Worksheetsमुहावरे एवं लोकोक्तियां
Total questions: 8
Worksheet time: 5mins
अपनी खिचड़ी अलग पकाना मुहावरे का उचित अर्थ चुनिए।
अपना खाना अलग बनाना
मिल जुलकर रहना
लड़ाई झगड़ा करना
सबसे अलग रहना
अपने मुंह मियां मिट्ठू होना मुहावरे का उचित अर्थ चुनिए।
अपनी प्रशंसा स्वयं करना
अपना मुंह मिट्ठू जैसा होना
अपना मुंह ताकना
अपने मुंह को मिट्ठू बनाना
दिए गए विकल्पों में से अपने पैरों पर खड़े होना मुहावरे का उचित अर्थ चुनिए।
आत्मनिर्भर बनना
दूसरों पर निर्भर होना
अपने पैरों के सहारे खड़े
दूसरों के सहारे खड़े होना
कलेजा मुँह को आना मुहावरे का सही अर्थ बताइए।
कलेजे की बीमारी होना
मुंह में कुछ फँस जाना
मन दुखी होना
मन प्रसन्न होना
नमक मिर्च लगाना मुहावरे का सही अर्थ क्या होगा ?
खाना मसालेदार बनाना
खाने में नमक मिर्च में लाना
बात को बढ़ा चढ़ा कर बताना
बात को मन में छुपा लेना
गागर में सागर भरना मुहावरे का उचित अर्थ बताइए।
कम शब्दों में अधिक बात कहना
अधिक शब्दों में कम बात कहना
गागर में बहुत सारा पानी भरना
सागर में गागर डुबो देना
मोहन खुद तो कला के विषय में कुछ जानता नहीं है इसलिए जब भी उसे कला संबंधी कोई चीज दिखाओ तो हमेशा उनमें दोष निकालता रहता है सच ही कहा गया है (a) ।
रिक्त स्थान में उचित लोकोक्ति भरिए।
एक तो पूरे वर्ष पढ़ाई नहीं की और अब परीक्षा में कम अंक आने पर अध्यापक को दोष दे रहे हैं यह तो वही बात हुई (a) । रिक्त स्थान में उचित लोकोक्ति भरिए।
