wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिंदी व्याकरण

Total questions: 25

Worksheet time: 19mins

Name
Class
Date
1.

'प्रसन्न' शब्द का उचित विलोम शब्द है -

a)

परोक्ष

b)

निंदा

c)

रुष्ट

d)

कटु

2.

'मुख्य' शब्द का उचित विलोम शब्द है -

a)

कटु

b)

गौण

c)

प्रलय

d)

नीरस

3.

'तरुण' शब्द का उचित विलोम शब्द है -

a)

चेतन

b)

सुख

c)

मरण

d)

वृद्ध

4.

'गति ' शब्द का उचित अर्थ है -

a)

दशा

b)

चाल

c)

उपर्युक्त दोनों

d)

कोई नहीं

5.

'अनंत ' शब्द का उचित अर्थ है -

a)

सखी

b)

समय

c)

आकाश

d)

शिव

6.

'तम' शब्द का उचित अर्थ है -

a)

अन्धकार

b)

कालिख

c)

उपर्युक्त दोनों

d)

कोई नहीं

7.

'प्रसाद / प्रासाद' का उचित अर्थ है -

a)

मूँगा/ वस्त्र

b)

कृपा / महल

c)

जल /हाथ

d)

जाल / हाथ

8.

' विष / विस ' का उचित अर्थ है -

a)

समुद्र / वर्षा

b)

जहर / कमल का डंठल

c)

सभा / नगर

d)

शरीर / मुख

9.

'मृत्यु 'शब्द का उचित पर्यायवाची शब्द है -

a)

निधन

b)

मरण

c)

मौत

d)

उपर्युक्त सभी

10.

'महादेव ' शब्द का उचित पर्यायवाची शब्द है -

a)

महेश्वर

b)

काम

c)

धनेश

d)

सुर

11.

'डर' शब्द का उचित पर्यायवाची शब्द है -

a)

इज्जत

b)

मौत

c)

रोष

d)

त्रास

12.

'गणेश ' शब्द का उचित पर्यायवाची शब्द है

a)

लम्बोदर

b)

सुर

c)

अमर

d)

शिव

13.

' पुरुषोत्तम ' शब्द में कौन सा समास है ?

a)

तत्पुरुष

b)

द्विगु

c)

द्वंद्व

d)

कर्मधारय

14.

दशानन समस्त शब्द में कौन सा समास है ?

a)

कर्मधारय

b)

द्विगु

c)

द्वंद्व

d)

बहुव्रीहि

15.

'यथामति ' समस्तपद में कौन सा समास है ?

a)

अव्ययी भाव

b)

कर्मधारय

c)

द्विगु

d)

बहुव्रीहि

16.

'दुराहा ' समस्तपद में कौन सा समास है ?

a)

अव्ययी भाव

b)

कर्मधारय

c)

द्विगु

d)

द्वंद्व

17.

ओखली में सिर देना ' मुहावरे का उचित अर्थ है -

a)

जानबूझकर झन्झट में फँसना

b)

बहुत दुखी होना

c)

परीक्षा करना

d)

सोच में पड़ना

18.

'घोड़े बेचकर सोना ' मुहावरे का उचित अर्थ है -

a)

कठिनाई से मिलना

b)

गहरी नींद में सोना

c)

अनुभवी होना

d)

खुशामद करना

19.

जैसी करनी वैसी भरनी ' लोकोक्ति का उचित अर्थ है -

a)

बहुत कंजूस होना

b)

किए का फल भोगना ही पड़ता है

c)

अनपढ़ होना

d)

भाग जाना

20.

' चोर की दाढ़ी में तिनका ' लोकोक्ति का उचित अर्थ है -

a)

निर्धन होना

b)

खतरा मोल लेना

c)

दोषी स्वयं डरता है

d)

महामूर्ख

21.

' पीपर पात सरिस मन डोला ' पंक्ति में कौन सा अलंकार है -

a)

उपमा

b)

श्लेष

c)

यमक

d)

अतिशयोक्ति

22.

बाण नहीं पहुँचे शरीर तक ,शत्रु गिरे पहले ही भू पर - पंक्ति में निहित अलंकार है -

a)

उपमा

b)

उत्प्रेक्षा

c)

अतिशयोक्ति

d)

अनुप्रास

23.

वर्णों की आवृत्ति को कौन सा अलंकार कहा जाता है ?

a)

उत्प्रेक्षा

b)

श्लेष

c)

अनुप्रास

d)

उपमा

24.

हो भ्रष्ट शील के - से शतदल - पंक्ति में कौन सा अलंकार है ?

a)

उपमा

b)

उत्प्रेक्षा

c)

अनुप्रास

d)

श्लेष

25.

'अलंकार के कितने भेद किये गए है ?

a)

2

b)

3

c)

5

d)

1