wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

मुहावरे और लोकोक्तियाँ

Total questions: 68

Worksheet time: 34mins

Name
Class
Date
1.

अक्ल पर पत्थर पड़ना

a)

पत्थर गिरना

b)

कुछ भी समझ ना आना

c)

अक्ल टूटना

d)

दिमाग खराब होना

2.

ईद का चाँद होना

a)

महान होना

b)

ईद पर दिखना

c)

चाँद जैसे दिखना

d)

बहुत दिनों बाद दिखना

3.

एक तो उसने मेरी पुस्तक फाड़ दी और ऊपर से कह रही है कि यह तो पहले ही फटी थी | यह तो वही बात हुई-------------------------------

a)

उलटा चोर कोतवाल को डाँटे

b)

नाच न जाने आँगन टेढ़ा

c)

साँच को आँच नहीं

4.

आसानी से काम हो जाना -इस अर्थ से संबंधित लोकोक्ति बताओ |

a)

एक पंथ दो काज

b)

साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे

c)

साँच को आँच नहीं

5.

अँगूठा दिखाना

a)

साफ मना करना

b)

बहुत कठिन

c)

बहुत थक जाना

d)

भाग जाना

6.

नेहा सबकी आँखों का तारा है I रेखाकिंत मुहावरे का अर्थ क्या है ?

a)

स्वागत करना

b)

बहुत प्यारा

c)

बहुत बोलना

7.

चित्र को देखकर अर्थ बताइए-

a)

बहुत ही प्यारा

b)

बहुत शोर करना

c)

बहुत बोलना

d)

नींद आना

8.

अर्थ बताइए-

a)

बहुत बोलना

b)

क्रोध करना

c)

भाग जाना

d)

कतराना

9.

अर्थ बताइए-

a)

मान बढ़ाना

b)

बुरा -भला कहना

c)

किसी काम का न होना

10.

मुहावरे का अर्थ क्या है ?

a)

विपरीत अर्थ बताना

b)

सामान्य अर्थ न देकर विशेष अर्थ बताना

c)

शब्द अलग परन्तु अर्थ एक बताना

11.

अंग-अंग ढीला होना

a)

संगठन में शक्ति

b)

अचानक मुसीबत आ जाना

c)

बहुत थक जाना

12.

अंधो में काना राजा

a)

नाम के विपरीत गुण

b)

मूर्खों में थोड़ा समझदार होना

c)

थोड़ा ज्ञान रखने वाले दिखावा अधिक कर ते है

13.

अक्ल चरने जाना

a)

सोच समझकर काम न करना

b)

अति कठिन परिश्रम करना

c)

संक्षेप में बहुत कुछ कह देना

14.

अपने पैरों पे खड़े होना

a)

दुखी को और दुखी करना

b)

स्वावलंबी होना

c)

अति कठिन परिश्रम करना

15.

कौन सा अंग निम्न मुहावरे को पूरा करेगा ?

...................में दम करना ।

a)

दिमाग

b)

दिल

c)

नाक

d)

गले

16.

तुमसे सवाल हल नहीं हो रहा तो अध्यापक को दोष क्यों दे रहे हो ?किसी ने ठीक ही कहा है --------------------------------

a)

उलटा चोर कोतवाल को डाँटे

b)

नाच न जाने आँगन टेढ़ा

c)

बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद

17.

हम पुस्तकें खरीदने बाज़ार गए थे,साथ ही कपड़े भी ले आए | यह तो वही बात हुई -------------------------------------------------

a)

आम के आम गुठलियों के दाम

b)

साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे

c)

एक पंथ दो काज

18.

किसी अनुभव या कथन पर क्या आधारित होता है ?

a)

मुहावरे

b)

लोकोक्तियाँ

c)

दोनों

19.

जले पर नमक छिड़कना

a)

दुखी को और दुखी करना

b)

भरी संकट में पड़ना

c)

नाम के विपरीत गुण

20.

इस मुहावरे का अर्थ बताएं:

आग में घी डालना

a)

क्रोध भड़काना

b)

मुसीबत मोल लेना

c)

काम में अड़चन डालना

21.

आँख का तारा मुहावरे का अर्थ है ----

a)

बहुत प्रिय होना

b)

बहुत ऊँचा होना

c)

एकमात्र सहारा

22.

ईंट से ईंट बजाना का क्या अर्थ है ?

a)

पूरी तरह से नष्ट करना

b)

ज़बरदस्ती बदला लेना

c)

कड़ी मेहनत करना।

23.

लोकोक्ति --------- होती हैं जबकि मुहावरा -------- होता हैं.

a)

पूर्ण वाक्य, वाक्य का अंश

b)

वाक्य , प्रयोग

c)

वाक्यांशों , प्रयोग

24.

एक अनार सौ बीमार-------है

a)

कहावत

b)

मुहावरा

c)

समान कम चाहने वाले बहुत

25.

अपने साधारण अर्थ को छोड़ कर विशेष अर्थ को व्यक्त करने वाले वाक्यांश को क्या कहते है ?

a)

मुहावरा

b)

लोकोक्तियाँ

c)

विशेषण

26.

-----------


आसमान से बातें करना- मुहावरे का अर्थ है -

a)

धोखा देना।

b)

बहुत ऊँचा होना या तेज़ गति वाला

c)

आकाश देखना

27.

लोकोक्ति का सही शाब्दिक अर्थ क्या हैं

a)

लोगों के द्वारा कही गई उक्तियाँ

b)

लोगों के द्वारा कही गई वाक्य

c)

लोगों के द्वारा लिखे गए शब्द

d)

इनमे से कोई भी नहीं

28.

दाल-भात मे मूसलचंद का अर्थ क्या हे ?

a)

सब एक से हैं

b)

मन साफ हो तो घर ही तीर्थ मालूम होता हे

c)

गरीबी में मुसीबत-पर- मुसीबत आना

d)

इनमेसे कुछ भी नहीं

29.

मन चंगा तो कठौती में गंगा

a)

मन साफ हो तो घर ही तीर्थ मालूम होता है

b)

घर की चीज की कद्र नहीं होती ।

c)

छोटी-सी बात को बढ़ाकर कहना

d)

उस अंधे के हाथ बटेर लग

30.

निम्नलिखित में से कौन सी / से लोकोक्ति हें

a)

नाक पर मक्खी न बैठने देना

b)

अंधे के हाथ बटेर लगना

c)

का वर्षा जब कृषि सुखानी

d)

किया कराया सब गुड़ गोबर

e)

घर की मुर्गी दाल बराबर

31.

अच्छी नौकरी मिलते ही उसने अपने बूढ़े माता-पिता की चिंता नहीं की और अकेले विदेश चला गया । इसे कहते हैं____________________________।

a)

कंगाली में आटा गिला

b)

बाप ने बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया

c)

चोर की दाढ़ी मे तिनका

d)

दूर के ढोल सुहावने

32.

दघर्टना मे गौरव की टागँ टूट जाने के कारण अजर्नु सारा दिन उसकी सहायता केलिए उसके पास बैठा रहा। सच ही कहते हें____________________________।

a)

दाल-भात से मूलसंद

b)

चोर की दाढ़ी में तिनका

c)

अपना वही जो आवे काम

d)

इनमे से कोई भी नहीं

33.

लोकोक्ति का सही शाब्दिक अर्थ क्या हैं

a)

लोगों के द्वारा कही गई उक्तियाँ

b)

लोगों के द्वारा कही गई वाक्य

c)

लोगों के द्वारा लिखे गए शब्द

d)

इनमे से कोई भी नहीं

34.

.................................खजूर में अटका’ उचित शब्द चुनकर लोकोक्ति पूर्ण कीजिए

a)

ऊपर से गिरा

b)

पेड़ से गिरा

c)

छत से गिरा

d)

आसमान से गिरा

35.

निम्न में से सही लोकोक्ति कौन-सी है? *

a)

नेकी कर कुएँ में डाल

b)

चोर के बाल में तिनका

c)

कंगाली में आटा सूखा

d)

किया कराया सब चीनी गोबर

36.

छोटा मुंँह बड़ी बात

a)

जोर-जोर से बोलना

b)

हैसियत से बढ़ चढ़कर बोलना

c)

बातूनी होना

37.

पापड़ बेलना

a)

होशियार होना

b)

पाक कला में कुशल होना

c)

मुसीबतों का सामना करना

38.

आटे-दाल का भाव मालूम होना

a)

सच्चाई का पता लगना

b)

महंँगाई बढ़ना

c)

जिम्मेदार होना

39.

मुंँह चुराना

a)

चिढ़ाना

b)

सामने न आना

c)

मुंँह बनाना

40.

आड़े हाथों लेना

a)

मारना

b)

डांँटना

c)

परेशान करना

41.

प्राण सूखना

a)

भयभीत होना

b)

प्यास लगना

c)

मुंँह सूख जाना

42.

दांँतों पसीना आ जाना

a)

दांँत खट्टे करना

b)

दांँतों में दर्द होना

c)

मेहनत में कष्ट का अनुभव करना

43.

ऐरा-गैरा नत्थू खैरा

a)

महत्वपूर्ण व्यक्ति

b)

महत्वहीन व्यक्ति

c)

महत्वाकांँक्षी व्यक्ति

44.

दबे पांँव

a)

पांँव दबाना

b)

दुबक जाना

c)

चुपचाप

45.

निराशा के बादल फट जाना

a)

निराश और दुखी होना

b)

मूसलाधार वर्षा होना

c)

निराशा का दुख समाप्त होना

46.

निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखिए:

कलेजे पर साँप लोटना

a)

ईर्ष्या होना

b)

मर जाना

c)

ईर्ष्या से दुखी होना

d)

दुःख से रात काटना

47.

संदीप बहुत अनुभवी है, तुम उससे नहीं जीत पाओगे।

रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा हैं -

a)

आस्तीन का साँप

b)

कोल्हू का बैल

c)

थाली का बैंगन

d)

घाट-घाट का पानी पीना

48.

कर्म करने से सफलता मिलती है, शेखी मारने से नहीं।

रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा हैं -

a)

घास काटना

b)

डींग मारना

c)

कान भरना

d)

गाल बजाना

49.

मेरा बेटा आशीष मेरे आँखों का तारा है।

रेखांकित मुहावरे का अर्थ है -

a)

बहुत सुन्दर

b)

बहुत बुद्धिमान

c)

बहुत प्यारा

d)

बहुत समझदार

50.

जब मैंने उससे सहायता माँगी तो उसने मुझे अंगूठा दिखा दिया

रेखांकित मुहावरे का अर्थ है -

a)

खरी-खोटी सुनाना

b)

बात मान लेना

c)

साफ़ इंकार करना

d)

बहाने बनाना

51.

दिए गए मुहावरे का अर्थ क्या है -"तूती बोलना "

a)

रुकावट डालना

b)

अत्यंत प्रभाव होना

c)

बात को बड़ा-चढ़ा कर कहना

d)

बात सभी ओर कहते फिरना

52.

दिए गए मुहावरे का अर्थ क्या है -"छठी का दूध याद आना"

a)

संकट का अनुभव होना

b)

भेद खुलना

c)

अत्यंत लज्जित होना

d)

वास्तविक कष्ट का पता लगना

53.

दिए गए मुहावरे का अर्थ क्या है -"जूतियाँ चटकाना "

a)

डींगें मरना

b)

व्यर्थ समय खोना

c)

चाटुकारी करना

d)

इधर-उधर बेकार घूमना

54.

अरुण ने परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए बहुत परिश्रम किया | रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा लिखिए -

a)

जान पर खेलना

b)

कमर कसना

c)

एड़ी चोटी का जोर लगाना

d)

लुटिया डुबाना

55.

'युद्ध में मारे जाना ' के लिए सही मुहावरा है -

a)

काम आना

b)

चल बसना

c)

जान के लाले पड़ना

d)

कल के गाल में समा जाना

56.

दिए गए अर्थ के लिए सही मुहावरा चुनिए -

'बहुत प्रिय होना'

a)

अंग-अंग मुस्काना

b)

आँखों का तारा होना

c)

गले का हार होना

d)

हाथ पीले करना

57.

'टाँग अड़ाना' मुहावरे का सही अर्थ चुनिए -

a)

चोरी करना

b)

बहुत खुश होना

c)

मना करना

d)

रुकावट डालना

58.

चौकीदार की आँख लगते ही चोर साइकिल चुराकर भाग गए |

ऊपर दिए गए वाक्य में प्रयोग मुहावरे का सही अर्थ चुनिए -

a)

नींद खुलना

b)

नींद आना

c)

होश आना

d)

मर जाना

59.

गले का ढोल

a)

थोड़े में बहुत कुछ कह देना

b)

मुसीबत

c)

तैयार होना

d)

भेद खुलना

60.

कूच करना

a)

सांत्वना देना

b)

तैयार होना

c)

भेद खुलना

d)

आगे बढ़ना

61.

गागर में सागर भरना

a)

थोड़े में बहुत कुछ कह देना

b)

आगे बढ़ना

c)

बीती बातों को व्यर्थ ही याद करना

d)

ईर्ष्या से जलना

62.

कलई खुलना

a)

तैयार होना

b)

सांत्वना देना

c)

भेद खुलना

d)

बीती बातों को व्यर्थ ही याद करना

63.

कमर कसना

a)

मुसीबत

b)

चुगली करना

c)

आगे बढ़ना

d)

तैयार होना

64.

काँटे बिछाना

a)

तैयार होना

b)

बीती बातों को व्यर्थ ही याद करना

c)

आगे बढ़ना

d)

बाधा डालना

65.

गड़े मुर्दे उखाड़ना

a)

थोड़े में बहुत कुछ कह देना

b)

गुस्सा सहन कर लेना

c)

ईर्ष्या से जलना

d)

बीती बातों को व्यर्थ ही याद करना

66.

कान भरना

a)

चुगली करना

b)

तैयार होना

c)

भेद खुलना

d)

बाधा डालना

67.

खून का घूँट पीकर रहना

a)

बीती बातों को व्यर्थ ही याद करना

b)

थोड़े में बहुत कुछ कह देना

c)

बाधा डालना

d)

गुस्सा सहन कर लेना

68.

यह कौन सा मुहावरा है?

a)

लोमड़ी को अदरक बड़ी पसंद है!

b)

बन्दर को अदरक बेचना पसंद है!

c)

बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद!

d)

बन्दर की अदरक खो गयी!