wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

एक फूल की चाह

Total questions: 20

Worksheet time: 12mins

Name
Class
Date
1.

सुखिया किस प्रकार पड़ी हुई थी?

a)

चुपचाप

b)

अटल शान्ति-सी धारण करके

c)

बिल्कुल निर्जीव

d)

उपरोक्त सभी कथन सत्य है

2.

मंदिर कहाँ स्थित था?

a)

नदी के किनारे

b)

शहर से बाहर

c)

ऊँचे पर्वत की चोटी पर

d)

नगर के बीचों-बीच

3.

कवि ने मंदिर के कलश की तुलना किससे की है?

a)

घड़े से

b)

पर्वत की चोटी से

c)

खिलते हुए गुलाब से

d)

खिलते हुए कमल से

4.

भक्त क्या गा रहे थे?

a)

ओम जय जगदीश हरे

b)

पतित तारिणी, पाप हारिणी, माता तेरी जय जय जय

c)

यज्ञ रूप प्रभो! हमें मानसिक बल दीजिए

d)

वह शक्ति हमें दो दयानिधि कर्तव्य मार्ग पर डट जावे

5.

भक्तों ने सुखिया के पिता पर क्या आरोप लगाया?

a)

चोरी का

b)

झूठ बोलने का

c)

मंदिर की शुचिता नष्ट करने का

d)

जालसाजी का

6.

सुखिया का पिता कितने दिन जेल में रहा ?

a)

पाँच

b)

छह

c)

सात

d)

आठ

7.

जेल से छूटने के बाद जब सुखिया के पिता घर आए तब सुखिया दरवाजे पर अपने पिता को लेने क्यों नहीं आई ?

a)

सुखिया खेलने गई थी

b)

सुखिया स्कूल गई थी

c)

सुखिया अपने मामा के यहाँ थी

d)

सुखिया की मृत्यु हो गई थी

8.

सुखिया के पिता को आकाश के तारे कैसे लग रहे थे?

a)

अंगारों की भाँति जलते हुए

b)

फूल की तरह कोमल

c)

दीपक की तरह प्रकाशमान

d)

बर्फ की तरह शीतल

9.

सखिया ने अपने पिता से किस चीज की मांग की ?

a)

अच्छे वस्त्रों की

b)

एक फूल की

c)

मंदिर जाने की

d)

स्कूल में पढ़ने की

10.

सुखिया को क्या हो गया था ?

a)

कोरोना

b)

बुखार

c)

कैंसर

d)

सिर दर्द

11.

कविता किस समस्या पर केंद्रित है ?

a)

सुखिया की बीमारी की समस्या

b)

सुखिया के पिता की समस्या

c)

छुआछूत की समस्या

d)

भक्तों की समस्या

12.

लोग किस के डर से घबराए हुए थे ?

a)

सुखिया की बीमारी से

b)

सुखिया के पिता से

c)

छुआछूत की समस्या से

d)

महामारी के फैलने से

13.

चिंता में डूबे सुखिया के पिता को क्या पता नहीं चलता था ?

a)

कब सुबह हो गई

b)

कब आलस से भरी दोपहर ढल गई

c)

कब सुनहरे बादलों में सूरज डूबा और कब शाम हो गई

d)

उपरोक्त सभी

14.

सुखिया का पिता मंदिर में क्या कल्पना करने लगा ?

a)

सुखिया की बीमारी के ठीक होने की

b)

सुखिया को प्रसाद का फूल देने की

c)

छुआछूत की समाप्ति की

d)

मंदिर में उत्सव की

15.

सुखिया के पिता को लोग पापी क्यों कह रहे थे ?

a)

प्रसाद लेने के कारण

b)

अछूत होने के कारण

c)

मंदिर में प्रवेश करने के कारण

d)

उपरोक्त सभी

16.

सुखिया का पिता दुखी क्यों हो गया ?

a)

सुखिया की बीमारी के कारण

b)

उसकी पिटाई के कारण

c)

छुआछूत की समस्या के कारण

d)

प्रसाद का फूल अपनी बेटी तक ना पहुंचा पाने के कारण

17.

सुखिया के पिता को किस बात का पश्चाताप था ?

a)

सुखिया की बीमारी को ठीक न कर पाने का

b)

सुखिया को प्रसाद का फूल न दे पाने का

c)

छुआछूत की समस्या खत्म न कर पाने का

d)

सुखिया के साथ न खेल पाने का

18.

सुखिया के पिता को सुखिया किस रूप में मिली ?

a)

राख के ढेर में

b)

मृत रूप में

c)

बीमार रूप में

d)

श्मशान में लेटी हुई

19.

एक फूल की चाह कविता किसके द्वारा रचित है ?

a)

मैथिलीशरण गुप्त

b)

सियारामशरण गुप्त

c)

निशा देवी

d)

रामधारी सिंह दिनकर

20.

मंदिर के अंदर बाहर कैसा वातावरण था ?

a)

शांति का

b)

शोर-शराबे का

c)

चहल पहल का

d)

उत्सव का