wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिंदी व्याकरण- क्रिया, काल और वाच्य

Total questions: 60

Worksheet time: 30mins

Name
Class
Date
1.

रमा नहीं खाएगी।' वाक्य का भाववाच्य में रूपांतरण होगा-

a)

(क) रमा से खाया नहीं जाएगा।

b)

(ख) रमा खाएगी।

c)

(ग) रमा खा नहीं सकती।

d)

(घ) रमा द्वारा खाया जाता है।

2.

लड़का चित्र बनाता है' वाक्य किस वाच्य से संबंधित है?

a)

(क) अकर्तृवाच्य

b)

(ख) कर्तृवाच्य

c)

(ग) भाववाच्य

d)

(घ) कर्मवाच्य

3.

क्रिया के जिस रूप द्वारा कर्ता, कर्म या भाव का विधान हो उसे क्या कहते हैं ?

a)

मिश्र वाक्य

b)

रस

c)

तद्भव-तत्सम

d)

वाच्य

4.

निम्नलिखित में कौन वाच्य का भेद नहीं है ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

मिश्र वाच्य

5.

जब क्रिया का सीधा संबंध कर्ता से होता है तब वहाँ कौन सा वाच्य होता है ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

उपर्युक्त सभी

6.

जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है वहां कौन सा वाक्य होता है?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाव वाच्य

d)

प्रयुक्त में से कोई नहीं

7.

'पुजारी द्वारा पूजा की जाती है' प्रयोग के आधार पर वाक्य भेद बताइए ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

भाववाच्य

c)

कर्मवाच्य

d)

मिश्र वाक्य

8.

'दादा जी द्वारा अखबार पढ़ा जाता है' प्रयोग के आधार पर वाक्य भेद बताइए ?

a)

कर्मवाच्य

b)

भाववाच्य

c)

कर्तृवाच्य

d)

उपर्युक्त सभी

9.

'चलो अब सोया जाय' वाच्यभेद बताइए ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

भाववाच्य

c)

कर्मवाच्य

d)

कोई नहीं

10.

'इतनी धूप में कैसे चला जाएगा' वाक्य में वाच्यभेद बताइए ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

कोई नहीं

11.

किस वाक्य में कर्तृवाच्य है ?

a)

घायल हंस से उड़ा न गया।

b)

किसान खेत में खाद डालते हैं।

c)

फादर द्वारा रिश्ते बनाकर तोड़े नहीं जाते।

d)

दीप्ति द्वारा नहीं लिखा जाता।

12.

'मंत्री जी ने राहत सामग्री बँटवाई' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए ?

a)

मंत्री जी राहत सामग्री बटवाते हैं

b)

मंत्री जी द्वारा राहत सामग्री बँटवाई गई

c)

मंत्री जी द्वारा राहत सामग्री बँटवाया गया

d)

उपर्युक्त कोई नहीं

13.

श्रोताओं ने कविता की प्रशंसा की' वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए ?

a)

अनेक श्रोताओं द्वारा कविता की प्रशंसा की गई

b)

श्रोताओं से कविता की प्रशंसा की गई

c)

श्रोताओं द्वारा कविता की प्रशंसा की गई

d)

श्रोता कविता की प्रशंसा करते हैं

14.

प्रश्न(5) निम्नलिखित वाक्यों में निहित वाच्यों के सही विकल्प को चुनिए|

a)

क) बच्चे से सोया नहीं जाता |- (भाववाच्य )

b)

ख) पवन ने आम खाए|-(कर्म वाच्य)

c)

ग) सरिता द्वारा पत्र लिखा जा चुका है|-(कर्तृवाच्य)

15.

भाववाच्य की पहचान है

a)

(क) कर्ता के साथ ‘से' 'के द्वारा' कारक चिह्न होता है

b)

(ख) क्रिया अकर्मक होती है

c)

(ग) उपरोक्त दोनों

d)

(घ) 'ने' कारक चिह्न होता है

16.

क्रिया के जिस रूप से........की प्रधानता ज्ञात हो उसे कर्मवाच्य कहते हैं।

a)

(क) कर्म

b)

(ख) विशेषण

c)

(ग) भाव

d)

(घ) उपरोक्त सभी

17.

जिस वाक्य में ...... की प्रधानता ज्ञात हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

a)

(क) क्रिया

b)

(ख) भाव

c)

(ग) कर्म

d)

(घ) कर्ता

18.

'हरीश निबंध पढ़ता है।' वाक्य का कर्मवाच्य में रूप होगा-

a)

(क) हरीश के द्वारा निबंध पढ़ा जाता है।

b)

(ख) हरीश से निबंध नहीं पढ़ा जाता

c)

(ग) हरीश निबंध नहीं पढ़ सकता

d)

(घ) उपरोक्त कोई नहीं

19.

इनमें से कौन कौन से वाच्य के भेद हैं

a)

A) कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य, भाववाच्य

b)

B) संज्ञा, सर्वनाम

c)

C) कारक, वचन

d)

D) कर्ता का काल , क्रिया का फल

20.

वाच्य क्या कहलाते हैं

a)

A) संज्ञा के भेद

b)

B) सर्वनाम के भेद

c)

C) विशेषण के भेद

d)

D) क्रियाओं के विधान

21.

कर्तृवाच्य किसे कहते है

a)

A) जहां क्रिया का प्रयोग वाक्य में कर्ता के लिंग व वचन के अनुसार किया जाता है

b)

B) जिन क्रियाओं में भाव प्रधान ह

c)

C) जिन क्रियाओं में शब्द प्रधान होता है

d)

D) जहां क्रिया का प्रयोग वाक्य में कर्म के लिंग वचन के अनुसार किया जाता है

22.

क्रिया का मूल रूप क्या कहलाता है ?

a)

वर्ण

b)

वाक्य

c)

धातु

23.

निम्न में से अकर्मक क्रिया कौन-सी है ?

a)

पढ़ना

b)

खाना

c)

सोना

24.

'मीना आइसक्रीम खा रही है I'यह वाक्य काल के किस भेद का उदाहरण है ?

a)

भविष्यत् काल

b)

भूतकाल

c)

वर्तमान काल

25.

दिए गए वाक्य में उचित कर्म चुनकर रिक्त स्थान भरिए-

रोहित ने सुंदर ---------- लिखी |

a)

पत्र

b)

निबंध

c)

कविता

d)

लेख

26.

पानी न मिलने पर पेड़ सूख जाएगा ,इस वाक्य में काल पहचानिए |

a)

भूतकाल

b)

वर्तमान काल

c)

भविष्यकाल

27.

दीदी बाज़ार से आती होंगी , इस वाक्य में काल का कौन-सा भेद है ?

a)

भूतकाल

b)

वर्तमानकाल

c)

भविष्यकाल

28.

निम्नलिखित में प्रेरणार्थक क्रिया है ?

a)

वह सीता से पत्र लिखवाती है

b)

तोता उड़ता है

c)

बच्चा सोता है

d)

खेल खेलता है

29.

निम्न में से सकर्मक क्रिया है?

a)

हाथी सो रहा था

b)

वह छत पर है

c)

हाथी नहाता है

d)

राम कार चलाता है

30.

अकर्मक वाक्य कौन सा है ?

a)

बंदर केला खाता है

b)

सीता ढोलक बजाती थी

c)

ताजमहल आगरा में बना है

d)

खुशबू पत्र लिख दी थी

31.

निम्नलिखित में से पूर्वकालिक वाक्य है?

a)

राम गाना गाता है

b)

रमेश पढ़ाई करता है

c)

सीता खाना खाती है

d)

मोहन नहाकर चला गया

32.

किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है :

a)

बच्चे फिल्म देख रहे है

b)

रजत दूध पी रहा है

c)

मनीषा ने कार ख़रीदा

d)

मोर नाचता हैं

33.

"लोग रामायण पढते हैं " मे कौन सी क्रिया हैं :

a)

सकर्मक

b)

अकर्मक

c)

प्रेरणार्थक

d)

कोई नहीं

34.

"कमला ने शांति को पुस्तक दी " मै कौन सी क्रिया हैं :

a)

अकर्मक क्रिया

b)

द्विकर्मक क्रिया

c)

संयुक्त क्रिया

d)

कोई नहीं

35.

“बच्चों ने खाना खाया”| वाक्य में काल है –

a)

आसन्न भूतकाल

b)

सामान्य भूतकाल

c)

अपूर्ण भूतकाल

d)

संदिग्ध भूतकाल

36.

“प्रधानाचार्य ने भाषण दिया |” वाक्य में काल है –

a)

सामान्य भूतकाल

b)

अपूर्ण भूतकाल

c)

संदिग्ध भूतकाल

d)

आसन्न भूतकाल

37.

“अर्पित ने मैच जीत लिया होगा” | वाक्य में काल है –

a)

अपूर्ण भूतकाल

b)

संदिग्ध भूतकाल

c)

आसन्न भूतकाल

d)

सामान्य भूतकाल

38.

“प्रशांत खेल रहा है |” वाक्य में काल है –

a)

सामान्य वर्तमान काल

b)

अपूर्ण वर्तमान काल

c)

संदिग्ध वर्तमान

d)

संभाव्य वर्तमान

39.

“रेखा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेगी |” वाक्य में काल है –

a)

सामान्य भविष्यत् काल

b)

सम्भाव्य भविष्यत् काल

c)

आज्ञार्थ भविष्यत् काल

40.

“युद्ध होता तो गोलियाँ चलती”| उपर्युक्त वाक्य में काल हैं –

a)

आसन्न भूतकाल

b)

संदिग्ध भूतकाल

c)

अपूर्ण भूतकाल

d)

हेतुहेतुमद भूतकाल

41.

“अभय ऑफिस में काम करता होगा |” उपर्युक्त वाक्य में काल बताइये |

a)

आज्ञार्थ वर्तमान

b)

संभाव्य वर्तमान

c)

अपूर्ण वर्तमान

d)

संदिग्ध वर्तमान

42.

“संभव है कि अनिल प्रथम श्रेणी में पास हो जाए” | वाक्य में काल हैं –

a)

सामान्य भविष्यत् काल

b)

आज्ञार्थ भविष्यत् काल

c)

संभाव्य भविष्यत् काल

d)

वर्तमान काल

43.

नेता जी ने भाषण दिया | (संदिग्ध वर्तमान काल)

a)

नेता जी भाषण दे रहे होंगे |

b)

नेता जी भाषण दे रहे हैं

c)

नेता जी भाषण देते है |

44.

सचिन बल्लेबाजी कर रहा है | (अपूर्ण भूतकाल)

a)

सचिन बल्लेबाजी कर रहा था |

b)

सचिन ने बल्लेबाजी की |

c)

सचिन ने बल्लेबाजी की हैं |

45.

तरुण पत्र लिखता था | (संदिग्ध वर्तमान)

a)

तरुण पत्र लिख रहा है |

b)

तरुण पत्र लिखता है |

c)

तरुण पत्र लिखता होगा |

46.

14 सितम्बर 1949 को हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा की मान्यता प्राप्त हुई है |(पूर्ण भूतकाल)

a)

14 सितम्बर 1949 को हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा की मान्यता प्राप्त हुई थी|

b)

14 सितम्बर 1949 को हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा की मान्यता प्राप्त हो रही थी |

c)

14 सितम्बर 1949 को हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा की मान्यता प्राप्त हुई होगी|

47.

1. काल के बोध का सम्बन्ध किससे है?

a)

वचन

b)

क्रिया

c)

अव्यय

d)

संज्ञा

48.

3. भूतकाल के कितने भेद हैं?

a)

छ:

b)

आठ

c)

चार

d)

पाँच

49.

5. हेतुहेतुमदभूत का उदाहरण है?

a)

तुम आते तो मेरा काम बन जाता

b)

लड़के थक गए थे

c)

श्याम ने खाना खाया

d)

घोड़े के चार पैर और दो कान होते हैं

50.

वह युद्ध लड़ने गया और हारकर लौटा । वाक्य को सरल वाक्य में लिखिए

a)

वह युद्ध में हार गया

b)

वह युद्ध में हारकर लौटा

c)

वह युद्ध लड़ने गया था, लेकिन हार गया।

d)

वह युद्ध में हार गया इसलिए लौट आया

51.

'क्रिया' किसे कहते हैं?

a)

संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को

b)

जिन शब्दों से किसी काम के होने या करने का बोध हो

c)

जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा शब्दों के स्थान पर किया जाए

d)

जिन शब्दों से एक या अनेक का बोध हो

52.

क्रिया के मूल रूप को क्या कहते हैं?

a)

प्रत्यय

b)

संज्ञा

c)

सर्वनाम

d)

धातु

53.

किसी वाक्य में क्रिया के साथ जब कर्म आता है तो वह क्रिया का कौन-सा भेद कहलाता है?

a)

अकर्मक

b)

सकर्मक

c)

पूर्वकालिक क्रिया

d)

इनमें से कोई नहीं

54.

'सिमरन चाय पी रही है।' वाक्य में सिमरन क्या है?

a)

क्रिया

b)

धातु

c)

कर्म

d)

कर्ता

55.

'कुत्ता गेंद उठा लाया।' वाक्य में सकर्मक क्रिया का कौन-सा भेद है?

a)

एककर्मक

b)

द्विकर्मक

c)

उपर्युक्त दोनों

d)

इनमें से कोई नहीं

56.

'मोची जूते पॉलिश करता है।' वाक्य में क्रिया के किस भेद का प्रयोग हुआ है?

a)

अकर्मक

b)

द्विकर्मक

c)

एककर्मक

d)

इनमें से कोई नहीं

57.

'माँ ने सुरभि को खिलौना कार में बिठाया।' वाक्य में सकर्मक क्रिया का कौन-सा प्रकार है?

a)

एककर्मक

b)

द्विकर्मक

c)

अकर्मक

d)

इनमें से कोई नहीं

58.

क्रिया के जिस रूप द्वारा कर्ता, कर्म या भाव का विधान हो उसे क्या कहते हैं ?

a)

मिश्र वाक्य

b)

रस

c)

तद्भव-तत्सम

d)

वाच्य

59.

निम्नलिखित में कौन वाच्य का भेद नहीं है ?

a)

कर्तृवाच्य

b)

कर्मवाच्य

c)

भाववाच्य

d)

मिश्र वाच्य

60.

'पक्षी द्वारा दाने चुगे जा रहे हैं' वाक्य को कर्तृवाच्य में बदलिए ?


a)

दाने पक्षी चुग रहे हैं

b)

पक्षी दाना चुग रहा है

c)

पक्षी दाने चुग रहे हैं

d)

पक्षी से दाना चुगा गया