NEW
Font size
Worksheetsअपठित गद्यांश 4
Total questions: 13
Worksheet time: 7mins
शरीर को स्वस्थ या निरोग रखने में व्यायाम का कितना महत्त्व है, इस पर कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। आज की भाग-दौड़ से भरी जिंदगी ने मनुष्य को इतना व्यस्त कर दिया है कि वह यह भी भूल गया है कि इस सारी भाग-दौड़ का वह तभी तक हिस्सेदार है जब तक कि उसका शरीर भी स्वस्थ है। जो व्यक्ति अपने शरीर की उपेक्षा करता है वह अपने लिए रोग, बुढ़ापे तथा मृत्यु का दरवाजा खोलता है। वैसे तो अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन, स्वच्छ जल तथा शुद्ध वायु संयम तथा नियमित जीवन सभी कुछ आवश्यक है किंतु इन सबमें व्यायाम करने वाले व्यक्ति में कुछ ऐसी अद्भुत शक्ति आ जाती है कि अपने सारे शरीर पर उसका अधिकार हो जाता है।
प्रश्न -1 शरीर को स्वस्थ या निरोग रखने में किसका महत्त्व है?
थकान
व्यायाम
पसीना
शरीर की उपेक्षा करने वाला व्यक्ति अपने लिए -------दरवाजा खोलता है।
खुशी का
धन का
रोग, बुढ़ापे तथा मृत्यु का
आज की भाग-दौड़ से भरी जिंदगी ने मनुष्य को --------- कर दिया है।
व्यस्त
खाली
उदास
अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन, ----------- तथा शुद्ध वायु संयम तथा नियमित जीवन सभी कुछ आवश्यक है।
अशुद्ध जल
ठंडा जल
स्वच्छ जल
व्यायाम करने वाले व्यक्ति में ---------- आ जाती है कि अपने सारे शरीर पर उसका अधिकार हो जाता है।
अद्भुत भक्ति
अद्भुत शक्ति
अद्भुत मति
गदयांश में जीवन का विलोम शब्द कौन सा है?
मरण
मृत्यु
मौत
गदयांश में निरोग का विलोम शब्द क्या है?
रोग
स्वस्थ
शुद्ध
लगभग दो सौ वर्ष की गुलामी ने भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान को पैरों से रौंद डाला, हमारी संस्कृति को समाप्त कर दिया, हमारे विश्वास को हिला दिया और हमारे आत्मविश्वास को चकनाचूर कर दिया। किंतु अपने देश से प्यार करने वाले, इसके एक सामान्य संकेत पर प्राण न्योछावर करने वाले दीवानों का अभाव न था। एक आवाज उठी और देखते-ही-देखते राष्ट्र का दबा हुआ आत्माभिमान उन्मत्त हो उठा। इतिहास साक्षी है- जाने और अनजाने सहस्रत्रों देशभक्त स्वतंत्रता की अमानत निधि को पाने के लिए शहीद हो गए।
प्रश्न -8 भारत ने कितने वर्षों की गुलामी झेली ?
३००
१००
२००
सही वर्तनी वाले शब्द छाँटिए।
स्वाभिमन
स्वाभिमान
स्वाभीमान
कौन सा शब्द अशुद्ध है?
राष्ट्रिय
गुलामी
देशभक्त
रौंद डाला का अर्थ है -
घूमना
कुचल डालना
रोना
भारत शब्द क्या है-
क्रिया
सर्वनाम
संज्ञा
आत्मविश्वास किन दो शब्दों से मिलकर बना है?
आत्मा विश्वास
आत्म विश्वास
आत्म विश्व
