Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

RATIO AND PROPORTION

Total questions: 45

Worksheet time: 24mins

Name
Class
Date
1.

यदि a: b = 4:7 तथा b:c = 5:9, तो a:b:c तथा a:c ज्ञात कीजिए।

a)

20:63

b)

2:3

c)

45:60

d)

20:43

2.

5, 9, 12 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।

a)

20

b)

21.6

c)

45.2

d)

26

3.

18, 24 का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए।

a)

32

b)

22

c)

30

d)

24

4.

.05 तथा .45 का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।

a)

0.10

b)

0.15

c)

.65

d)

.22

5.

(x^2y^2) तथा (x -y) का तृतीयानुपाती क्या हैं?

a)

x +y / x –y

b)

x -y / x +y

c)

x +y

d)

x -y

6.

वह परिमेय संख्या क्या होगी जिसका 1/27 के साथ वही अनुपात है जो कि 3/11का 5/9 से अनुपात हैं?

a)

1/5

b)

1/55

c)

1

d)

2/5

7.

15:19 के प्रत्येक पद में से क्या घटाया जाये कि नई संख्याएं 3:4 के अनुपात में बन जायें?

a)

1

b)

2

c)

3

d)

5

8.

दो संख्याओं का अनुपात 3:4 है तथा उनका योग 420 है। इनमें बड़ी संख्या है:

a)

180

b)

150

c)

240

d)

120

9.

14400रू0 को 'ए', 'बी', 'सी', 'डी' में इस प्रकार बॉटिये कि 'ए' तथा 'बी' को मिलाकर 'सी' तथा 'डी' के कुल भाग का तिगुना मिले, 'बी' को 'सी' से चौगुना मिले तथा 'सी' को 'डी' से डयोढा मिले तो

A का भाग कितना है

a)

2160

b)

8640

c)

1440

d)

2550

10.

9520 को 'ए', 'बी', 'सी' में 37 : 18 : 13 के अनुपात में बाटने पर C का भाग कितना होगा

a)

2520

b)

1820

c)

1140

d)

None

11.

3740रू0 को तीन भागों में इस प्रकार बाँटा गया कि पहले का आधा, दूसरे का एक-तिहाई तथा तीसरे का छठा भाग बराबर हो इनमें से पहला भाग क्या होगा

a)

250

b)

680

c)

1020

d)

2540

12.

यदि 234 को तीन भागों में इस प्रकार बाँटा जाये कि प्रथम भाग का आधा, दूसरे भाग का एक-तिहाई तथा तीसरे भाग का एक-चौथाई बराबर हों, तो अधिकतम भाग हैं:

a)

104

b)

58

c)

52

d)

None

13.

624रू0 को तीन मित्रों में 1/2 1/3 1/4 के अनुपातमें वितरित किया गया। तीसरे मित्र का भाग क्या होगा?

a)

120

b)

144

c)

288

d)

192

14.

407रू0 को 'ए', 'बी', 'सी' में 1/4 : 1/5 : 1/6 के अनुपात में बाँटने पर उनके भाग क्रमशः होंगे:

a)

165रू0, 132रू0, 110रू0

b)

165रू0, 110रू0, 132रू०

c)

132रू0, 110रू0, 165रू०

d)

110रू0, 132रू0, 165रू०

15.

कुछ धन को 'ए', 'बी', 'सी' के मध्य 3: 5:6 के अनुपातमें विभक्त किया गया। यदि 'ए' तथा 'बी' के भागों में 600 रू० का अन्तर हो, तो 'सी' को कितना धन मिला?

a)

650

b)

500

c)

1500

d)

1800

16.

ए', 'बी', 'सी' की मासिक आय का अनुपात 2: 3:5 है। यदि 'सी' की मासिक आय 'ए' की मासिक आय से 1200रू0 अधिक हो, तो 'बी' की वार्षिक आय कितनी हैं?

a)

2000

b)

3000

c)

1200

d)

1400

17.

एक राशि 'ए', 'बी', 'सी' के बीच 2 : 5 : 9 के अनुपात बाँटी गई। यदि 'ए' का भाग 2500रू0 हो, कुल राशि कितनी हैं?

a)

20,000

b)

30,000

c)

25000

d)

8000

18.

ए', 'बी', 'सी' के वेतन 1 : 2 : 3 के अनुपात में हैं। 'बी' तथा 'सी' का मिलाकर कुल वेतन 12000रू0 है। ‘ए’ से 'सी' का वेतन कितने प्रतिशत अधिक हैं?

a)

100%

b)

20%

c)

200%

d)

80%

19.

एक दुकान में पैंसिल, पैन तथा कापियाँ 10 : 2 : 3 के अनुपात में हैं। यदि दुकान में 120 पैंसिल हो, तो कापियों,की संख्या कितनी हैं

a)

36

b)

24

c)

80

d)

50

20.

एक कालिज में लड़के तथा लड़कियाँ 8:5 के अनुपात हैं। यदि लड़कियों की संख्या 160 हो, तो कालिज में कितने विद्यार्थी है

a)

416

b)

800

c)

162

d)

459

21.

एक स्कूटर तथा एक टी.वी., सेट के मूल्य 71:62 के अनुपात में हैं। यदि स्कूटर का मूल्य टी.वी. के मूल्य से 2700रू0 अधिक हो, तो एक टी.वी. सैट का मूल्य क्या होगा?

a)

18600

b)

21300

c)

58003

d)

25310

22.

एक परीक्षा में प्रवीण तथा विजय के प्राप्तांकों का अनुपात 4:5 है, जबकि विजय तथा सुरेश के प्राप्तांकों का अनुपात 3: 2 हैं। प्रवीण तथा सुरेश के प्राप्तांकों का अनुपात क्या हैं?

a)

1:2

b)

6:7

c)

6:5

d)

2:3

23.

परीक्षा में आंशुल ने अंग्रेजी में विज्ञान से दुगुने अंक प्राप्त किये। अंग्रेजी, विज्ञान तथा गणित में उसके कुल प्राप्तांक 180 थे। यदि अंग्रेजी व गणित में प्राप्तांकों का अनुपात 2:3 हो, तो विज्ञान में उसने कितने अंक प्राप्त किये

a)

45

b)

60

c)

30

d)

20

24.

एक विद्यालय में लड़कों की संख्या का 10 प्रतिशत, लड़कियों की संख्या का 1/ 4भाग है तथा लड़कियों की संख्या का 10 प्रतिशत, लड़कों की संख्या का 1/25 भाग हैं। लडके तथा लड़कियों की संख्याओं का अनुपात क्या है

a)

2:5

b)

3:2

c)

5:2

d)

1:2

25.

एक विद्यालय में लड़के या लड़कियाँ 3:2 के अनुपात में हैं। यदि 20 प्रतिशत लड़के तथा 25 प्रतिशत लड़कियों को छात्रवृत्ति मिलती हो, तो छात्रवृत्ति न पाने वाले कितने विद्यार्थी हैं?

a)

22%

b)

78%

c)

44%

d)

80%

26.

सोना पानी से 19 गुना भारी है तथा ताँबा पानी से 9 गुना भारी हैं। सोने या ताँबे को किस अनुपात में मिलायें कि इस प्रकार बना धातु पानी से 15 गुना भारी हो?

a)

2:3

b)

3:2

c)

1:1

d)

3:8

27.

एक आभूषण 12.5 ग्राम भार का है जिसमें 2.5 ग्राम शुद्ध चाँदी है तथा शेष कोई और धातु है। शुद्ध चाँदी तथा इसधातु का अनुपात क्या हैं

a)

3:5

b)

2:3

c)

1:4

d)

None

28.

एक कारखाने में स्त्री तथा पुरुष कर्मचारियों का अनुपात 3:5 है। यदि स्त्रियों की संख्या पुरूषों की संख्या से 40कम हो, तो कारखाने में कुल कितने कर्मचारी हैं?

a)

145

b)

200

c)

60

d)

160

29.

एक पेटी में एक दर्जन शीशे थे। पेटी के गिरने पर टूटे हुए तथा बिना टूटे हुए शीशों का अनुपात निम्न में सेकौन-सा नहीं हो सकता

a)

3:1

b)

4:5

c)

3:7

d)

2:9

30.

तीन संख्याओं का योग 196 है। यदि पहली तथा दूसरी संख्या का अनुपात 2 : 3 हो तथा दूसरी एवं तीसरी संख्याका अनुपात 5:8 हो, तो दूसरी संख्या क्या हैं?

a)

40

b)

60

c)

23

d)

80

31.

कोई धन सलीम तथा रहीम में 4:3 के अनुपात में बाँटा गया। यदि रहीम का भाग 2400रू0 हो, तो कुल धनकितना हैं?

a)

5600

b)

3200

c)

5000

d)

6200

32.

30000रू0 के लाभ को 'ए', 'बी', 'सी' में 3 : 5 :7 के अनुपात में बाँटने पर 'बी' तथा 'सी' के भागों का अन्तर क्या होगा?

a)

2000

b)

3800

c)

4000

d)

2500

33.

कुछ धन 'ए', 'बी', 'सी' में इस प्रकार बाँटा गया है कि 'ए' के भाग का 5 गुना, 'बी' के भाग का 3 गुना तथा 'सी' के भाग का दुगुना परस्पर बराबर हैं। 'ए', 'बी', 'सी' के भागों का अनुपात क्या हैं?

a)

5:6:7

b)

2:5:8

c)

2:2:9

d)

6:10:15

34.

427रू0 को 'ए', 'बी', 'सी' में इस प्रकार बाँटा गया हैं कि 'ए' के भाग का तिगुना, 'बी' के भाग का चौगुना तथा 'सी' के भाग का 7 गुना परस्पर बराबर हैं। इसमें 'सी का भाग कितना हैं?

a)

84

b)

130

c)

68

d)

141

35.

6120रू0 को 'ए', 'बी', 'सी' में इस प्रकार विभक्त किया गया है कि 'ए' को 'बी' का 2 / 3 तथा 'बी' को 'सी' का 1/4 भाग मिलता है। बी' का भाग कितना है?

a)

2300

b)

650

c)

1440

d)

1080

36.

2920 को 'ए', 'बी', 'सी' में इस प्रकार बाँटा जाता है कि यदि 'ए' को 3 रू0 मिलते है तो 'बी' को 4 रू0 मिलते हैं तथा यदि 'बी' को 3.50रू0 मिलते हैं तो 'सी' को 3 रू0 मिलते हैं। इससे 'बी' तथा 'सी' के भागों में अन्तर है:

a)

340

b)

160

c)

320

d)

400

37.

एक पर्स में 1रू0, 50 पै0, 25 पै0 तथा 20 पै0 के सिक्क 1: 2 : 4 : 5 के अनुपात में हैं। यदि इन सिक्कों का कुल मूल्य 400 रू0 हो, तो 20 पै0 के सिक्के, 25 पै0 के सिक्कों से कितने अधिक हैं?

a)

200

b)

350

c)

458

d)

100

38.

एक थैली में 1रू0, 50 पै0 तथा 10 पै० के सिक्का काअनुपात 3 : 4 : 8 है। यदि थैली में कुल धन 116 रू0 हो. तो 10 पै0 के सिक्कों की संख्या कितनी हैं?

a)

130

b)

80

c)

50

d)

160

39.

एक थैली में 1रू0, 50 पै0 तथा 25 पै0 के सिक्के हैं। 50पै0 के सिक्कों की संख्या 25 पै0 के सिक्कों की संख्या से दुगुनी तथा 1रू0 के सिक्कों की संख्या से चौगुनी है। इन सिक्कों का कुल मूल्य 56रू0 है। 50 पै0 के सिक्कों की संख्या कितनी है।

a)

32

b)

64

c)

20

d)

30

40.

एक थैले में 1 रू0, 50 पै0 तथा 25 पै0 के सिक्के 5:9:25के अनुपात में हैं। यदि थैले में कुल धन 1008 रू0 हो, तो 1 रू के सिक्कों की संख्या ज्ञात कीजिए।

a)

320

b)

360

c)

128

d)

140

41.

एक थैली में 1रू0, 50 पैसे तथा 10 पै० के सिक्के हैं। 1रू० तथा 50 पैसे के सिक्कों का अनुपात 2:5 है तथा 50 पैसे एवं 10 पैसे के सिक्कों का अनुपात 4:9 है। यदि थैली में कुल धन 1125रू० हो, तो 1 रू के सिक्कों की संख्या ज्ञात कीजिए।

a)

150

b)

245

c)

400

d)

360

42.

1 रू0 50 पै0 तथा 25 पै० के 378 सिक्कों के मूल्यों का अनुपात 13 :11: 7 है। 50 पै0 के सिक्कों की संख्या कितनी हैं?

a)

128

b)

132

c)

215

d)

76

43.

दूध और पानी के 42 लीटर मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 5:2 है। यदि इस मिश्रण में 3 लीटर पानी और डाल दिया जाये, तो नये मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात क्या होगा?

a)

2:1

b)

3:1

c)

3:4

d)

5:12

44.

एक 20 लीटर मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 3 : 1 में है। इस मिश्रण में कितना दूध और डाला जाये कि नये मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 4 : 1 हो ?

a)

5

b)

3

c)

10

d)

2

45.

सोने और ताँबे के दो मिश्रण 'ए' तथा बी' हैं। 'ए' में सोने और ताँबे का अनुपात 7 : 2 है जबकि 'बी' में यह अनुपात 7 : 11 है। यदि 'ए' तथा 'बी' की समान मात्राओं को मिलाकर तीसरी धातु 'सी' बनाई जाये, तो सी' में सोने और ताँबे का अनुपात क्या होगा?

a)

7:5

b)

2:5

c)

3:4

d)

14:131