wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

वाक्य

Total questions: 82

Worksheet time: 41mins

Name
Class
Date
1.

व्याकरण की दृष्टि से भाषा की सबसे बड़ी रचना कौन -सी हे?

a)

वाक्य

b)

स्वर

c)

व्यंजन

d)

कोई भी नहीं

2.

"गणतंत्र दिवस पर स्कूल बंद नहीं था"

अर्थ के आधार पर ये कौन सा वाक्य है?

a)

निषेधवाचक

b)

विधानवाचक

c)

आज्ञावाचक

d)

कोई भी नहीं

3.

जाओ! मेरे लिए चाय लेके आओ!

अर्थ के आधार पर ये कौन-सा वाक्य हे?

a)

निषेधवाचक

b)

विधानवाचक

c)

कोई भी नहीं

d)

आज्ञावाचक

4.

यहाँ आप गाड़ी को पार्क नहीं कर सकते।

ये कौन- सा वाक्य है ?

a)

निषेधवाचक

b)

विधान वाचक

c)

आज्ञावाचक

d)

कोई भी नहीं

5.

आप घर जाएँगें या पार्क जाएँगे।' वाक्य संबंधित है-

a)

संयुक्त वाक्य से

b)

सरल वाक्य से

c)

मिश्र वाक्य से

d)

प्रश्न वाक्य से

6.

राम आया; सब प्रसन्न हो गए।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-

a)

राम आया और सब प्रसन्न हो गए।

b)

जैसे ही राम आया सभी प्रसन्न हो गए।

c)

राम के आते ही सभी प्रसन्न हो गए।

d)

उपरोक्त कोई नहीं

7.

'उसने पिज्जा खाया और चक्कर खाकर गिर पड़ा' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-

a)

उसने जैसे ही पिज्जा खाया, वैसे ही चक्कर खाकर गिर पड़ा।

b)

पिज्जा खाते ही वह चक्कर खाकर गिर पड़ा।

c)

वह पिज्जा खाकर चकराकर गिर पड़ा।

d)

पिज्जा वह जैसे ही खाया चक्कर खाकर गिर पड़ा।

8.

'राधा दौड़कर मेरे पास आई।' वाक्य का संयुक्त रूप है-

a)

राधा दौड़ी और मेरे पास आई।

b)

राधा तेजी से दौड़कर मेरे पास आयेगी।

c)

राधा जल्दी-जल्दी दौड़ी एवं मेरे पास आई।

d)

राधा जैसे ही दौड़ी मेरे पास आ आई।

9.

'ममता आई और चली गई। वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-

a)

जैसे ही ममता आई वह चली गई।

b)

ममता आई और गई।

c)

ममता आकर चली गई।

d)

ममता आई और खड़े-खड़े चली गई।

10.

'कमाने वाला खाएगा।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-

a)

कमाने वाला ही खाता है।

b)

कमाने वाला ही खाएगा।

c)

जैसे ही वह कमाएगा तबसे खाएगा।

d)

जो कमाएगा वह खाएगा।

11.

'जब मजदूरों ने अपना काम पूरा कर लिया तब वे चले गए।' वाक्य का संयुक्त रूप है-

a)

मजदूर अपना काम पूरा कर के चले गए।

b)

मजदूरों ने अपना काम पूरा किया और वे चले गए।

c)

जैसे ही मजदूरों ने अपना काम पूरा कर लिया वे चले गए।

d)

मजदूरों ने अपना कार्य किया और चले गए।

12.

सांझ हुई और पक्षी घोंसले में आ गए।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण है-

a)

जैसे ही सांझ हुई पक्षी घोंसले में आ गए।

b)

शाम होते ही पक्षी घोंसले में आ गए।

c)

सांझ को पक्षी घोसले में आ गए।

d)

उपरोक्त कोई नहीं

13.

'जैसे ही सिपाही ने इशारा किया गाड़ी चल दी।' वाक्य का भेद है-

a)

सरल वाक्य

b)

मिश्र वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

देशज वाक्य

14.

'आपके इसलिए अच्छे अंक गए क्योंकि अपने कड़ी मेहनत की थी।' वाक्य किस भेद से संबंधित है?

a)

मिश्र वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

सरल वाक्य

d)

आश्रित वाक्य

15.

अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद हैं?

a)

चार

b)

आठ

c)

तीन

d)

दो

16.

वाह! कितना सुंदर दृश्य है।

a)

इच्छा वाचक

b)

प्रश्नवाचक

c)

विस्मय वाचक

d)

आज्ञा वाचक

17.

यदि परिश्रम करोगे, तो सफल हो जाओगे ।

a)

संकेतवाचक

b)

विस्मय वाचक

c)

इच्छा वाचक

d)

प्रश्नवाचक

18.

शायद, शाम को वर्षा हो जाए ।

a)

संदेह वाचक

b)

आज्ञा वाचक

c)

इच्छा वाचक

d)

प्रश्नवाचक

19.

मैंने दूध नहीं पिया ।

a)

आज्ञा वाचक

b)

प्रश्नवाचक

c)

इच्छा वाचक

d)

निषेध वाचक

20.

भगवान तुम्हें लंबी उम्र दे ।

a)

आज्ञा वाचक

b)

इच्छा वाचक

c)

संदेह वाचक

d)

प्रश्नवाचक

21.

गंगा हिमालय से निकलती है।

a)

निषेध वाचक

b)

विधान वाचक

c)

प्रश्नवाचक

d)

आज्ञा वाचक

22.

मोहन तुम बैठकर पढ़ो।

a)

इच्छा वाचक

b)

आज्ञा वाचक

c)

संदेह वाचक

d)

प्रश्नवाचक

23.

तुम क्या पढ़ रहे हो?

a)

इच्छा वाचक

b)

संदेह वाचक

c)

प्रश्नवाचक

d)

आज्ञा वाचक

24.

छात्रों ने परिश्रम किया और उत्तीर्ण हो गए | (मिश्र वाक्य बनाओ)

a)

क) जिन छात्रों ने परिश्रम किया वे उत्तीर्ण हो गए |

b)

ख) परिश्रम करने वाले छात्र उत्तीर्ण हो गए |

c)

ग) उत्तीर्ण होने वाले छात्र परिश्रमी थे|

d)

घ) परिश्रमी छात्र उत्तीर्ण हो गए |

25.

उसके पास सब कुछ था और सब खो गया | (मिश्र वाक्य बनाओ)

a)

क) उसके पास जो कुछ था गया |


b)

ख) जो कुछ उसके पास था, वह खो गया |

c)

ग) उसके पास जो कुछ था और वह खो गया |

d)

घ) उसने सबकुछ खो दिया

26.

गड्ढा खोदकर मजदूर चले गए | संयुक्त वाक्य बनाओ |

a)

क) मजदूरों ने गड्ढा खोदा और वे चले गए |

b)

ख) जब मजदूरों ने गड्ढा खोद लिया तब वे चले गए |

c)

ग) मजदूरों द्वारा गड्ढा खोदने पर वे चले गए |

d)

घ) मजदूर गड्ढा खोदकर घर चले गए |

27.

५ ) भिखारी भूखा है | उसे भोजन दो | संयुक्त वाक्य बनाओ |

a)

क) भूखे भिखारी को भोजन दो |


b)

ख) भिखारी भूखा है उसे भोजन दो |

c)

ग) जो भिखारी भूखा है, उसे भोजन दो |

d)

घ) भिखारी भूखा है और उसे भोजन दो |

28.

७) मिश्रित वाक्य छांटो :-

a)

क) उस बच्चे ने कहानी सुनी |

b)

ख) जब वह बीमार था तब विद्यालय नहीं गया |

c)

ग) साहब बाहर गए हैं |

d)

घ) पिताजी ने बताया कि आज हमें बाज़ार जाना है |

29.

९) आपका पत्र मिला | मैं चला गया | संयुक्य वाक्य बनाओ |

a)

क) आपका पत्र मिला , मैं चला गया |

b)

ख) जब आपका पत्र मिला तब मैं चला गया |

c)

ग) मुझे आपका पत्र मिला और मैं चला गया |

d)

घ) आपका पत्र मिलते ही मैं चला गया |

30.

बच्चा साइकिल चला रहा है - वाक्य भेद पहचानो -

a)

संयुक्त

b)

सरल

c)

मिश्र

d)

कोई भी नही

31.

'जनता ने नेता जी का स्वागत किया।' वाक्य में उद्देश्य क्या होगा ?

a)

जनता ने

b)

नेता जी

c)

नेता जी का स्वागत किया।

d)

जनता ने नेता जी का

32.

'वर्षा होती तो फसल अच्छी होती। ' वाक्य में अर्थ की दृष्टि से कौन-सा भेद होगा?

a)

संकेतवाचक वाक्य

b)

संदेहवाचक वाक्य

c)

विधानवाचक वाक्य

d)

प्रश्नवाचक वाक्य

33.

'विजया ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।' वाक्य में विधेय पहचानिए ।

a)

विजया ने दौड़ में

b)

प्रथम स्थान प्राप्त किया

c)

दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया

d)

विजया ने दौड़

34.

'सोमवार को हड़ताल है अतः बाज़ार बंद रहेगा।' रचना के आधार पर वाक्य भेद पहचानिए।

a)

सरल वाक्य

b)

संयुक्त वाक्य

c)

मिश्रित वाक्य

d)

विधानवाचक वाक्य

35.

'मैंने एक गाय देखी जो बहुत कमज़ोर थी। ' वाक्य को पढ़कर उपयुक्त संयुक्त वाक्य चुनिए ।

a)

मैंने एक गाय देखी लेकिन वह बहुत कमज़ोर थी।

b)

मैंने एक कमज़ोर गाय देखी ।

c)

मैंने एक बहुत ही कमज़ोर गाय देखी।

d)

मैंने जिस गाय को देखा वह बहुत कमज़ोर थी।

36.

निम्न वाक्यों में से मिश्रित वाक्य चुनिए।

a)

छात्र पुस्तकें उठाकर चले गए ।

b)

जैसे ही शाम हुई, वह चली गई।

c)

वह कमरे में बैठा और पढ़ने लगा

d)

उनका विचार जल्दी जाने का है।

37.

'अध्यापक के आते ही प्रार्थना शुरू हो गई।' उद्देश्य चुनिए ।

a)

अध्यापक के

b)

के आते ही प्रार्थना शुरू हो गई

c)

अध्यापक

d)

प्रार्थना शुरू हो गई

38.

'जैसा लता जी गाती हैं,वैसा कोई नहीं गाता।' रचना के आधार पर वाक्य भेद चुनिए।

a)

सरल वाक्य

b)

मिश्रित वाक्य

c)

संयुक्त वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

39.

मुसीबत आ जाए तो भागना उचित नहीं |

a)

क) संयुक्त

b)

ख) सरल

c)

ग) मिश्र

d)

घ) आज्ञार्थक

40.

उसने कठिन परिश्रम किया परंतु सफल न हो सका।

a)

(i) संयुक्त वाक्य

b)

(ii) मिश्र वाक्य

c)

(iii) सरल वाक्य

d)

(iv) आज्ञावाचक

41.

सुधा अधिक पढ़ती है या राधा?

a)

(i) संयुक्त वाक्य

b)

(ii) सरल वाक्य

c)

(iii) मिश्र वाक्य

d)

(iv) तीनों

42.

दिए गए सरल वाक्य का संयुक्त वाक्य में कौन-सा रूपांतर बिलकुल सही है? छाँटकर लिखिए


(क) प्रभा ने नहाकर पूजा की।

a)

(i) प्रभा ने पहले नहाया उसके बाद पूजा किया।

b)

(ii) प्रभा नहाई और पूजा की।

c)

(iii) प्रभा नहाने के बाद पूजा की।

d)

(iv) इनमें से कोई नहीं।

43.

दिए गए सरल वाक्य का संयुक्त वाक्य में कौन-सा रूपांतर बिलकुल सही है?


मैंने एक दुबली-पतली लड़की को मोटर साइकिल चलाते देखा।

a)

(i) एक दुबली-पतली लड़की मोटर साइकिल चला रही थी ।

b)

(ii) मैंने एक दुबली-पतली लड़की देखी और वह मोटर साइकिल चला रही थी।.

c)

(ii) मैंने एक दुबली-पतली लड़की देखी जो मोटर साइकिल चला रही थी।

d)

(iv) मैंने एक दुबली-पतली लड़की को देखा जो मोटर साइकिल चला रही थी।

44.

'छात्रों ने परिश्रम किया। वे उत्तीर्ण हो गए।' इन वाक्यों से बना मिश्र वाक्य है

a)

(i) जिन छात्रों ने परिश्रम किया वे उत्तीर्ण हो गए।

b)

(ii) परिश्रम करने वाले छात्र उत्तीर्ण हो गए।

c)

(iii) उत्तीर्ण होने वाले छात्र परिश्रमी थे।

d)

(iv) परिश्रमी छात्र उत्तीर्ण हो गए।

45.

'लाभदायक कार्य करो।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-

a)

(क) लाभ वाला कार्य करो।

b)

(ख) वही कार्य करो जो लाभदायक हो।

c)

(ग) लाभ वाला कार्य ही करो।

d)

(घ) ऐसा कार्य करो जिसमें लाभ हो।

46.

वाक्य किसे कहते हैं ?

a)

अक्षरों का समूह वाक्य कहलाता है l

b)

शब्दों का समूह वाक्य कहलाता है l

c)

सार्थक शब्दों का सार्थक समूह वाक्य कहलाता है l

d)

उपरोक्त में से कुछ भी नहीं

47.

अहा! तुम आ गएl यह किस प्रकार का वाक्य है ?

a)

संदेह वाचक

b)

संकेतवाचक

c)

विस्मयादिबोधक

d)

इच्छा वाचक

48.

तुम सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहो l यह किस प्रकार का वाक्य है ?

a)

इच्छा वाचक

b)

संकेतवाचक

c)

संदेह वाचक

d)

आज्ञा वाचक

49.

आपका मित्र कहाँ पढ़ता है ? यह किस प्रकार का वाक्य है ?

a)

विधि वाचक

b)

प्रश्नवाचक

c)

इच्छा वाचक

d)

निषेधवाचक

50.

हो सकता है , वह समय पर न आ सके l यह किस प्रकार का वाक्य है ?

a)

संदेह वाचक

b)

संकेतवाचक

c)

विधि वाचक

d)

निषेधवाचक

51.

उन्होंने नाश्ता नहीं किया। - वाक्य का भेद बताइए।

a)

विधानवाचक

b)

संदेशवाचक

c)

इच्छावाचक

d)

निषेधवाचक

52.

बारिश आनेवाली है। - वाक्य का भेद बताइए।

a)

प्रश्नवाचक

b)

विधानवाचक

c)

संकेतवाचक

d)

निषेधवाचक

53.

तुम बैठ जाओ।

a)

विधानवाचक

b)

इच्छावाचक

c)

आज्ञावाचक

d)

निषेधवाचक

54.

निम्न में से कौन-सा वाक्य संयुक्त वाक्य का उदाहरण है?

a)

मम्मी भोजन बनाने की तैयारी कर रही है ।

b)

ज्यों ही मैंने उसे पुकारा त्यों ही वह मेरे घर चली आई।

c)

आज बारिश हो रही थी, मैं विद्यालय नहीं गयी।

d)

राम ने परीक्षा में बहुत मेहनत की किंतु सफल नहीं हो पाया।

55.

दिए गए संयुक्त वाक्य को सरल वाक्य में बदलिए:-

वह घर आया और उसने भोजन किया।

a)

उसने घर आ कर भोजन किया।

b)

उसने भोजन घर आ कर किया।

c)

उसने भोजन नहीं किया।

d)

प्रश्न में दिया गया वाक्य सरल वाक्य का उदहारण है।

56.

मिश्र वाक्य चुनिए -

a)

मम्मी बाल्टी टूट गयी l

b)

बड़े भाईसाहब बहुत पढ़ते थे लेकिन कभी पास नहीं होते थे l

c)

जैसे जिसके कर्म वैसे उसके फल l

d)

चीनी के बिना चाय नहीं बनेगी l

57.

प्रश्न 14 - 'जैसे ही परीक्षाएँ समाप्त हुई, वैसे ही हम घूमने चले गए।' वाक्य का भेद है-

a)

(क) सरल वाक्य

b)

(ख) मिश्र वाक्य

c)

(ग) संयुक्त वाक्य

d)

(घ) देशज वाक्य

58.

प्रश्न 15 - 'विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई और हम घर लौट आए। ' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण है-

a)

(क) क्योंकि विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई थी तभी हम घर लौट आए।

b)

(ख) जब विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई तब हम घर लौट आए।

c)

(ग) जैसे ही विद्यालय में पढ़ाई बंद होनी थी हमें घर लौट कर आना था।

d)

(घ) उपरोक्त कोई नहीं

59.

इनमे से कौनसा संकेतवाचक वाक्य है ?

a)

१) लगता आज बारिश होगी।

b)

२) शायद हम कल पिकनिक जाएंगे।

c)

३)यदि उसने मुझे बुलाया तो मैं ज़रूर जाऊँगी।

d)

४) आप अंदर बैठ जाइये।

60.

"मैं खेलने जा रहा हूँ।"

a)

१) विधानवाचक

b)

२) आज्ञावाचक

c)

३) इच्छावाचक

d)

४) व्यक्तिवाचक

61.

आपकी यात्रा सुहानी हो

a)

१) इच्छा वाचक

b)

२) आज्ञा वाचक

c)

३) विधान वाचक

d)

४) विस्मआदि वाचक

62.

सार्थक वाक्य बनाने के लिए उचित क्रिया शब्द छाँटिएँ |

दादाजी प्रतिदिन सैर के लिए ---------------|

a)

1.जाता है

b)

2.जाते हैं

c)

3.जाना है

d)

4.जा रहे है

63.

नीचे लिखे वाक्यों को पूरा करने के लिए सही सर्वनाम शब्द चुने |

..................... भी बाज़ार जाना है |

a)

मेरे को

b)

मुझे

c)

तुम

d)

हम

64.

निम्नलिखित अशुद्ध वाक्य के लिए दिए गए विकल्पों में से वाक्य का शुद्ध रुप पहचानिए - एक फूल की माला ला दों।

a)

फूल माला की एक ला दो।

b)

फूल की एक माला दो।

c)

फूल की एक माला ला दो।

d)

फूल की माला एक ला दो।

65.

निम्नलिखित अशुद्ध वाक्य के लिए दिए गए विकल्पों में से वाक्य का शुद्ध रुप पहचानिए - मैं कई बार आगरा जा आया हूँ।

a)

आगरा हो आया हूँ मैं कई बार ।

b)

कई बार मैं आगरा हो आया हूँ।

c)

मैं कई बार आगरा हो आया हूँ।

d)

आया हूँ मैं कई बार आगरा हो।

66.

निम्नलिखित अशुद्ध वाक्य के लिए दिए गए विकल्पों में से वाक्य का शुद्ध रुप पहचानिए - हमने मुम्बई से नागपुर जाना है।

a)

हमें नागपुर से मुम्बई जाना है।

b)

हमें मुम्बई से जाना है नागपुर ।

c)

हमें मुम्बई से नागपुर जाना है।

d)

हमें जाना है मुम्बई से नागपुर।

67.

निम्नलिखित अशुद्ध वाक्य के लिए दिए गए विकल्पों में से वाक्य का शुद्ध रुप पहचानिए - यह सारा काम मैंने करा है।

a)

यह सारा काम मैंने किया है।

b)

यह मैंने किया है सारा काम ।

c)

यह सारा काम मैंने किया हैं ।

d)

यह सारा काम किया है मैंने ।

68.

शुद्ध कीजिए:

एक चाय का कप ला दो ।

a)

एक चाय कप ला दो ।

b)

एक़ कप का चाय ला दो ।

c)

चाय का एक कप ला दो ।

d)

एक कप ला दो चाय।

69.

शब्दों का सार्थक समूह कहलाता है

a)

शब्द

b)

वाक्य

c)

वर्ण

d)

वर्णमाला

70.

वाक्य में जिसके बारे में कोई बात कही जाए उसे कहते हैं?

a)

विधेय

b)

सरल वाक्य

c)

उद्देश्य

d)

अनुच्छेद

71.

उद्देश्य के विषय में जो कहा जाए उसे कहते हैं?

a)

उद्देश्य

b)

विधेय

c)

मिश्रित वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

72.

रचना के आधार पर वाक्य के भेद होते हैं-

a)

दो

b)

तीन

c)

चार

d)

पांच

73.

भगवान आपको सदैव सुखी रखे' वाक्य किस भेद से संबंधित है-

a)

विधान वाचक

b)

इच्छा सूचक

c)

प्रश्न सूचक

d)

निषेधात्मक वाक्य

74.

किस वाक्य में दो उपवाक्य होते है?

a)

सरल वाक्य में

b)

संयुक्त वाक्य में

c)

मिश्रित वाक्य में

d)

सभी वाक्यों में

75.

संयुक्त वाक्य के दोनों उपवाक्य किस अव्यय से जुड़े होते हैं ?

a)

क्रिया विशेषण से

b)

संबंधबोधक से

c)

समुच्च्यबोधक से

d)

विस्मयद्बोधक से

76.

"आप घर आइए और बात कीजिए। " किस प्रकार का वाक्य है?

a)

सरल

b)

मिश्र

c)

संयुक्त

d)

साधारण

77.

"शाम होते ही वह चली गई "संयुक्त वाक्य में बदलिए।

a)

जैसे ही शाम हुआ वह चली गई

b)

शाम हुआ ही था कि वह चली गई

c)

शाम होने पर वह चली गई

d)

शाम हुआ और वह चली गई

78.

"जिनकी आय कम है,उन्हें मितव्ययी होना चाहिए। "सरल वाक्य में बदलिए।

a)

आय कम है,इसलिए उन्हे मितव्ययी होना चाहिए।

b)

उनकी आय कम है,उन्हें मितव्ययी होना चाहिए।

c)

कम आय वालों को मितव्ययी होना चाहिए।

d)

बिना आय वालों को मितव्ययी होना चाहिए।

79.

जैसे ही आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया ,सतर्क सैनिको ने उन्हें पकड़ लिया। आश्रित उपवाक्य बताइए।

a)

सीमा में प्रवेश किया

b)

,सतर्क सैनिको ने

c)

उन्हें पकड़ लिया।

d)

जैसे ही आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया

80.

बालक रोता रहा और चुप हो गया। {सरल वाक्य में बदलिए }

a)

बालक रोया भी चुप भी हो गया।

b)

जब बालक रोता रहा फिर चुप हो गया

c)

रोना छोङ कर बालक को चुप होना पड़ा

d)

बालक रो-रोकर चुप हो गया।

81.

मैं इतना थक गया था कि चल भी नहीं सकता। {सरल वाक्य में बदलो}

a)

मैं थक गया था और चल भी नहीं सकता था

b)

जब मैं थक गया था तब चल भी नहीं पा रहा था ।

c)

थक जाने के कारण मैं चल भी नहीं सकता था।

d)

मैं थक गया था इसीलिए चल नहीं सकता।

82.

घायल सैनिक उठा। शस्त्र उठाया। शत्रुओं से लड़ने लगा। {सरल वाक्य बनाइए}

a)

घायल सैनिक उठकर शस्त्र उठाया और शत्रुओं से लड़ने लगा।

b)

घायल सैनिक उठा फिर शस्त्र उठाया फिर शत्रुओं से लड़ने लगा।

c)

घायल सैनिक शस्त्र उठाकर शत्रुओं से लड़ने लगा।

d)

घायल सैनिक शस्त्र उठाते ही शत्रुओं से लड़ने लगा।