल क्या था ?
900 rs
640 rs
960 rs
1000 rs
एक परीक्षा में 900 लड़कियाँ तथा 1100 लड़के वैठे । इसमें 40% लड़कियाँ तथा 50% लड़के उत्तीर्ण हुए। कुल कितने प्रतिशत विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे ?
45
45.5
54.5
59.2
एक परीक्षा में कमल ने 70% अंक प्राप्त किये। चार विषयों में से तीन विषयों में उसे क्रमशः 81, 66 और 61 अंक मिले । यदि प्रत्येक विषय के पूर्णांक 100 हों चौथे विषय में उसे कितने अंक मिले ?
65
66
67
72
एक परीक्षा में गणित के तीन प्रश्न पत्र हैं जिनमें से प्रत्येक के पूर्णांक 100 हैं एक छात्र में प्रथम प्रश्न-पत्र में 60% तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र में 70% अंक प्राप्त किये । तीनों प्रश्न-पत्रों के औसत प्राप्तांक 70% हों, इसके लिए उस छात्र को तृतीय प्रश्न-पत्र में कितने अंक प्राप्त करने होंगे
90%
80%
75%
None
एक परीक्षार्थी ने 30% अंक प्राप्त किये तथा वह 108 अंकों से अनुत्तीर्ण रहा । दूसरे परीक्षार्थी 52% अंक प्राप्त किये, जो उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंकों से 24 अधिक हैं । उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम कितने प्रतिशत अंक चाहियें?
33%
36%
45%
48%
एक परीक्षा में A ने B से 10% कम अंक प्राप्त किये, B ने C से 25% अधिक अंक प्राप्त किये तथा C ने D से 20% कम अंक प्राप्त किये । यदि A ने 500 में से 360 अंक प्राप्त किये हों, तो D ने कितने प्रतिशत अंक प्राप्त किये
70%
75%
80%
85%
एक परीक्षा में 58% छात्र अंग्रेजी में, 37% गणित में तथा 19% दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण हुए । दोनों विषयों में कितने प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए ?
76%
24%
34%
36%
एक परीक्षा में 80% विद्यार्थी अंग्रेजी में, 85% गणित में तथा 75% दोनों विषयों में उत्तीर्ण हुए । यदि दोनों विषयों में 40 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हों, तो कुल परीक्षार्थियों की संख्या कितनी है ?
200
400
600
800
एक छात्रावास में 600 लड़के हैं । इनमें से प्रत्येक हाकी अथवा फुटबाल अथवा दोनों खेलता है । यदि 75% लड़के हाकी तथा 45% फुटबाल खेलते हों, तो कितने विद्यार्थी दोनों खेल खेलते हैं
48
60
80
120
एक कार्यालय में 72% कर्मचारी चाय तथा 44% कॉफी पीते हैं । यदि प्रत्येक कर्मचारी चाय अथवा कॉफी अवश्य पीता हो तथा 40 कर्मचारी चाय तथा कॉफी दोनों पीते हों, तो इस कार्यालय में कुल कितने कर्मचारी हैं ?
200
240
250
320
एक कालिज में लड़के तथा लड़कियों का अनुपात 3:2 है । यदि इनमें से 20% लड़के तथा 25% लड़कियाँ व्यस्क हों, तो अवयस्क विद्यार्थी कितने प्रतिशत हैं
58%
67.5%
78%
82.5%
एक मेज का मूल्य एक कुर्सी के मूल्य से 400 रु0 अधिक है । यदि 6 मेजों तथा 6 कुर्सियों का कुल मूल्य 4800 रु0 हो, तो कुर्सी का मूल्य मेज के मूल्य से कितने प्रतिशत कम है ?
200
25
37.5
None
A, B, C के वेतन 1:2:3 के अनुपात में हैं । B तथा C का कुल वेतन 6000 रु0 है | C का वेतन A के वेतन से कितने प्रतिशत अधिक है ?
300
600
100
200
यदि A की आय B की आय से 20% कम हो, तो B की आय A की आय से कितने प्रतिशत अधिक है?
20%
25%
30%
35%
- यदि अनिल की ऊँचाई दीपक की ऊँचाई से 60% अधिक हो, तो दीपक की ऊँचाई
अनिल से कितने प्रतिशत कम है ?
60%
40%
37.5%
None
यदि जल-कर में 20% की वृद्धि हो जाये तथा पानी की खपत 20% कम कर दी जाये तो कुल कर में कितने प्रतिशत घटोत्तरी अथवा बढ़ोत्तरी होगी ?
5% कमी
4% कमी
4% वृद्धि
अपरिवर्तनीय
चीनी के भाव में 20% वृद्धि हो जाने पर एक गृहिणी को चीनी की खपत कितने प्रतिशत कम कर देनी चाहिए कि इस मद में खर्च न बढ़े
20%
80%
50/3 %
55%
चीनी के मूल्य में 20% वृद्धि होने पर एक परिवार में चीनी की खपत 25% कम कर दी । इस परिवार के चीनी पर होने वाले खर्च में कितने प्रतिशत कमी आयेगी ?
10%
5%
14%
15%
किसी वस्तु पर दलाली की दर 4% से बढ़कर 5% होने पर भी एक दलाल की आय अपरिवर्तित रही । उसके व्यापार में कितने प्रतिशत घटोत्तरी हुई ?
1%
8%
20%
80%
किसी वस्तु के मूल्य में 20% कटौती कर दी गई । उसे पूर्व मूल्य पर लाने हेतु, इस नये मूल्य में कितने प्रतिशत वृद्धि करनी होगी
20%
25%
50%
24%
A की आय का 5%, B की आय के 15% के बराबर है तथा B की आय का 10%, C की आय के 20% के बराबर है । यदि C की आय 2000 रु0 हो, तो तीनों की कुल आय कितनी है
14000
16000
18000
12000
रमन के वतन में 60% कटौती कर दी गई । घटे हुए वेतन में 60% वृद्धि कर दी गई । रमन को कितनी हानि हुई ?
0%
40%
4%
36%
अरविन्द अपनी आय का 75% खर्च करता है। उसकी आय 20% बढ़ गई तथा उसने अपने खर्च में 10% की वृद्धि कर ली। उसकी बचत में कितनी वृद्धि हुई?
10%
25%
37.5%
50%
एक थैली में 25 पै0 के 600 सिक्के तथा 50 पै0 के 1200 सिक्के हैं। यदि 12%, 25 पै0 के सिक्के तथा 24%, 50 पै0 के सिक्के इसमें से निकाल लिये जायें तो कितना प्रतिशत धन इसमें से निकाल लिया गया ?
30%
21.6%
17.8%
15.6%
9 मिली ली० शेविंग लोशन में जिसमें 50% अल्कोहल है कितने मिली ली० पानी मिलाया जाए कि नये मिश्रण में 30% अल्कोहल हो ?
4
5
6
7
3 लीटर चीनी के घोल में जिसमें 40% चीनी है, एक लीटर पानी डालने पर नये घोल में कितने प्रतिशत चीनी होगी ?
56%
15%
33%
30%
चीनी तथा पानी के 12 लीटर घोल में 4% चीनी है । घोल को गर्म करके वाष्प द्वारा 2 लीटर पानी उड़ा दिये जाने पर शेष घोल में कितने प्रतिशत चीनी होगी ?
1.4%
5.2%
4.8%
3.4%
300 ग्राम चीनी के घोल में 40% चीनी है। इसमें कितने ग्राम चीनी और मिलाई जाये कि नये घोल में 50% चीनी हो ?
10 gram
40 gram
60 gram
80 gram
एक पुस्तकालय में 20% पुस्तकें हिन्दी में तथा शेष का 50% अंग्रेजी में हैं। यदि शेष 9000 पुस्तकें दूसरी भाषाओं में हों तो पुस्तकालय में कुल कितनी पुस्तकें हैं ?
40000
30000
22500
27500
समीर अपने मासिक वेतन का 40% खाने पर खर्च करता है तथा शेष का एक-तिहाई पैट्रोल पर । यदि वह 450 रु0 प्रति माह बचत करे जो खाने तथा पैट्रोल पर होने वाले खर्च के बाद बचे धन का आघा है, तो उसका मासिक वेतन क्या है ?
4500
2250
1125
2500
एक कस्बे की जनसंख्या में 15% वार्षिक दर से वृद्धि होती है । यदि 1995 के अन्त में इसकी जनसंख्या 8000 हो 1997 के अन्त में क्या होगी
9200
10400
9600
None
एक कस्बे की जनसंख्या 18000 है । यदि प्रथम वर्ष में इसमें 10% की वृद्धि हो । तथा द्वितीय वर्ष में 20% वृद्धि हो, तो 2 वर्ष बाद इसकी जनसंख्या क्या होगी
19800
21600
23760
None
किसी देश की वर्तमान जनसंख्या 10 करोड़ है तथा 3 वर्ष बाद यह बढ़कर 13.31 करोड़ होने की संभावना है। इस वृद्धि की वार्षिक दर प्रतिशत क्या होगी?
8%
12.7%
10%
15%
एक मशीन का मूल्य 10% वार्षिक दर से घटता जाता है । यह 3 वर्ष पूर्व खरीदी गई थी । यदि इसका वर्तमान मूल्य 87480 रु0 हो, तो इसका क्रय मूल्य क्या था ?
100000
113724
120000
None
एक चुनाव में दो उम्मीदवार थे । एक उम्मीदवार 40% मत लेकर 15000 मतों से हार गया । जीतने वाले उम्मीदवार को कितने मत मिले
60000
30000
22500
45000
