wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिंदी प्रश्न माला

Total questions: 66

Worksheet time: 33mins

Name
Class
Date
1.

हिंदी वर्णमाला में स्वरों की संख्या है

a)

10

b)

11

c)

12

d)

13

2.

शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन सा है

a)

सुषुप्ति

b)

सुसुप्ति

c)

सुसप्ति

d)

शुषप्ति

3.

उत्+ हार के योग से कौन सा शब्द बनेगा

a)

उतार

b)

आहार

c)

उदार

d)

उद्धार

4.

दृगंचल का सही संधि विच्छेद है

a)

दृग+अंचल

b)

दृग+अचल

c)

दृक्+अंचल

d)

इनमें से कोई नहीं

5.

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द स्त्रीलिंग है

a)

मंत्रिणी

b)

चंचू

c)

छाता

d)

भक्त

6.

'सभा में बीसियों लोग थे ' इसमें विशेषण का कौन सा भेद है

a)

समुदाय वाचक

b)

परिमाण वाचक

c)

निश्चित संख्यावाचक

d)

अनिश्चित संख्यावाचक

7.

जो क्रिया अभी हो रही हो, उसे कहते हैं

a)

सामान्य वर्तमान काल

b)

अपूर्ण वर्तमान काल

c)

संदिग्ध वर्तमान काल

d)

संदिग्ध भूतकाल

8.

कौन सा शब्द क्रिया विशेषण है

a)

तेज

b)

पहला

c)

बुद्धिमान

d)

मीठा

9.

कौन सा शब्द अलग अर्थ रखता है

a)

भागीरथी

b)

सुरनदी

c)

मंदाकिनी

d)

शतद्रु

10.

प्रज्ञा चक्षु का अर्थ है

a)

विद्वान

b)

दिव्य दृष्टि

c)

अंधा

d)

बड़ी आंखें

11.

अभ्यागत का अर्थ है

a)

स्वागत

b)

शत्रु

c)

अतिथि

d)

मित्र

12.

शर्वरी का अर्थ है

a)

लड़की

b)

दासी

c)

शबरी

d)

रात्रि

13.

शाश्वत का विलोम है

a)

सदैव

b)

अनश्वर

c)

नश्वर

d)

रहस्यमय

14.

आगामी का विलोम शब्द है

a)

भविष्य

b)

अतीत

c)

विगत

d)

तीव्र गामी

15.

जो गणना योग्य न हो

a)

गण्य

b)

नगण्य

c)

असंख्य

d)

अधिगण्य

16.

'दूर की सोचने वाला' के लिए एक शब्द है

a)

दूरगामी

b)

दूरदर्शी

c)

भविष्यवक्ता

d)

सूक्ष्म दृष्टा

17.

,मोक्ष की इच्छा रखने वाला, कहलाता है

a)

सन्यासी

b)

तपस्वी

c)

मुमुक्षु

d)

योगी

18.

वीर पुत्र को जन्म देने वाली स्त्री के लिए एक शब्द है

a)

वसुंधरा

b)

माता

c)

जननी

d)

वीर प्रसू

19.

माथा ठनकना का अर्थ है

a)

उदास होना

b)

नुकसान होना

c)

सिर दर्द होना

d)

शक हो जाना

20.

का बरखा जब कृषि सुखाने का अर्थ है

a)

कम लाभ

b)

काम बिगड़ने पर सहायता व्यर्थ होना

c)

बारिश का न होना

d)

कृषि का बिगड़ जाना

21.

आसमान से बातें करना का अर्थ है

a)

पागल हो जाना

b)

तेज दौड़ना

c)

बहुत ऊंचा

d)

बहुत परिश्रम करना

22.

को हाथ न सूझना का अर्थ है

a)

भ्रम में पड़ जाना

b)

खोए रहना

c)

घना अंधेरा होना

d)

चोट लगना

23.

थाली का बैगन से क्या अभिप्राय है

a)

सिद्धांतहीन व्यक्ति

b)

गोल मटोल

c)

अधिक चिकना

d)

चौड़ा होना

24.

का बरखा जब कृषि सुखाने का अर्थ है

a)

कम लाभ

b)

काम बिगड़ने पर सहायता व्यर्थ होना

c)

बारिश का न होना

d)

कृषि का बिगड़ जाना

25.

छंद कितने प्रकार के होते हैं

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

26.

भाषा अभिव्यक्ति के कौन-कौन से रूप हैं

a)

मौखिक

b)

लिखित

c)

लिखित और मौखिक

d)

इनमें से कोई नहीं

27.

मानक हिंदी किस बोली से विकसित हुई है

a)

ब्रजभषा

b)

खड़ी बोली

c)

पहाड़ी

d)

अवधि हजारों

28.

भारतीय संविधान में किस भाषा को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया है

a)

अंग्रेजी

b)

हिंदी

c)

उर्दू

d)

तमिल

29.

हिंदी वर्णमाला में स्वरों की संख्या है

a)

आठ

b)

नौ

c)

ग्यारह

d)

चौदह

30.

पर्यावरण शब्द का संधि विच्छेद कौन सा है

a)

पर्या + वरण

b)

परि + आवरण

c)

परिध + आवरण

d)

परिधि + आवरण

31.

वह शब्दांश जो शब्द के पहले जुड़कर अर्थ में परिवर्तन ला देते हैं उन्हें क्या कहते हैं

a)

निपात

b)

प्रत्यय

c)

उपसर्ग

d)

संधि

32.

कमल के समान नयन में समास है

a)

अव्ययीभाव

b)

तत्पुरुष

c)

द्वन्द

d)

कर्मधारय

33.

निम्नलिखित में कौन सा अब अव्ययी भाव समास है

a)

रण में कौशल

b)

पीला है वस्त्र जिसका

c)

समय के अनुसार

d)

सत्य के लिए आग्रह

34.

आजन्म शब्द का समास विग्रह है

a)

जीवन पर्यन्त

b)

जीवन के साथ

c)

मृत्यु तक

d)

जब तक जी सके

35.

शब्द की परिभाषा क्या है

a)

शब्द भाषा की स्वतंत्र और अर्थवान इकाई है

b)

शब्द वह है जो भाषा में प्रयोग होते हैं

c)

शब्द वर्णों से बने होते हैं

d)

सार्थक और निरर्थक दोनों ही शब्द होते हैं

36.

स्रोत की दृष्टि से शब्दों को कितने भागों में बांटा जा सकता है

a)

चार

b)

सात

c)

दस

d)

पांच

37.

जो शब्द संस्कृत भाषा से हिंदी में ज्यों के त्यों आ गए हैं उन्हें कहते हैं

a)

तद्भव

b)

तत्सम

c)

देशज

d)

विदेशी

38.

निम्न में से एक तत्सम शब्द छांटकर बताइए

a)

अनजान

b)

सच

c)

पत्ता

d)

घोटक

39.

निम्न में से कौन सा शब्द तुर्की भाषा का है

a)

चाय

b)

रिक्शा

c)

कमरा

d)

कैंची

40.

विकारी शब्द होते हैं

a)

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया

b)

संज्ञा, सर्वनाम

c)

विशेषण, क्रिया विशेषण

d)

क्रिया विशेषण

41.

संज्ञा में कितने भेद हैं

a)

तीन

b)

चार

c)

पांच

d)

आठ

42.

निम्नलिखित में कौन सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है

a)

दाल

b)

मई

c)

गर्दन

d)

दर्द

43.

हिंदी में वचन कितने होते हैं

a)

दो

b)

तीन

c)

चार

d)

पांच

44.

निम्न में कौन सी भाववाचक संज्ञा है

a)

भारत

b)

लड़का

c)

कायर

d)

मित्रता

45.

देश को हानि जयचन्दों से होती है रेखांकित में संज्ञा है

a)

जातिवाचक

b)

व्यक्तिवाचक

c)

भाववाचक

d)

द्रव्यवाचक

46.

कर्ता के लिंग का पता न होने पर क्रिया होती है

a)

वचन के अनुसार

b)

स्त्रीलिंग में

c)

पुल्लिंग में

d)

कर्ता के अनुसार

47.

निम्न में स्त्रीलिंग शब्द कौन सा है

a)

पानी

b)

दूध

c)

तेल

d)

ठंडाई

48.

गरीबों को वस्त्र दो वाक्य में कारक है

a)

करण कारक

b)

अपादान कारक

c)

सम्प्रदान कारक

d)

कर्म कारक

49.

सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं

a)

पांच

b)

छः

c)

आठ

d)

सात

50.

तुम्हें क्या चाहिए रेखांकित का सर्वनाम भेद है

a)

निजवाचक

b)

प्रश्नवाचक सर्वनाम

c)

संबंधवाचक सर्वनाम

d)

निश्चयवाचक सर्वनाम

51.

मीरा ने आधा लीटर दूध पी लिया में विशेषण है

a)

गुणवाचक

b)

संख्यावाचक

c)

परिणामवाचक

d)

सार्वनामिक

52.

नल बूंद बूंद टपक रहा है वाक्य में रेखांकित है

a)

विशलेषण

b)

क्रिया

c)

क्रिया विशेषण

d)

सर्वनाम क्या

53.

सुमित सो रहा है वाक्य में क्रिया का भेद है

a)

अकर्मक

b)

सकर्मक

c)

प्रेरणार्थक

d)

द्विकर्मक

54.

कर्तृवाच्य में क्रिया संबंध होता है

a)

कर्म से

b)

भाव से

c)

कर्ता से

d)

किसी से नहीं

55.

निम्नलिखित में कौन सी क्रिया द्विकर्मक नहीं है

a)

राम ने मोहन को पैसा दिया

b)

सेठ मुनीम को वेतन देता है

c)

मां नौकर से भोजन बनवाती है

d)

पिता ने पुत्र को पुस्तक दी

56.

मुझसे यह काम नहीं हो सकता मे वाच्य है

a)

कर्मवाच्य

b)

भाववाच्य

c)

कर्तृवाच्य

d)

कोई नहीं

57.

मुझसे हंसा नहीं जाता में वाच्य है

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

इनमें से कोई नहीं

58.

निम्न में से कौन सा वाक्य कर्मवाच्य का नहीं है

a)

ममता के द्वारा पुस्तक पढ़ी गई

b)

पक्षी आकाश में उड़ते हैं

c)

सिपाही द्वारा चोर पकड़ा गया

d)

गाय से दूध लिया जाता है

59.

वाच्य कितने प्रकार के होते हैं

a)

चार

b)

तीन

c)

पांच

d)

आठ

60.

अव्यय के भेद होते हैं

a)

पांच

b)

चार

c)

तीन

d)

दो

61.

निम्न वाक्य किस अव्यव से पूरा होगा 'आज धन___कोई नहीं पूछता'

a)

के बिना

b)

साथ

c)

तक को

d)

कहां

62.

मोहन बाजार की ओर गया है वाक्य में रेखांकित शब्द है

a)

क्रिया विशेषण

b)

विशेषण

c)

समुच्चय बोधक

d)

सर्वनाम

63.

कमल किस प्रकार का शब्द है

a)

रूढ़

b)

यौगिक

c)

योगरूढ़

d)

इनमें से कोई नहीं

64.

घनिष्ठ की शुद्ध उत्तरावस्था है

a)

घनिष्ठतर

b)

घनिष्टर

c)

घनिष्ठतम

d)

घनिष्टतम

65.

अकर्मक क्रिया है

a)

श्याम भात खाता है

b)

ज्योति रोती है

c)

मैंने उसे पुस्तक दी

d)

उसकी कमीज है

66.

,कुछ बच्चे कक्षा में शोर मचा रहे थे , में विशेषण का भेद है

a)

गुणवाचक

b)

अनिश्चित परिमाण वाचक

c)

सर्वनामिक विशेषण

d)

अनिश्चित संख्या वाचक