wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

समास

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

जिस समास में दूसरा पद प्रधान होता है तथा विभक्ति चिह्नों का लोप हो जाता है

a)

अव्ययीभाव समास

b)

कर्मधारय समास

c)

तत्पुरुष समास

d)

द्विगु समास

2.

जिस समास में दोनों पदों में विशेष्य-विशेषण या उपमेय-उपमान का संबंध होता है

a)

कर्मधारय समास

b)

अव्ययीभाव समास

c)

बहुब्रीहि समास

d)

तत्पुरुष समास

3.

इस समास में दो पद होते हैं तथा दोनों पदों की प्रधानता होती है

a)

द्वंद्व समास

b)

द्विगु समास

c)

बहुब्रीहि समास

d)

कर्मधारय समास

4.

इस समास का पहला (पूर्व) पद संख्यावाचक होता है और संपूर्ण पद समूह का बोध कराता है

a)

द्वंद्व समास

b)

कर्मधारय समास

c)

द्विगु समास

d)

तत्पुरुष समास

5.

इसमें दोनों पद किसी अन्य अर्थ को व्यक्त करते है और वे किसी अन्य संज्ञा के विशेषण की भांति कार्य करते हैं

a)

कर्मधारय समास

b)

बहुब्रीहि समास

c)

तत्पुरुष समास

d)

द्विगु समास

6.

जिस पद में पहला पद यथा,भर,प्रति,हर,आ इत्यादि होता है

a)

तत्पुरुष समास

b)

बहुब्रीहि समास

c)

कर्मधारय समास

d)

अव्ययीभाव समास

7.

'नीलकंठ' - नीला है कंठ जिसका (शिवजी) में समास है

a)

तत्पुरुष समास

b)

बहुब्रीहि समास

c)

कर्मधारय समास

d)

अव्ययीभाव समास

8.

'नीलाम्बर' - (नीला है जो अंबर) में समास है

a)

कर्मधारय समास

b)

बहुब्रीहि समास

c)

तत्पुरुष समास

d)

अव्ययीभाव समास

9.

द्विगु समास का उदाहरण है

a)

त्रिनेत्र - तीन है नेत्र जिसके अर्थात शंकरजी

b)

त्रिनेत्र - तीन नेत्रों का समूह

c)

प्रतिदिन - दिन- दिन

d)

हरघड़ी - प्रत्येक घड़ी

10.

'रसोईघर' का समास विग्रह है

a)

रसोई का घर

b)

रसोई के लिए घर

c)

रसोई और घर

d)

रसोई रूपी घर

11.

'पवनपुत्र' का सही समास विग्रह है

a)

पवन के पुत्र

b)

पुत्र है जो पवन

c)

पवन रूपी पुत्र

d)

पवन और पुत्र

12.

'गौरीशंकर' (गौरी और शंकर) में समास है

a)

द्वंद्व समास

b)

द्विगु समास

c)

अव्ययीभाव समास

d)

बहुब्रीहि समास

13.

निम्न में से गलत कथन है

a)

पंचानन में द्विगु समास है

b)

गिरिधर में बहुब्रीहि समास है

c)

जीवन - मरण में द्वंद्व समास है

d)

जेबकट में तत्पुरुष समास है

14.

तत्पुरुष समास का उदाहरण नहीं है

a)

लोकप्रिय - लोक में प्रिय

b)

धर्मभ्र्ष्ट - धर्म से भ्र्ष्ट

c)

सेनापति - सेना का पति

d)

सज्जन - सत है जो जन

15.

'विद्याहीन' का समास विग्रह है

a)

विद्या से हीन

b)

विद्या से रहित

c)

विद्या में हीन

d)

विद्या या हीन